राष्ट्रीय

वित्त वर्ष 2025 में जीडीपी 6.5 से 7 फीसदी रहने का अनुमान: ‎वित्त मंत्री

नई ‎दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे प्रस्तुत ‎किया। इसमें कहा गया है ‎कि वित्त वर्ष 2025 में जीडीपी ग्रोथ 6.5 से 7 फीसदी रहने का अनुमान है। दोपहर 2:30 बजे चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर अनंत नागेश्वरन की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयो‎जित होगी। केंद्रीय बजट मंगलवार 23 जुलाई को पेश ‎किया जाएगा। वित्त मंत्रालय का आर्थिक मामलों का विभाग हर साल केंद्रीय बजट से ठीक पहले संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश करता है। इसे संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाता है। सर्वे में पिछले 12 महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था में हुए ‎विकास के बारे में बताया जाता है। इकोनॉम

Read more

NPS वात्सल्य योजना: बजट में हुआ एलान और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश किया। इसमें सरकार ने नई पेंशन योजना (NPS) 'वात्सल्य' का एलान किया है। योजना के मुताबिक अब माता-पिता और अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों के नाम पर इस योजना में निवेश कर सकेंगे। नाबालिग बच्चों के वयस्क होने पर उनके खाते को सामान्य एनपीएस खाते में परिवर्तित कर दिया जाएगा। इस योजना से युवाओं का वित्तीय भविष्य सुरक्षित होगा।

यह है योजना

एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरुआत अभी नहीं हुई है। बजट में सिर्फ एलान किया गया है। सरकार का कहना है कि जल्द ही योजना को शुरू किया जाएगा। यह योजना नाबलिगों की खातिर होगी। इसमें मा

Read more

कल होगा बजट पेश, स्टार्टअप को फंडिंग की कमी दूर होने, टैक्स में रियायत की उम्मीद

नई दिल्ली। मंगलवार को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। इस वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन के पटल पर रखेंगी। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से लेकर इंडस्ट्री के हर सेक्टर में स्टार्टअप का महत्व बढ़ता जा रहा है। इन्हें बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञों ने फंडिंग की कमी दूर करने, टैक्स में रियायत देने, स्किल डेवलपमेंट और आरएंडडी को बढ़ावा देने जैसे सुझाव दिए हैं। स्पेस सेक्टर में भारतीय स्टार्टअप के बढ़ते कदम को देखते हुए कंपोनेंट पर जीएसटी खत्म करने और अलग प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) की सिफारिश भी की गई है।

पहले के बजटों में भी

Read more

भारत सुखोई विमानों को करेगा अपग्रेड

नई दिल्ली। भारत अपने सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू विमानों को और शक्तिशाली बनाने में जुटा है। रक्षा मंत्रालय ने 84 सुखोई जेट को और शक्तिशाली बनाने के लिए करीब 63,000 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है। इन लड़ाकू विमानों को  अपग्रेड के बाद ये सुखोई जेट अगले 30 साल तक आसमान में दुश्मनों को धूल चटा सकेंगे। इसमें जेट में अडवांस्ड रडार, बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स, लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार और मल्टी-सेंसर फ्यूजन जैसी कई खूबियां होगी। इसके बाद ये सुखोई जेट पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को टक्कर दे सकेंगे। सूत्र ने बताया कि ये अपग्रेडेड सुखोई जेट 2055 तक उड़ान भर सकेंगे। वर्तमान मे

Read more

सीजेआई बोले- दिल्ली को समस्या का सामना करना पड़े तो समाधान के लिए तमिलनाडु की ओर देखना होगा

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए डाटा और सॉफ्टवेयर बैकअप के भंडार के रूप में सेवा करने में पीठ के योगदान की सराहना की। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने डाटा और सॉफ्टवेयर का नियमित बैकअप सुनिश्चित करने के लिए इस साल मदुरै पीठ में एक आपदा रिकवरी केंद्र स्थापित किया था। इसलिए, अगर दिल्ली को समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो उसे समाधान के लिए तमिलनाडु की ओर देखना हो

Read more

 उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जाने मौसम का हल 

पिछले 24 घंटे में देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कोंकण एवं गोवा में रेल अलर्ट जारी किया है। यहां अत्याधिक बारिश का अनुमान है। आने वाले तीन दिन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी भारी बारिश होगी।

गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में एक मकान की बालकनी ढहने से एक महिला की मौत हो गई और 13 लोग घायल हैं। महाराष्ट्र में कई नदियां उफान में हैं। भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी झमाझम बारिश के आसार हैं।

ओडिशा तट पर मान

Read more

समुद्र में कार्गो शिप में आग लगी

गोवा । दक्षिण-पश्चिम गोवा के समुद्र में मेस्र्क फ्रैंकफर्ट नाम के कार्गो शिप में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। आग लगने के बाद जहाज बहकर कर्नाटक के पास कारवार पहुंच गया। यहां इंडियन कोस्ट गाड्र्स के तीन जहाज आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। शिप का एक क्रू मेंबर लापता है। इंडियन कोस्ट गाड्र्स ने आग को फैलने से तो रोकने में सफलता हासिल की है, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हवाएं, भारी लहरों और खराब मौसम के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कत हो रही है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने बताया कि आग बुझाने में आ रही दिक्कतों से बचने के लिए शिप को रास्ता बदलने की सलाह दी गई है। जिसे शिप का क्रू

Read more

हरियाणा के कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

नई दिल्ली । अवैध खनन के मामले में ईडी की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा के सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। पंवार पर युमुनानगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करवाने का आरोप है। ईडी सुरेंद्र पंवार को रिमांड के लिए अंबाला के स्पेशल कोर्ट में ले जा रही है। मामला यमुनानगर क्षेत्र में सिंडिकेट द्वारा लगभग 400-500 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित है। हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध खनन के संबंध में पवार और अन्य के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की थी जिसके बाद पिछले साल साल ईडी ने जांच अपने हाथ में ली थी। इस साल जनवरी में ईडी द्वारा आईएनएलडी से पू

Read more

सड़क हादसा : कार और लॉरी में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर हुई मौत, 2 हुए घायल

 तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में एक दुखद घटना में कार और लॉरी की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए।

घटना शुक्रवार शाम को डुंडीगल में बाहरी रिंग रोड सर्विस रोड पर हुई। पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

एएनआई ने डुंडीगल पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शंकरैया के हवाले से बताया, 'एक कार और लॉरी की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। यह घटना कल शाम डुंडीगल में आउटर रिंग रोड सर्विस रोड पर हुई। कुल पांच लोग कार में या

Read more

भारतीय शेयर बाजार तकनीकी खराबी से रहे अप्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट और क्राउडस्ट्राइक की सेवाओं के ठप होने का असर शेयर बाजार के कारोबारियों पर भी पड़ा है। शेयर बाजार की कई ब्रोकरेज सेवाओं और बैंकों ने तकनीकी खराबी की जानकारी दी है। ब्रोकरेज फर्म 5पैसा और आईआईएफएल ने अपने ग्राहकों से कहा है कि उनका सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट में आई खराबी के कारण प्रभावित हुआ है। 5पैसा ने एक्स पर बताया, 'क्राउडस्ट्राइक/माइक्रोसॉफ्ट जो हमें साइबर सुरक्षा समाधान मुहैया कराते हैं, में एक वैश्विक आउटेज आने के कारण हमारे सिस्टम प्रभावित हुए हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द इसे बहाल करने के लिए उन दोनों कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है।" फिलहाल राहत की ख

Read more