दिल्ली-NCR में लगातार बारिश, महाराष्ट्र में नदियां उफान पर; यूपी-उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून एक्टिव है, इसकी वजह से कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोग पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन इस बीच गुरुवार की सुबह दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली में रोजाना किसी न किसी इलाके में बादल बरस रहे हैं।
बुधवार की सुबह भी राजधानी में झमाझम बारिश हुई थी। बारिश की वजह से दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली के द्वारका और लाजपत नगर के साथ ही बादल नोएडा और गाजियाबाद में भी मेहरबान रहे।
मनाली में आधी रात फटा बादल Read more
हमारे शूरवीरों ने कारगिल में फिर तिरंगा लहराकर देश को गौरवान्वित किया था
नई दिल्ली। देश आज पाकिस्तान से हुए कारगिल युद्ध का 25वां विजय दिवस मना रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गजों ने शहीदों को नमन किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कारगिल योद्धाओं को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि कारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के शौर्य के अटूट संकल्प का प्रतीक है। कारगिल के युद्ध में वीर जवानों ने हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों में पराक्रम की पराकाष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया और कारगिल में फिर तिरंगा लहराकर देश को गौरवान्वित किया था। रक्षा मंत्
Read more25वें कारगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी ने दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने 25 साल पहले कारगिल युद्ध में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। पीएम मोदी का वीर नारियों यानी शहीद की विधवाओं से बात करने और शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट वस्तुतः करने का भी कार्यक्रम है। एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस हर भारतीय के लिए उन सभी को श्रद्धांजलि देने का दिन है जो हमारे देश की रक्षा करते हैं। शिंकुन ला सुरंग परियोजना पर भी काम शुरू होगा। यह परियोजना लेह से कनेक्टिविटी में सुधार करने के लि
Read moreसंसद में हवाई किराये पर चर्चा: ओम बिरला की खास मांग
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने गुरुवार को सांसदों द्वारा अचानक किराया वृद्धि के आरोपों की जांच कराने का वादा किया। सांसदों की शिकायतों और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आग्रह के बाद यह बात कही गई।
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न के जरिए यह मुद्दा उठाते हुए डीएमके सदस्य दयानिधि मारन ने आरोप लगाया कि जब भी वह चेन्नई-दिल्ली मार्ग के लिए एयर विस्तारा पर टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं तो शुरुआत में कीमत 25,000 रुपये के आसपास दिखाई जाती है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक वह पूरी बुकिंग प्रक्रिया पूरी करते हैं, तब तक किराया दो से तीन गु
Read moreभारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप: मुंबई, राजस्थान, गुजरात में स्थिति गंभीर
मानसून के आते ही मुंबई में बारिश से हाहाकार मचा है। लगातार बारिश से जलभराव के बाद मुंबई की सड़कें तो मानों जैसे तालाब बन गई हैं। वहीं, अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
मूसलाधार बारिश ने मुंबई और उपनगरों के लिए मुसीबतें फिर से ला दी हैं, शहर के कई निचले इलाकों से जलभराव की खबरें आई हैं। रात भर हुई भारी बारिश के चलते कई सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हो गई, जिससे अनगिनत यात्रियों को असुविधा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, शहर में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Read moreकाठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक विमान क्रैश हो गया
काठमांडू । नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उड़ान भरने के दौरान एक निजी एयरलाइन कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 19 लोग सवार थे। इनमें 18 लोगों की मौत की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान पोखरा जा रहा था और सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। यात्रियों की स्थिति के बारे में विस
Read moreसरकार के इस बजट से BSNL जल्द ही 5G सेवाओं को लॉन्च करने की कर रहा तैयारी
सरकार ने दूरसंचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार परियोजनाओं और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लिए 1.28 लाख करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया है। इसमें से अधिकांश राशि सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के लिए निर्धारित की गई है।
बदलेगी बीएसएनएल की सूरत
कुल प्रस्तावित आवंटन में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बीएसएनएल और एमटीएनएल से संबंधित खर्चों के लिए हैं, जिसमें बीएसएनएल में टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और पुनर्गठन के लिए 82,916 करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल है। इसे बीएसएनएल की सूरत बदलने की दिशा में प्रयास माना जा रहा है।
अनुसंधान व विका
Read moreई-कॉमर्स हब्स का विकास: सरकार प्रमुख कार्गो केंद्रों के पास विशेष ई-कॉमर्स हब्स करेगी स्थापित
सरकार ने मंगलवार को पीपीपी मोड में ई-कॉमर्स माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हब स्थापित करने का एलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये हब एक ही छत के नीचे व्यापार और निर्यात संबंधी सेवाओं की सुविधा प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) और पारंपरिक कारीगरों को अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचने में सक्षम बनाने के लिए पीपीपी मोड में ई-कॉमर्स निर्यात हब स्थापित किए जाएंगे।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने क्या कहा?
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इन हब में त्वरित सीमा शुल्क निकासी जैसी सु
Read moreमहाराष्ट्र-गुजरात और यूपी समेत 9 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR की सुबह आज झमाझम बारिश के साथ हुई। बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई जबकि कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे। IMD ने बारिश के कारण आज मुंबई और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मानसून के फिर से एक्टिव होने के कारण कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्य शामिल है। वहीं, पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होती रहेगी। तो आइये जानते हैं कि आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम?
आज इन राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट
< Read moreबिहार के लिए खुला खजाना: एक्सप्रेसवे,पावर प्लांट के साथ मिली मोटी रकम
नई दिल्ली।केंद्र की मोदी सरकार के पूर्णकालिक बजट में बिहार के लिए कई घोषणाएं हुई हैं। तीन एक्सप्रेसवे, पावर प्लांट, इकॉनोमिक और धार्मिक कॉरिडोर के साथ ही बिहार को इस बार भरपूर कैश भी मिलेगा। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में करीब 9500 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल केंद्रीय करों में बिहार की हिस्सेदारी 1.13 लाख करोड़ रुपये थी। इस बार यह बढ़कर 1.22 लाख करोड़ रुपये कर दी गई है। केंद्रीय टैक्स पुल से मिलने वाली यह राशि पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान 14 किस्तों में प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए इस बार केंद्रीय बजट
Read more