राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डनेंस फैक्ट्री में धमाका; छत ढहने से 12 लोग मलबे में दबे, 5 की मौतें रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा स्थित आयुध कारखाने में आज सुबह कई विस्फोट होने की बात सामने आई है। ये दुर्घटना सुबह-सुबह हुई है। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में एक के बाद एक कई धमाके हुए जिसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो गई और 7 कर्मचारियों के लिए खोज और बचाव कार्य जारी है।

नागपुर के पीआरओ डिफेंस के अनुसार, बचाव और चिकित्सा दल जीवित लोगों की तलाश में तैनात हैं और बचाव कार्य जारी है। 

छत गिरने से कई लोग फंसे भंडारा के कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि आयुध कारखाने जवाहर नगर भंडारा में हुए विस्फोट के बाद मौके पर दमकल और एंबुलेंस मौजूद है। फिलहाल बचाव अभियान जार

Read more

मानव मिशन की दिशा में इसरो की नई उड़ान, गगनयान के तहत अंतरिक्ष में भेजा क्रू मॉड्यूल

बेंगलुरु। इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) ने लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम के एकीकरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद गगनयान के पहले मानवरहित मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल को अंतरिक्ष की कक्षा के लिए रवाना किया है।

इस दिशा में इसरो का पहला प्रयास गगनयान अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की क्षमता हासिल करने की दिशा में इसरो का पहला प्रयास है। इसरो गगनयान परियोजना के तहत मानवयुक्त चालक दल को रवाना करने से पहले अंतरिक्ष में एक मानवरहित मिशन भेजने की योजना बना रहा है।

क्रू मॉड्यूल एक पूर्ण स्वायत्त अंतरिक्षयान क्रू मॉड्यूल एक पूर्ण स्वाय

Read more

आपराधिक मामलों में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का कदम, अस्थायी न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रस्ताव

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आपराधिक अपीलों की बड़ी संख्या से निपटने के लिए उच्च न्यायालयों में तदर्थ न्यायाधीशों (अस्थायी न्यायाधीशों) की नियुक्ति का सुझाव दिया।

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की विशेष पीठ ने कई उच्च न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों के आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि अकेले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 63,000 आपराधिक अपीलें लंबित हैं।

शीर्ष अदालत ने कहा है कि इसके लिए अप्रैल 2021 में पारित फैसले की शर्तों में बदलाव पर विचार कर सकती है। शीर्ष अदालत ने अप्रैल, 2021 में फैसला दिया था कि उच्च न्यायालयों में त

Read more

सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह के सर्वे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (22 जनवरी 2025) को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक बढ़ा दी, जिसमें मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद परिसर का अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण करने की अनुमति दी गयी थी. यह परिसर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बगल में स्थित है.

भारत के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और केवी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि वह मस्जिद परिसर के अदालत की निगरानी में सर्वेक्षण के खिलाफ ट्रस्ट शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंधन समिति की याचिका पर सुनवाई एक अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए स्थगित करेगी.

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सर्वे का अनुमति दी थी

चीफ जस्टिस ने कहा कि शीर्

Read more

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता नवीन झा ने अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। 

झारखंड में चल रहा था मामला 

आपको बता दें कि झारखंड में चल रहे मानहानि मामले को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले म

Read more

कोलकाता रेप-हत्या मामला: संजय रॉय को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

कोलकाता रेप-हत्या केस: कोलकाता की एक सत्र अदालत ने आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में संजय रॉय को सजा सुनाई है। अदालत ने पहले कहा था कि न्यूनतम सजा आजीवन कारावास होगी जबकि अधिकतम सजा मृत्युदंड होगी। अदालत ने दोपहर 2.45 बजे अपना फैसला सुनाते हुए दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। पहले फैसला दोपहर 3.30 बजे के बाद सुनाया जाना था, लेकिन दोषी और अन्य के अंतिम बयान सुनने के बाद अदालत ने फैसला दोपहर 2.45 बजे तक सुरक्षित रख लिया। 

संजय के वकील की दलील

संजय रॉय के वकील ने अपनी दलील में कहा कि दोषी को मौत की बजाय कोई और सजा द

Read more

भारतीय नौसेना पोत मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोस में होगा शामिल

नई दिल्ली । स्वदेशी रूप से निर्मित और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोस के चौथे संस्करण में भागीदारी कर रहा है। इस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया की रॉयल नौसेना, फ्रांसीसी नौसेना, रॉयल नौसेना, संयुक्त राज्य अमरीका की नौसेना, इंडोनेशिया की नौसेना, मलेशिया की रॉयल नौसेना, सिंगापुर की नौसेना और कनाडा की रॉयल नौसेना सहित विभिन्न समुद्री भागीदारों के कर्मी/सतह और उप-सतह परिसंपत्तियों की भागीदारी का साक्ष्‍य बनेंगी।  इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री निगरानी, ​​समुद्री अवरोधन संचालन और हवाई संचालन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाते हुए प्

Read more

हिमाचल में राशनकार्ड धारकों को फरवरी में मिलेगा सस्ते दाम पर सरसों का तेल 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को फरवरी में सरसों का तेल मिलेगा। सरसों और रिफाइंड तेल खरीद से जुड़ी फाइल सीएम ऑफिस पहुंच गई है। उम्मीद है कि अगले माह 16.65 लाख उपभोक्ताओं को सरसों का तेल मिलेगा। सरसों का तेल एल-वन मूल्य पर उपलब्ध होगा। राशन डिपो में उपभोक्ता पिछले वर्ष नवंबर से सरसों तेल मिलने का इंतजार कर रहे हैं।  अक्टूबर तक उपभोक्ताओं को 123 व 129 रुपए प्रति लीटर मूल्य पर सरसों तेल मिल रहा था, जबकि रिफाइंड तेल का दाम 97 रुपए प्रति लीटर था। पिछले तीन माह में सरसों तेल में तेजी आने से मूल्य डेढ़ सौ रुपए प्रति लीटर पहुंच गया था, जिसे देखते हुए सीएम कार्यालय ने ते

Read more

पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के संपत्ति कार्ड किए वितरित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअली 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड वितरित किए। इस आयोजन में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 50 हजार से ज्यादा गांव शामिल हुए। कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा ले रहे पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 साल में करीब डेढ़ करोड़ लोगों को स्वामित्व कार्ड मिले हैं और अब तक 1.53 लाख से ज्यादा गांवों के लिए लगभग 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरित किए। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी जमीन का मालिकाना हक मिला है। पीएम मोदी ने वीडि

Read more

रेल की पटरियों के किनारे पवन ऊर्जा से हवा में बनेगी बिजली

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे जल्द ही रेलवे की पट्रियों के किनारे बड़े पैमाने पर विंड टरबाइन लगाने जा रही है। रेल की पटरी पर जब ट्रेन 100 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार पर चलती हैं। ऐसी स्थिति में टरबाइन पर लगे हुए पंखे बड़ी तेजी के साथ घूमेंगे, और उससे पवन ऊर्जा रेलवे को बड़े पैमाने पर उपलब्ध होगी।  एक उच्च स्तरीय बैठक में पिछले साल विंड टरबाइन लगाने के बारे में विचार हो चुका है। इसका पायलट प्रोजेक्ट भी तैयार कर लिया गया था। 2023 में पश्चिम रेलवे ने वर्टिकल एक्सिस टरबाइन के माध्यम से 110 किलोवाट बिजली तैयार की थी। जोनल रेलवे ने ऐसे पांच टरबाइन लगाए थे। यह परीक्षण पूरी तरह सफल सि

Read more