ममता बनर्जी ने कहा: बुजुर्गों के स्वास्थ्य बीमा को जीएसटी से बाहर करने का फैसला हमारी मेहनत का परिणाम
केंद्र सरकार ने जीवन बीमा पॉलिसियों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम को जीएसटी के दायरे से बाहर करने का फैसला किया। केंद्र के इस फैसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि यह फैसला राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार आम लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए करो में कटौती करने को लेकर दबाव में है।
ममता बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य मंत्रिस्तरीय पैनल ने आम लोगों को टैक्स में कटौती का समर्थन किया। आम लोगों के लिए पांच लाख तक कवरेज वाले स्वास्थ्य बीमा प्रीम
Read moreआंध्र प्रदेश में मिलेगी देश की सबसे सस्ती शराब
अमरावती । आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रदेश में नई शराब नीति की अधिसूचना जारी की है।इस अधिसूचना के बाद आंध्र प्रदेश में सबसे सस्ती शराब उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो सकेगी। आंध्र प्रदेश की सरकार ने अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। आंध्र प्रदेश ने ₹99 और उसे कम कीमत पर शराब पीने वालों को उपलब्ध कराई जा रही है। देश में इसे सबसे सस्ती शराब के रूप में जाना जा रहा है। नई शराब नीति से सरकार को 5500 करोड रुपए के राजस्व के मिलने की उम्मीद है। आंध्र प्रदेश की सरकार ने अपनी शराब नीति में भारी परिवर्तन किया है। आंध्र प्रदेश की सरकार ने 3736 खुदरा दुकानों को अधिसूचित करते
Read moreसेना की ताकत बढ़ाने के लिए अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदेगा भारत
नई दिल्ली, भारत अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदेगा। दरअसल, भारत और अमेरिका ने 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के लिए 32 हजार करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने पिछले सप्ताह अमेरिका से 31 प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के सौदों को मंजूरी दी थी। खरीदे जाने वाले ड्रोन के रखरखाव, मरम्मत और ओवरऑल के लिए देश में ही एमआरओ स्थापित किया जाएगा। भारतीय नौसेना को 31 में से 15 ड्रोन, जबकि सेना और वायु सेना को आठ-आठ ड्रोन मिलेंगे, जिनके शांतिकालीन निगरानी में गेम चेंजर साबित होने की उम्मीद है। दरअसल, ची
Read moreतमिलनाडु के चेन्नई और अन्य क्षेत्रों में बारिश, चेन्नई में कई जगह जलभराव
चेन्नई, तमिलनाडु के चेन्नई और अन्य क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक स्पष्ट, निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है तथा इसके अवदाब में बदलने की आशंका है। चेन्नई, तिरुवल्लूर और राज्य के अन्य हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। चेन्नई नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और सरकार ने लोगों से मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए टीएन अलर्ट ऐप का उपयोग करने का अनुरोध किया है। मेट्रो रेल, विमान और ट्रेन परिचालन पर अभी तक कोई असर नहीं पड़ा है। उपमुख्
Read moreजौहर ट्रस्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का दखल से इंकार
नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को बड़ा झटका लगा है। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देकर याचिका दायर की थी, इसमें रामपुर में जौहर स्कूल के लिए आवंटित जमीन के पट्टे को रद्द कर यूपी सरकार को भूमि अधिग्रहण की इजाजत दे दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इंकार किया। इसके पहले याचिकाकर्ता आजम के वकील कपिल सिब्बल ने सुनवाई में कहा कि अभी स्कूल में 300 बच्चे पढ़ रहे हैं, लिहाजा यूपी के हाईकोर्ट आदेश पर रोक लगाई जाए और प्रदेश सरकार के फैसले को रद
Read moreवैश्विक 6जी पेटेंट फाइलिंग में भारत शीर्ष छह देशों में शामिल
नई दिल्ली । देशभर में 5जी को रिकॉर्ड समय में लागू करने के बाद भारत 6जी तकनीक पर काम कर रहा है। देश 6जी से संबंधित पेटेंट दाखिल करने के मामले में शीर्ष है। वैश्विक 6जी पेटेंट फाइलिंग में भारत शीर्ष छह देशों में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 तक भारत के 6जी तकनीक के डिजाइन, विकास और तैनाती में अग्रणी योगदानकर्ता बनने की परिकल्पना की है।
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 6जी शोध को आगे बढ़ाने दो अगली पीढ़ी के टेस्टबेड को वित्तीय सेवा दी है। मोदी सरकार के नेतृत्व वाली एक समिति के अनुसार, भारत अगले तीन वर्षों में सभी 6जी पेटेंट में 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी और वैश्
Read moreगुजरात में 20 साल में पर्यटकों की संख्या 61.65 लाख से बढ़कर 14 करोड़ पर पहुंची
अहमदाबाद | गुजरात में विकास की नींव डालने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ लिए जाने के 23 वर्ष पूर्ण होने पर गुजरात सरकार 7 से 15 अक्टूबर के दौरान विकास सप्ताह मना रही है। मुख्यमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में गुजरात ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें पर्यटन उद्योग की सफलता ने समग्र विश्व का ध्यान खींचा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने पर्यटन तथा यात्राधामों के लिए जो विकास कार्य किए थे, उसके कारण आज वर्ल्ड टूरिज्म मैप पर गुजरात चमक रहा है।
आज से दो दशक पहले गुजरात
Read moreइंडिगो के दो विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच शुरू
मुंबई। एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो की दो फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन फ्लाइट्स की सुरक्षा जांच शुरू की गई है। पहली फ्लाइट मुंबई से जेद्दा जा रही थी, जिसका नंबर 6E56 है इसको बम से उड़ने की धमकी मिली। वहीं, दूसरी मुंबई से मस्कट जा रही फ्लाइट नंबर 6E1275 को भी धमकी दी गई है। दोनों फ्लाइट्स की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इंडिगो प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा है कि मुंबई से मस्कट जाने वाली फ्लाइट 6E 1275 को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। प्रोटोकॉल के मुताबिक फ्लाइट को एक अलग खाड़ी में ले जाया गया, और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए, अनिवार्य सुरक्षा जां
Read moreदिल्ली मेट्रो में बंद हुए स्मार्ट कार्ड, यात्रियों को मिल रहे कॉमन मोबिलिटी कार्ड
नई दिल्ली। दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को किराया भुगतान करने के लिए स्मार्ट कार्ड नहीं मिल रहा है. जिसके चलते मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड के स्थान पर यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) दिया जा रहा है. जिसकी जानकारी मेट्रो में सफर करने वाले कई यात्रियों को नहीं है। बताया जा रहा है कि स्टेशनों के कस्टमर केयर काउंटर पर कर्मचारी बताते हैं कि यह कार्ड अब उपलब्ध नहीं है, यहां तक यात्रियों को जबरदस्ती नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड दिए जा रहे हैं।
यात
Read moreकनेक्टिविटी से ही मिलेगी दुनिया को नई दिशा : पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 (आईएमसी 2024) का उद्घाटन कर कहा कि कनेक्टिविटी से ही दुनिया को नई दिशा मिलेगी। दिल्ली के प्रगति मैदान में हो रहे इस इवेंट की थीम ‘द फ्यूचर इज नॉव’ है, जो भारत की डिजिटल क्रांति और टेलीकॉम क्षेत्र में हो रहे तेजी से बदलावों को दर्शाती है। यह आयोजन 18 अक्टूबर तक चलेगा।
आईएमसी का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीकॉम सेक्टर की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि आज की दुनिया, जो संघर्षों और समस्याओं से जूझ रही है, उसे कनेक्टिविटी की बहुत जरूरत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कनेक्टिविट
Read more