कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी
उत्तर भारत में अब ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली में तापमान गिर रहा है और आने वाले कई दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत यूपी, राजस्थान और पंजाब आदि राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली में स्मॉग और मध्यम श्रेणी का कोहरा हो सकता है। इस वजह से सुबह में ठंड बढ़ सकती है।
आने वाले कई दिनों में देखने को मिलेगा घना कोहरा इसके बाद शुक्रवार सुबह मध्यम स्तर का या घना कोहरा हो सकता है। इस वजह से मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मध्यम स्तर का कोहरा होने पर न्यूनतम दृश्यता 200 से
Read moreसंस्कृति और तकनीक के संतुलन की ओर बढ़ना होगा: मोहन भागवत
हैदराबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि देश के भुला दिए गए गौरव को पुन: स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के उत्थान पर जोर दिया। वे यहां राष्ट्रवादी विचारकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम लोकमंथन-2024 को संबोधित कर रहे थे।
भारत के दृष्टिकोण में तर्क और बुद्धि इस दौरान भागवत ने वैज्ञानिकों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के उपयोग में नैतिकता पर जोर देने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भारत की मूल्य प्रणाली व्यक्ति की बुद्धिमता पर जोर देती है। मुद्दों के प्रति भारत के दृष्टिकोण में तर्क और बुद्धि है
Read moreआज से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र, 20 दिसंबर तक चलेगा कार्यवाही का दौर
लोकसभा चुनाव के बाद से भले ही देश का सियासी माहौल अब काफी बदल चुका है लेकिन इसके बाद भी विपक्षी पार्टियों के जिस तरह के तेवर है, उससे साफ है कि सोमवार से शुरू हो रहा संसद का शीतकालीन सत्र भी हंगामेदार रहेगा।
वैसे भी सत्र के सुचारु संचालन के लिए रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी पार्टियों ने जिस तरह से अदाणी व मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग रखी है, उसमें हंगामा होना तय है। सरकार ने भी सत्र के दौरान वक्फ संशोधन, एक राष्ट्र-एक चुनाव जैसे करीब 16 विधेयकों को भी सत्र में लाने के संकेत दिए है। इनमें वक्फ, एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक को लेकर पहले ही प्र
Read moreसंसद में जनता की भावनाओं पर खरा उतरना हमारी ज़िम्मेदारी: पीएम मोदी
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से संसद में स्वस्थ चर्चा करने की अपील की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए संसद में चर्चा न होने देने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'साल 2024 का ये अंतिम कालखंड चल रहा है। देश पूरी उमंग और उत्साह के साथ 2025 के स्वागत की तैयारी में लगा हुआ है। संसद का ये सत्र अनेक प्रकार से विशेष है। अब सबसे बड़ी बात है कि हमारे संविधान के 75 साल की यात्रा, 75वें साल में उसका प्रवेश, ये अपने आप में लोकतंत्र के लिए एक बहुत ही उज्जवल अवसर है।'
'मुट्ठी भर लोग संसद को कंट्रोल करने की कोशि
Read moreNDA की बैठक में पीएम मोदी की रणनीति और सुझावों की तारीफ: सीएम नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की है। नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने आगामी 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए पहले से ही योजना बना ली है। पीएम एक मिशन की तरह काम कर रहे हैं।
पीएम ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक दरअसल, विगत दिनों एक कार्यक्रम में बोलते हुए आंध्र प्रदेश के सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के ठीक बाद, प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ एक व्यापक बैठक की।
वह हमेशा अगले चुनाव के लिए काम कर रहे हैं, यही उ
Read moreसुरक्षाबलों को मिला आतंकी ठिकाना, ग्रेनेड और गोला-बारूद किया नष्ट
श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कुंजर इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से कारतूस, ग्रेनेड व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पुलिस स्टेशन मागाम में दर्ज एक प्राथमिकी की जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर बारामुला- बडगाम पुलिस और सेना (62 आआर) की संयुक्त टीम ने कुंजर के मालवा गांव से सटे जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान जमीन के अंदर बनाया गया आतंकी ठिकाना मिला। वहां मिले और गोला-बारूद व अन्य सामग्री को नष्ट कर आतंकी साजिश को विफल कर दिया गया।
Read moreलाखों पर्यटकों की पहली पसंद बने गुजरात के ऐतिहासिक धरोहर स्थल
अहमदाबाद | सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए UNESCO हर साल 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक विश्वभर में विश्व विरासत सप्ताह मनाता है। भारत में भी इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सहयोग से देशभर के ऐतिहासिक धरोहर स्थलों के लिए आयोजित किया जाता है। इस वर्ष विश्व धरोहर सप्ताह 2024 की थीम विविधता की खोज और अनुभव है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध गुजरात में भी कई ऐतिहासिक धरोहर स्थलें हैं जो देश-विदेश के लाखों पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। गुजरात के पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2023-24 में लगभग 21 लाख से अधिक पर्यटकों ने
Read moreपांच दिनों में पीएम मोदी ने रचा नया इतिहास, तीन देशों के दौरे पर 31 बैठकें
प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की यात्रा से शुक्रवार शाम स्वदेश लौट आए। 16 से 21 नवंबर तक इस यात्रा के दौरान उन्होंने वैश्विक नेताओं के साथ 31 द्विपक्षीय बैठकों एवं अनौपचारिक वार्ताओं में हिस्सा लिया। इसी के साथ पीएम मोदी ने एक रिकॉर्ड कायम किया बल्कि पांच दिनों में नई कूटनीति इबारत लिख डाली है।
गुयाना यात्रा के दौरान नौ द्विपक्षीय बैठकें कीं पीएम मोदी ने अपने तूफानी दौरे के दौरान नाइजीरिया में नाइजीरियाई राष्ट्रपति के साथ एक द्विपक्षीय बैठक, ब्राजील में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर 10 द्विपक्षीय बैठकें और प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना यात्रा के द
Read moreइन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बताया कि 23 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह क्षेत्र सुमात्रा तट और दक्षिण अंडमान सागर के पास मौजूद चक्रवातीय दबाव के कारण सक्रिय हो सकता है.
आईएमडी ने चेतावनी दी है कि यह प्रणाली अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी के केंद्रीय हिस्सों में एक दबाव तंत्र में बदल सकती है. इसके चलते तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
इन राज्यों में होगी
Read moreभारतीय नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं-कनाडा
ओटावा: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के मामले में भारत पर निराधार आरोप लगाने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को बार-बार अपने बयान में बदलाव करना पड़ रहा है। उनके बदलते बयानों ने वैश्विक स्तर पर कनाडा की विश्वसनीयता को सवालों के घेरे में ला दिया है। हाल ही में, भारत के गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर आरोप लगाने के बाद, कनाडा ने अपने बयान में फिर से पलटी मारी है। अब कनाडा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह स्पष्ट किया है कि उसके पास भारत के प्रधानमंत्री, एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के खिलाफ हरदीप निज्जर मा
Read more