जिनपिंग को बगल में बैठाकर पीएम मोदी ने पाक को समझाया कहा... देख आतंकवाद...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ‘दोहरा मापदंड’ न अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। खास बात यह रही कि जब पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर यह कड़ा संदेश दिया, तब उनके बगल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे, जो पाकिस्तान के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद और उसके वित्तपोषण के खिलाफ संघर्ष में सभी देशों का एकजुट और दृढ़ समर्थन आवश्यक है। उन्होंने कहा, आतंकवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ लड़ाई में डबल स्टैंडर्ड के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ब्रिक्स नेता
Read moreकर्नाटक हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज की
बेंगलुरु: कर्नाटक हाई कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर जनहित याचिका सोमवार को खारिज कर दी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक भाषण के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने अपने भाषण में हासन से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने राजनीतिक सभा को संबोधित करने के दौरान रेवन्ना पर यह आरोप लगाया था। राहुल गांधी के खिलाफ ऑल इंडिया दलित एक्शन कमिटी की ओर से यह याचिका दायर की गई थी।
मुख्य न्यायाधीश एन.वी.अंजारिया और न्यायमूर्ति के.अरविंद की पीठ ने कहा कि जनहित या
Read moreपीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज आगामी 28 अक्टूबर को वडोदरा शहर के दौरे पर
नई दिल्ली । पीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज आगामी 28 अक्टूबर को वडोदरा शहर के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी वडोदरा में पेड्राे सांचेज के साथ महत्वाकांक्षी एयरबस परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दाेनाें देशाें के बीच अत्यंत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक भी वडोदरा में ही हाेगी। दोनों के आगमन को ध्यान में लेकर वडोदरा महानगर पालिका (वीएमसी) ने शहर काे संवारने और सजाने का कार्य शुरू कर दिया है।
पीएम मोदी वडोदरा में महत्वाकांक्षी एयरबस परियोजना का लोकार्पण करने वाले हैं। यह एक ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट है, जो स्वदेशी विमानों के उत्पादन को
Read moreसरकार क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना को अगले 10 साल के लिए और बढ़ाएगी - नागरिक उड्डयन मंत्री
नई दिल्ली । नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना को अगले 10 साल के लिए और बढ़ाएगी। अब तक आठ साल की योजना के दौरान विमानन कंपनियों को अस्तित्व में आने और विकास करने का मौका मिला। इसके साथ ही रोजगार सृजन हुआ तथा पर्यटन को बढ़ावा मिला है। अगले पांच साल में 50 और एयरपोर्ट शुरू करने और मौजूदा हवाई अड्डों की क्षमता बढ़ाने की योजना है।
केंद्रीय मंत्री नायडू राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ‘उड़ान’ योजना के आठ साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नागरिक उड्डयन मंत्री ने अपने संबोधन में कह
Read moreकेंद्र सरकार ने नॉन बासमती व्हाइट राइस से मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस खत्म करने का फैसला लिया
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने नॉन बासमती व्हाइट राइस (सफेद चावल) से मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (न्यूनतम निर्यात मूल्य) को खत्म करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही उसना चावल (पारब्वाएल्ड राइस) पर लगने वाली 10 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी को भी खत्म करने का फैसला लिया गया है। ये फैसले हाई लेवल मिनिस्टीरियल पैनल की बैठक में लिए गए। जल्दी ही इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत से होने वाले चावल के निर्यात में और तेजी आ सकेगी।
सरकार की ओर से नॉन बासमती व्हाइट राइस के निर्यात के ल
Read moreब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने मंगलवार को कजान पहुंचेंगे पीएम
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलनमें भाग लेने के लिए रुस के शहर कजान पहुंचेंगे। इस दौरान मोदी ब्लादिमीर पुतिन से 6.5 अरब डालर के वंदे भारत रेल प्रोजेक्ट पर बात कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक यह प्रोजेक्ट लंबे समय से अटका पड़ा है। नियामक और तकनीकी दिक्कतों के चलते रूस की कंपनी ट्रांसमाशहोल्डिंग (TMH) वंदेभारत ट्रेनों का निर्माण नहीं कर पा रही है। इस बार रूस भारतीय प्रधानमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगा। पीएम मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। इससे पहले जुलाई में दोनों नेताओं के बीच वार
Read moreचक्रवाती तूफान से मची हलचल, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
कोलकाता। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और 23 अक्टूबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल से सटे तटों पर पहुंच जाएगा जिससे दोनों राज्यों में तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने मछुआरों को 23 से 25 अक्टूबर के बीच समुद्र में न जाने की सलाह दी है। बुधवार से ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है और धीरे-धीरे बढ़कर 100-110 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह तक 120 किमी प्रति घंटे की रफ्ता
Read moreनए आतंकवादी संगठन के भर्ती मॉड्यूल को सुरक्षाबालों ने किया ध्वस्त
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में छापे मारने के बाद मंगलवार को एक नए आतंकवादी संगठन के भर्ती मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया गया। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक हिस्सा इस नए समूह को कथित तौर पर एक पाकिस्तानी आतंकवादी हैंडलर द्वारा चलाया जा रहा था, जिसे उसके उपनाम बाबा हमास के नाम से जाना जाता है। मीडिया के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में छापे जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग (सीआईके) द्वारा मारे गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक नए आतंकी संगठन का भंडाफोड़ किया है। ऐसा माना जा रहा है कि वह प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-त
Read moreबारामूला जिले में सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि जवानों ने उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं और घुसपैठियों को ललकारा। घुसपैठियों ने जवानों को आता देख गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सेना के जवानों ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि इसमें एक घुसपैठिया मारा गया है। उन्होंने दुर्गम इलाका होने के कारण मारे गए घुसपैठिए का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है।
Read moreएयरलाइंस को लगातार मिली धमकियों के बाद डीजीसीए प्रमुख हटाए गए
नई दिल्ली। विभिन्न एयरलाइंस को लगातार मिल रही धमकियों के बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के प्रमुख विक्रम देव दत्त को उनके पद से हटाकर कोयला मंत्रालय में सचिव नियुक्त कर दिया है। यह फैसला एयरलाइंस को मिलीं धमकियों से जोड़ कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि शनिवार को ही 30 से अधिक विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं थीं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विगत दिनों से में बम से विमान को उड़ाने की धमकियों के बाद विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और पूरी जांच के बाद उन्हें रवाना किया गया, लेकिन इस प्रक्रिया में सैकड़ों
Read more