हरियाणा में सरकारी नौकरियों में वंचित अनुसूचित जातियों के लिए 10 प्रतिशत कोटा, मुख्यमंत्री सैनी ने कैबिनेट में की घोषणा
Haryana cabinet: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य विधानसभा को सूचित किया कि आरक्षण मुहैया कराने के लिए अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण से संबंधित राज्य मंत्रिमंडल के फैसले की अधिसूचना बुधवार से लागू हो गई है. हरियाणा की कैबिनेट ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट (SC) के निर्णय के बाद पिछले महीने हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की रिपोर्ट की सिफारिशों को मंजूरी दी थी कि राज्यों को आरक्षण मुहैया कराने के लिए अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण का संवैधानिक अधिकार है. सैनी ने हरियाणा विधानसभा में कहा, ‘विधानसभा सत्र चल रहा है. मुझे लगा कि अधिसूचना के बारे में सदन को
Read moreसुप्रीम कोर्ट में CJI खन्ना का बड़ा कदम, मामलों के आवंटन के लिए नया रोस्टर जारी
Supreme Court: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने 16 पीठों के लिए नए मामलों के आवंटन के लिए एक ताजा रोस्टर जारी किया है। इसमें यह तय किया गया है कि CJI और दो वरिष्ठतम न्यायाधीशों द्वारा अध्यक्षता वाली पहली तीन अदालतें पत्र याचिकाओं और PIL की सुनवाई करेंगी। यह रोस्टर 11 नवंबर से प्रभावी हो गया है।
ताजा याचिकाओं पर दो वरिष्ठ न्यायाधीश करेंगे सुनवाई दो वरिष्ठतम न्यायाधीशों न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच नागरिकों द्वारा शीर्ष अदालत में लिखे गए पत्रों से आई ताजा याचिकाओं और नए सार्वजनिक हित याचिकाओं (PIL) की सुनवाई करेगी।
Read moreउत्तर भारत में सर्दी और कोहरे की एंट्री, दिल्ली में ठंड का असर बढ़ा
Weather Alert: देश के कई राज्यों समेत दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज गुरुवार से बदला हुआ नजर आया। उत्तर भारत के कई शहरों समेत राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड की एंट्री हो गई है। कई शहरों में 14 नवंबर की सुबह सर्द रही। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन भी उत्तर भारत के राज्यों में कोहरे और धुंध की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में और भी बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार,तापमान में यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है। जिसने हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी लाई है। उत्तर
Read moreसोनमर्ग में बर्फबारी से सफेद चादर बिछी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं अचानक हुए हिमपात से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सोनमर्ग में बर्फबारी से हर ओर सफेद चादर बिछ गई है। कारगिल में जोजिला पास पर भी भारी बर्फबारी हुई है जिसके चलते वाहनों का आवागमन बाधित हुआ है। रातभर बर्फ हटाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी रहा। सूत्रों ने बताया कि बांदीपोरा में कई पर्यटकों के वाहन रास्ते में फंस गये थे जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बीआरओ टीम के अधिकारियों ने बर्फ हटाने के लिए अभियान चलाया है और सभी मार्ग खुल गए हैं। सोनमर्
Read moreगिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
भारत में बेंचमार्क शेयर सूचकांक लगातार पांचवें दिन गिरकर कई महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गए। यह गिरावट कई कारकों के कारण हुई, जिसमें अपेक्षाकृत कमजोर दूसरी तिमाही की आय, विदेशी निवेशकों की ओर से निरंतर और बढ़ती घरेलू मुद्रास्फीति शामिल है। बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 6.8 लाख करोड़ रुपये घटकर 430.45 लाख करोड़ रुपये रह गया।
सेंसेक्स में सवा फीसदी की गिरावट सेंसेक्स 984 अंक या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,691 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 324 अंक या 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,559 अंक पर बंद हुआ। सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान पर ब
Read moreबुलडोजर पर सुप्रीम फैसले का स्वागत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपराध की घटना होते ही गरजने वाला बुलडोजर क्या शांत हो जाएगा? सुप्रीम कोर्ट के बुधवार को आए बड़े फैसले के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है। यूपी के नेताओं की ओर से भी इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने तो बुलडोजर का उपयोग राजनीतिक फायदे के लिए करने का आरोप लगाया। इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी से सवाल किया कि क्या वे माफी मांगेंगे? वहीं, योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है। पूरे देश में इसका स्वागत किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य कभी किसी के घर को गिराने का नहीं
Read moreजम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी शुरु, मैदानी इलाकों में दिखा असर
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी शुरु होगी है जिसका असर राजस्थान समेत कई मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। हिल स्टेशन माउंट आबू में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया है, जबकि गंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे इलाकों में हल्का कोहरा छाया, जिससे दिन में ठंडक बढ़ गई है। हनुमानगढ़ और गंगानगर में अधिकतम तापमान 26.8 और 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इन इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी और बारिश का कारण बना है। इसके असर से राजस्थान में 17 नवंब
Read moreवडोदरा के आईओसीएल रिफाइनरी में ब्लास्ट से लगी आग
वडोदरा । वडोदरा के कोयली इलाके में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की रिफाइनरी में सोमवार को भीषण ब्लास्ट हुआ। विस्फोट के चलते रिफाइनरी में भयानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। हादसे में दो कर्मी घायल होने की खबर है। सूत्रों ने बताया कि आईओसीएल की रिफाइनरी के बेंजीन टैंक में यह ब्लास्ट हुआ है। विस्फोट के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास की कंपनियों में दहशत का माहौल है। आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए करीब 10 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था
Read moreसफेद रेगिस्तान में कच्छ रणोत्सव की शुरुआत
अहमदाबाद | गुजरात के सीमावर्ती जिले कच्छ के प्रसिद्ध सफेद रेगिस्तान में स्थित टेंटसिटी में रणोत्सव आगाज हो चुका है। दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले यह रणोत्सव 15 मार्च 2025 तक चलेगा| कच्छ के धोरडा गांव में होनेवाले रणोत्सव की शुरुआत में ही पर्यटकों को उमड़ना शुरू हो गया है| बता दें कि धोरडो गांव, जहां रणोत्सव आयोजित होता है, को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा विश्व के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार भी दिया गया है। सीमावर्ती जिला कच्छ अब पर्यटन के मामले में विश्व पटल पर पहुंच गया है। साल के अंत में कच्छ का सफेद रेगिस्तान और रणोत्स
Read moreसरकार ने केरल और मेघालय के ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्तीय सहायता भेजी
नई दिल्ली । मोदी सरकार ने घोषणा की कि 15वें वित्त आयोग के तहत केरल और मेघालय के ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्तीय सहायता के रूप में 293.8 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह कदम मोदी सरकार द्वारा ग्रामीण स्वशासन को सशक्त बनाने के मकसद से उठाया गया है। पंचायती राज मंत्रालय के अनुसार, केरल के लिए जारी 266.8 करोड़ रुपये की यह राशि राज्य के सभी 14 जिला पंचायतों, 152 ब्लॉक पंचायतों और 941 ग्राम पंचायतों को वितरित होगी। वहीं, मेघालय के लिए 27 करोड़ रुपये की यह राशि राज्य के तीन स्वायत्त जिला परिषदों-खासी, गारो और जैंतिया के लिए निर्धारित है। पंचायती राज मंत्रालय ने बताया कि यह अनुदान केंद्र
Read more