राष्ट्रीय

कोयंबटूर में एलपीजी टैंकर पलटने से मचा हड़कंप, 500 मीटर दायरे में सभी स्कूल बंद

केरल के कोच्चि से कोयंबटूर जा रहा एलपीजी टैंकर ट्रक अविनाशी रोड फ्लाईओवर पर पलट गया। शुक्रवार (3 जनवरी 2025) की सुबह टैंकर पलट गया, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। ऐहतियातन इलाके के स्कूलों को बंद करा दिया गया है। भारत कंपनी का टैंकर कोयंबटूर के उप्पिलीपलायम फ्लाईओवर के पास पलट गया। अभी तक कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ है।

इस बीच, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फ्लाईओवर पर यातायात रोक दिया है। साथ ही यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस काम को पूरा होने में और भी समय लगेगा।

कोयंबटूर के जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पाडी ने कहा, घ

Read more

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, सड़कों पर छाया घना कोहरा

नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही पूरा उत्तर भारत प्रचंड शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी राज्यों मे बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने गलन बढ़ा दी है। कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है। दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी गई।

राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा, राजस्थान, बंगाल, बिहार में घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इससे पांच और छह जनवरी को उत्तर पश्चिम भा

Read more

मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को मिला ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

Dhyan Chand Khel Ratna Award: ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड का ऐलान कर दिया गया है। खेल मंत्रालय ने ये जानकारी दी। खेल मंत्रालय ने बताया कि ओलंपिक मेडल विजेता मनु भाकर और शतरंज वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश सहित 4 एथलीटों को ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलेगा। मनु भाकर और  वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश के अलावा हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को भी ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड देश का खेलों में सर्वोच्च सम्मान है। इसके अलावा खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए 32 खिलाड़ियों को चुना जिसमें 17 पैरा एथलीट हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि अर्जुन अवॉर

Read more

दिलजीत दोसांझ ने नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात 

मशहूर पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को नए साल के मौके पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने साधारण शुरुआत से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए दोसांझ की खूब सराहना की।

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर दोनों की बातचीत की एक छोटी क्लिप साझा करते हुए कहा- ''एक बहुत ही यादगार बातचीत।'' उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- ''दिलजीत दोसांझ के साथ एक शानदार बातचीत। वह वास्तव में बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। हमनें संगीत, संस्कृति और कई चीजों पर बात की।'' दोनों के बीच हुई बातचीत को दोसांझ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेय

Read more

चीन के ब्रह्मपुत्र पर बांध निर्माण से असम के इकोसिस्टम को नुकसान: सीएम सरमा

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन द्वारा प्रस्तावित दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण से असम में नदी के पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को नुकसान पहुंचेगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरमा ने कहा कि केंद्र ने चीन को नदी के निचले इलाकों में बांध से उत्पन्न खतरों के बारे में अवगत करा दिया है। सरमा ने कहा- 'बांध हमारे लिए बड़ी समस्या पैदा करेगा क्योंकि नदी का तल सूख जाएगा और पूरी नदी प्रणाली कमजोर हो जाएगी। हमने पहले ही केंद्र के समक्ष यह मामला उठाया है।'

भारत और बांग्लादेश की चिंताएं बढ़ गई हैं

Read more

उज्जैन महाकाल दर्शन उपरांत कोहरे के कारण दिल्ली जाते समय राजस्थान मे हुई बस दुर्घटनाग्रस्त

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में करीब 45 श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण हुआ। उज्जैन से दिल्ली जा रही स्लीपर बस एक ट्रेलर से टकरा गई। यह टक्कर एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 148 के पास हुई। करीब 20 घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर रूप से घायलों को जयपुर रेफर किया गया। कई अन्य घायल इलाज के लिए दिल्ली और नोएडा गए।

घना कोहरा बना हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग महाकाल के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घने क

Read more

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के स्टील प्लांट में हुआ भारी विस्फोट

पेल्लाकुरु (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के स्टील प्लांट में भारी विस्फोट हुआ। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल पेनेपल्ली में बने अग्रवाल स्टील प्लांट में बुधवार रात बड़ा विस्फोट हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संयंत्र से बड़े पैमाने पर आग का गोला निकला, जिसके बाद कुछ छोटे विस्फोट भी हुए। बता दें कि यह घटना बुधवार रात करीब 10.15 बजे की है, जब कथित तौर पर प्लांट के बॉयलर में खराबी आ गई, जिससे विस्फोट हो ग

Read more

नए साल के पहले दिन भूकंप से थर्राई कच्छ की धरती, कोई नुकसान नहीं

अहमदाबाद | नए साल 2025 के पहले दिन ही सीमावर्ती जिले में भूकंप का झटका महसूस किया गया| कच्छ के भचाऊ में भूकंप के झटके से लोगों में दहशत फैल गई| हांलाकि भूकंप मामूली तीव्रता का होने से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है| जानकारी के मुताबिक आज नए साल 2025 के पहले दिन कच्छ जिले के भचाऊ में भूकंप से जमीन थर्रा उठी| भूकंप का केंद्र भचाऊ से 23 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में दर्ज किया गया| अचानक आए भूकंप के झटके के बाद लोग घर से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा| सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया|

Read more

नए साल में जश्न के साथ बर्फबारी ने दी दस्तक

नई दिल्ली। बीती रात नए साल के जश्न के साथ दूसरे दिन नए साल 2025 की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही नए साल पर नई सर्दी की भी शुरुआत हो गई है।  कुल मिलाकर 2025 पर सर्दी और ज्यादा सताने वाली है। एक तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है तो वहीं मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में काफी बर्फबारी देखी जा रही है तो वहीं, राजधानी दिल्ली, लखनऊ, पटना, भोपाल सहमेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। तीन जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की और छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 4 से 6 जनवरी तक इस क्षेत्र में भारी वर्षा

Read more

नौसेना प्रमुख ने नाविका सागर परिक्रमा की टीम से संवाद कर बढ़ाया हौंसला 

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर नाविका सागर परिक्रमा-2 की दो महिला नौसैन्य अधिकारियों की टीम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। इसमें उन्होंने दोनों को दृढ़ निश्चय और साहसिक व समर्पित भाव से की जा रही इस समुद्री यात्रा के लिए बधाई दी। नौसेना ने बताया कि परिक्रमा में नौसेना की तरफ से लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा शामिल हैं।  यह दोनों बल के समुद्री पोत तारिणी के जरिए गोवा के समुद्र से होते हुए दुनिया का चक्कर लगाने के लिए निकली हुई हैं। यात्रा के दूसरे पड़ाव के रूप में दोनों तमाम चु

Read more