राष्ट्रीय

देशभर में सर्दी का प्रकोप, मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में रविवार को हिमपात और वर्षा से मामूली राहत मिली, इस बीच सरकारी मशीनरी ने हालात सामान्य बनाने के लिए कार्य तेज कर दिया है। हालांकि ठंड से अभी कोई राहत नहीं मिलती नहीं दिख रही है। पहाड़ों में हिमपात से शुरू हुई कड़ाके की ठंड का असर अब उत्तर भारत के कई राज्यों में दिख रहा है।

दिल्ली-NCR में आज कैसे रहेगा मौसम?   दिल्ली में रविवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में तापमान न्यूनतम 13 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में 4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बालसमं

Read more

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन 

नई दिल्ली।  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानके इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी राहुल गांधी सहित देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। मनमोहन सिंह को देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अखिल भारतीय आयुर्विज

Read more

केन्द्र सरकार में IAS इधर से उधर

नई दिल्ली, केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने बुधवार को केंद्रीय सचिवों के प्रभार में फेरबदल किया हैं। मध्य प्रदेश कैडर की 1992 बैच की आईएएस अधिकारी नीलम शमी राव को कपड़ा सचिव नियुक्त किया गया है। वे 1991 बैच की केरल कैडर की आईएएस अधिकारी रचना शाह की जगह लेंगी, जो अब कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में सचिव के रूप में काम करेंगी। वर्तमान में, राव राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। आदेश के मुताबिक 1991 बैच की आईएएस रचना शाह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया।  जारी आदेश के अनुसार अरुणीश चावला (आईएएस 1992) को वित्त

Read more

केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में खुलेंगे समृद्धि और खुशहाली के नये द्वार : प्रधानमंत्री श्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 1 वर्ष में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। आज मध्यप्रदेश में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के सपने को साकार करती हुई देश की पहली नदी जोड़ी परियोजना केन-बेतवा का आज यहाँ शिलान्यास हुआ है। इसके साथ ही देश के पहले फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्रोजेक्ट, ओंकारेश्वर का भी शिलान्यास हुआ है। इसके लिए मध्यप्रदेश के "कर्मठ मुख्यमंत्री" डॉ. मोहन यादव की सरकार और यहां की जनता को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरू

Read more

पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर, कुवैत ने की ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने की पहल

कुवैत सिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खाड़ी देश कुवैत की दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा के दौरान रविवार को बयान पैलेस में गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। यह सम्मान उन्हें कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर उनकी यात्रा के दौरान दिया गया।  जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी बीते 43 वर्षों में कुवैत का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। इससे पहले, 1981 में इंदिरा गांधी ने कुवैत की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के अमीर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा स

Read more

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में गलन वाली ठंड पड़ेगी। आंधी-तूफान और बारिश से 9 राज्यों में असर, 12 राज्यों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। कहीं माइनस में तापमान गिर गया है तो कहीं शीतलहर से लोग कांप रहे हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में हाल ही में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुआ जिससे नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया।  यूपी में 26 से 28 दिसंबर के बीच बारिश होगी तो वहीं दिल्ली में 23 दिसंबर को हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, 26 और 27 को भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग न

Read more

31 दिसंबर को पूरी रात खुला रहेगा साईं समाधि मंदिर

शिरडी। क्रिसमस का जश्न मनाने, मौजूदा साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए साईंबाबा संस्थान की ओर से शिरडी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। साईं बाबा के दर्शन के लिए शिरडी में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए 31 दिसंबर को साईं समाधि मंदिर दर्शन के लिए पूरी रात खुला रखा जाएगा। यह जानकारी संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बालासाहेब कोलेकर ने दी है। दरअसल हर साल क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान भक्त बड़ी संख्या में साईं बाबा के दर्शन करने, मौजूदा साल की विदाई और नए साल का स्वागत करने के लिए शिरडी आते हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी बालासाहेब कोलेकर ने बताया कि शिरडी सा

Read more

क्रिकेटर के तौर पर खेलता रहूंगा : अश्विन

चेन्नई । अनुभवी स्पिन आर अश्विन ने कहा है कि भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है पर एक क्रिकेटर के तौर पर वह अभी खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जितने अधिक समय तक हो उतने लंबे समय तक खेलता रहूंगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के ड्रॉ होने के तत्काल बाद ही अश्विन ने खेल को अलविदा कह दिया था। इसी के साथ ही भारतीय टीम के साथ उनका 14 साल का करियर भी समाप्त हो गया। अब अश्विन आगामी आईपीएल 2025 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलने को तैयार हैं। उन्हें पिछले महीने मेगा नीलामी में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।  अश्विन ने कहा, मैं सी

Read more

भारत, न्यूजीलैंड ने व्यापार बढ़ाने के उपायों पर की चर्चा

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड ने ‎द्विपक्षीय व्यापार के बढ़ावे की दिशा में समझौते पर हुई चर्चा में दोनों देशों की मंत्रियों ने व्यापार और निवेश समेत अन्य क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के विचारों पर ध्यान केंद्रित किया गया। भारतीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस चर्चा में सहयोग और व्यापार के अवसरों को बढ़ावा देने की चर्चा की गई। दोनों देशों के बीच का व्यापार 2023-24 में 87.34 करोड़ डॉलर था, जो पिछले साल की तुलना में कम था। समझौते को लेकर 2013 से बातचीत रुकी हुई थी, लेकिन इस चर्चा से उम्मीद है कि दोनों देश व्यापार समझौते को फिर से सकारात्मक दिशा में ले जाएंगे। इस चर

Read more

ताइवान की लैपटॉप कंपनी चेन्नई संयंत्र के साथ भारत में विनिर्माण करेगी शुरू

नई दिल्ली । ताइवान की लैपटॉप विनिर्माता कंपनी एमएसआई भारत में अपना विनिर्माण परिचालन शुरू कर रही है। इसके अनुसार एमएसआई भारत में अपनी दो लैपटॉप मॉडल एमएसआई मॉडर्न 14 और एमएसआई थिन 15 के स्थानीय रूप से विनिर्मित संस्करण पेश करेगी। इन लैपटॉप की कीमत क्रमशः 73,990 रुपये और 52,990 रुपये से शुरू होगी। एमएसआई ने अपने बयान में कहा कि भारत एमएसआई के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है और ब्रांड अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। उच्च प्रदर्शन वाले लैपटॉप की मांग बढ़ रही है और इसलिए उन्होंने वैश्विक मानकों को पूरा करने वाले स्थानीय रूप से विनिर्मित उपकरणों की पेशकश करने का निर्णय लि

Read more