वायनाड हादसा: गांव और जंगलों में मिल रहीं लाशें, अब तक 308 की हुई मौत
वायनाड। वायनाड में हुए भूस्खलन हादसे में अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में गांव और जंगलों से लाशे मिल रहीं हैं। यहां युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कर चल रहा है। रेस्क्यू में जुटे बचावकर्मियों को अब तक 195 शव ही मिले हैं। बाकी, लोगों की मौत की पुष्टि उनके बॉडी पार्ट्स से की गई है। यानी 105 लोगों के शव का कोई ना कोई हिस्सा बरामद हुआ है, जिससे उनकी मौत कंफर्म हुई है।
25 एंबुलेंस मुंडकई पहुंचाई जाएंगी
सेना ने हादसे के बाद जो बेली ब्रिज बनाया है, इससे 25 एंबुलेंस मुंडकई पहुंचाई जाएंगी। मिट्टी में दबे शवों का पता लगाने के लिए दिल्ली से ड्रोन आधारित रडार शन
Read more1200 करोड़ की लागत से बनीं नई संसद की टपकने लगी छत
नई संसद की छत से पानी लीक, नीचे बाल्टी रखी विपक्ष बोला- संसद के बाहर पेपर लीक और अंदर पानी लीक; लोकसभा सचिवालय बोला- ठीक करा लिया है
नई दिल्ली। करीब 1200 करोड़ की लागत से बनीं नई संसद की छत बारिश के बाद टपकने लगी, जिसका वीडियो कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने शेयर किया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि संसद की लॉबी में से पानी गिर रहा है और उसके नीचे एक बाल्टी रखी है जिसमें पानी जमा हो रहा है। मणिकम टैगोर ने वीडियो शेयर कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है संसद के बाहर पेपर लीक और अंदर पानी लीक।
संसद भवन के कई हिस्सों में कांच के गुंबद लगाए गए
इसे लेकर लोकसभा सेक्रेट्र
Read moreकेरल में 2 दिन का राजकीय शोक
वायनाड/नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम में रेलवे ट्रैक पर पानी के तेज बहाव के कारण स्टेशन पर तैनात चौकीदार ने ट्रेन को रोक दिया। केरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से सोमवार देर रात 4 अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हुए लैंडस्लाइड में 4 गांव बह गए। मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में घर, पुल, सडक़ें और गाडिय़ां भी बह गईं। अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है। 116 अस्पताल में हैं, जबकि 400 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। घटना देर रात 2 बजे की है। रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। कन्नूर से आर्मी के 225 जवानों को वायनाड
Read moreकर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला, दुष्कर्म पीड़िताओं की जांच केवल महिला डॉक्टर करें
कर्नाटक हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 184 में संशोधन का आग्रह किया है। कोर्ट का आग्रह यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि दुष्कर्म पीड़िताओं की जांच केवल महिला डॉक्टरों द्वारा की जाए। इससे उनके निजता के अधिकार की रक्षा हो सकेगी।
हाईकोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश
हाईकोर्ट की एकल पीठ की जस्टिस एमजी उमा ने केंद्र और राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जब तक संशोधन नहीं हो जाता, दुष्कर्म पीड़िताओं की चिकित्सा जांच पंजीकृत महिला चिकित्सक द्वारा या उसकी देखरेख में की जाए। कोर्ट ने पुलिस अधिकारि
Read more14 अगस्त से शुरू होगी नीट-यूजी काउंसलिंग, MCC ने जारी किया अपडेट
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट-यूजी) 2024 के लिए काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार काउंसलिंग के लिए पंजीकरण अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
ऑल इंडिया कोटे के तहत 15 प्रतिशत आरक्षण
एनएमसी के सचिव डॉ. बी. श्रीनिवास ने कहा, देशभर के लगभग 710 मेडिकल कॉलेजों में लगभग 1.10 लाख एमबीबीएस सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग होगी। साथ ही, आयुष और नर्सिंग सीटों के साथ ही 21,000 बीडीएस सीटों के लिए भी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। एमसीसी अखिल भारतीय कोटा की 15 प्रतिशत सीटों, सभी एम्स, जेआइपी
Read moreवायनाड में भूस्खलन से तबाही, प्रधानमंत्री मोदी खुद रख रहे बचाव कार्यों पर नजर
वायनाड । केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद हुए भयानक भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। मेप्पाडी के पास अलग-अलग पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भूस्खलन हुए हैं। मुंदकई और चूरलमाला शहर में सैकड़ों घर, गाड़ी और दुकानें पानी में डूब गए। इस हादसे में कईयों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कई दलों को भेजा गया है। हालांकि, भारी बारिश से राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
दो लाख रुपये देने का एलान
इस पूरे हादसे पर प्रधानमंत्र
Read moreपंजाब में फिरोजपुर-जम्मू तवी ट्रेन के पहिए थमे,ट्रेन में बम है
फिरोजपुर । पंजाब के फिरोजपुर से जम्मू तवी के लिए जाने वाली फिरोजपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद ट्रेन को कासूबेगू स्टेशन पर रोक दिया गया। फिरोजपुर से सुबह 7:30 बजे रवाना हुई ट्रेन में बम की अफवाह फैलने के कारण कासूबेगू रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां रेलवे स्टेशन पहुंचीं। सभी यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया और उनके सामान व ट्रेन को पूरी तरह चेक किया गया। दो घंटे चेकिंग के बाद ट्रेन में कोई बम नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार, आरपीएफ को किसी व्यक्ति का फोन आया था कि ट्रेन में बम है, जिसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना
Read moreउत्तरकाशी में फटे बादल, दर्जनों नहरें बहने से कई खेत बर्बाद, घरों में घुसा पानी
देहरादून। उत्तरकाशी में बादल फटने से नाकुरी गाड़ के बरसाली क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। सिंगोट में लोगों के खेत बर्बाद हो गए। घरों में पानी भर गया है। सुरक्षा दीवार बह जाने से गांव के लिए खतरा पैदा हो गया है। सोमवार रात को भारी बारिश और बादल फटने की घटना से नाकुरी गाड़ में बाढ़ आने से ग्रामसभा सिंगोट, ग्रामसभा मांगली सेरा, ग्रामसभा बरसाली के नाकुरी में काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है। लोगों के शौचालय, छानिया और घर क्षतिग्रस्त हो गए। दर्जनों नहरें बाढ़ में बह जाने से सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड
Read moreबिहार में छप रहीं थी एनसीईआरटी की नकली पुस्तकें, पुलिस ने मारा छापा
पटना। बिहार में दो प्रिंटिंग प्रेस से एनसीईआरटी पुस्तकों के नकली छपाई व भंडारण का मामला उजागर हुआ है। एनसीईआरटी के क्षेत्रीय कार्यालय के मार्केटिंग प्रतिनिधि के साथ दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी ने दोनों प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी कर कई कक्षाओं की पुस्तकें जब्त की हैं। पुलिस ने दोनों प्रिंटिंग प्रेस को सील कर दिया है। प्रिंटिंग प्रेस संचालक वहां से फरार हो गए हैं। इनमें एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक विजय कुमार और दूसरे प्रेस के मालिक कमलेश सिंह शामिल हैं।
दो प्रिंटिंग प्रेस को किया सील, दोनों प्रेस के संचालक फरार
बताया जा
Read moreवायनाड भूस्खलन में अब तक 84 की मौत, 116 घायल
वायनाड। केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बाद हुए भयानक भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। इससे 84 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही हैं। हादसे की भयाभयता को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य में लगे लोगों की संख्या में भी बढोतरी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। मेप्पडी के पास कई पहाड़ी इलाकों में हुई इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। मलबे में सैकड़ों लोग फंसे हो सकते हैं। बचाव अभियान जारी है, लेकिन भारी बारिश से राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। चुरालमाला में एक बच्चे सहित चार
Read more