राष्ट्रीय

अब एलएमवी लाइसेंस धारक 7500 किलो से हल्के वाहन भी चला सकेंगे

नई दिल्ली। सड़क दुर्घटनाओं के लिए सिर्फ लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंस धारकों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। दुर्घटनाओं की दूसरी वजह भी होती है। इस टिप्पणी के साथ सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ ने फैसला सुनाया कि लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) लाइसेंस धारक 7500 किलो से हल्के ट्रांसपोर्ट वाहन भी चला सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने 2017 के अपने फैसले को बरकार रखा है, जिसमें एलएमवी लाइसेंस धारकों को 7500 किलोग्राम तक के परिवहन वाहनों को चलाने की इजाजत दी गई थी यानी एलएमवी लाइसेंस धारकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। अब एलएमवी लाइसेंस धारक 7500 किलोग्राम भार वाले ट्रांसपोर्ट वाह

Read more

कुपवाड़ा और बांदीपोरा में दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में भारतीय सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। यह ऑपरेशन मंगलवार से जारी है और इसमें भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। ऑपरेशन को लेकर सेना के प्रवक्ता ने बताया, कि बांदीपोरा के ओपी कैतसन क्षेत्र में जारी इस ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया। सेना की चिनार कोर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा, कि बांदीपोरा के ओपी

Read more

भारतीय सेना की डेपसांग मैदानों में गश्त शुरू

नई दिल्ली । भारत और चीन के बीच समझौते के बाद, भारतीय सेना ने डेपसांग मैदानों में गश्त शुरू की। यह गश्त महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले कुछ समय में भारत-चीन संबंधों में तनाव कम करने का प्रयास हो रहा है। लेकिन गश्त सीमित रूप से की गई, और सभी पेट्रोलिंग पॉइंट पर भारतीय सैनिक नहीं पहुंच सके। लद्दाख में फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने बताया कि भारतीय और चीनी पक्षों के बीच सैनिकों की वापसी और गश्त शुरू करने के लिए सहमति, डेपसांग में गश्त का पहला दौर सफलतापूर्वक किया। हालांकि, यह बताया गया कि सेना उन सभी बिंदुओं पर गश्त नहीं कर पाई, जहां वह अप्रैल-मई 2020 में गतिरोध शुरू होने से पहले ज

Read more

आतंकियों को हमले की कीमत चुकानी होगी: मनोज सिन्हा

जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में ग्रेनेड हमले को लेकर आतकियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि हमले की कीमत चुकानी होगी। एजी ने डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को दंडित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों को कुचलने और इस मिशन को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ने की पूरी स्वतंत्रता है। उन्होंने आतंकवादी तत्वों को उनके नापाक मंसूबों में सफल नहीं होने देने के सरकार के संकल्प को दोहराया। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अ

Read more

छठ पूजा नहाय-खाय के साथ आज से होगी शुरु, प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी

पटना,। चार दिवसीय छठ महापर्व मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरु होगा। बुधवार को खरना अनुष्ठान होगा, गुरुवार शाम को पहला अर्घ्य और शुक्रवार सुबह अंतिम अर्घ्य देने के बाद यह पर्व संपन्न हो जाएगा। छठ पूजा पर पटना के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की हैं। इस बार गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ चुनौतियां आई, लेकिन जिला प्रशासन ने सभी घाटों को पूरी तरह से तैयार किया है।

गंगा और सहायक नदियों के करीब 550 घाटों पर श्रद्धालु करेंगे पूजा पटना में गंगा और सहायक नदियों के करीब 550 घाटों पर श्रद्धालु छठ पू

Read more

एनआईए की सफलता, दिल्ली एयरपोर्ट से खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को एक बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने दिल्ली एयरपोटर् से खालिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने दावा किया है कि यह आतंकी खालिस्तानी अर्शदीप सिंह डाला उर्फ अर्श डाला का करीबी सहयोगी है। इस गिरफ्तारी से एनआईए को भारत में खालिस्तानी आतंकवादी नेटवर्क को नष्ट करने में मदद मिलेगी।

पकड़े गए आतंकी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बलजीत मौर के तौर पर हुई है। यह पंजाब के बठिंडा का रहने वाला है। यह यूएई के रास्ते नई दिल्ली पहुंचा था। इस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। इस साल फरवरी में बलजीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।

Read more

साइक्लोन दाना 25 को ओडिशा-प. बंगाल तट से टकराएगा

पुरी/कोलकाता। अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। साइक्लोन 24 अक्टूबर को आधी रात या फिर 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तट से टकराएगा। इस दौरान 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पुरी में 3 हजार से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। होटल की बुकिंग चार दिन रोक दी गई है। ओडिशा में 14 जिलों के सभी स्कूल-कॉलेजों की 25 तक छुट्टी कर दी गई है। जबकि कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द हो गई हैं। ओडिशा में करीब 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पुजारी रामकृष्ण प्रतिहारी के मुताबिक इस दौरान मंदिर में हो

Read more

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर केंद्र को सुप्रीम फटकार

नई दिल्ली । दिल्ली में हवा की खराब होती गुणवत्ता को लेकर सु्प्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए हरियाणा व पंजाब सरकार से भी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम को कमजोर बनाने के लिए फटकार लगाते हुए पराली जलाने के कारण होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए कड़ी सजा की आवश्यकता पर जोर दिया। कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार से कहा कि आप जुर्माना वसूलने में नाकाम रहे हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में पंजाब और हरियाणा के प्रयासों सिर्फ दिखावा साबित हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ह

Read more

 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की परोल के बाद जेल वापसी 

रोहतक ।  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिन की परोल के बाद बुधवार शाम को सुनारिया स्थित जेल लौट आया।  परोल अवधि के दौरान वह उत्तरप्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहा। हरियाणा विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 3 दिन पहले 2 अक्टूबर को गुरमीत राम रहीम के जेल से बाहर आने पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल भी खड़े किए थे।

ज्ञात रहे  कि गुरमीत राम रहीम ने इमरजेंसी परोल की मांग की थी। जिसके बाद 30 सितंबर को निर्वाचन आयोग ने 3 शर्तों के साथ परोल को मंजूरी दी थी। परोल की मंजूरी देते समय शर्त लगाई गई थी कि डेरा प्रमुख जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में दौरा नहीं करेगा। वह

Read more

बारामूला के कोर्ट परिसर में हुआ धमाका, जवान घायल 

जम्मू,। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक कोर्ट परिसर के अंदर विस्फोट होने की खबर निकल कर आ रही है। यह धमाका कार्ट परिसर स्थित मालखाना में रखे ग्रेनेड के फटने से हुआ है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। धमाके के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।   

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, गुरुवार करीब 1 बजकर 5 मिनट पर बारामूला कोर्ट परिसर स्थिति मालखाना में गलती से ग्रेनेड फट गया। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात एक जवान के घायल होने की खबर है। धमाके के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाके को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं आम हो गईं। ऐसे में पुलिस न

Read more