राष्ट्रीय

गोवा में समंदर के बीच कार्गो जहाज में लगी भीषण आग

इंडियन कोस्ट गार्ड के तीन जहाज एमवी मर्सक फ्रैंकफर्ट मालवाहक जहाज में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए अग्निशमन अभियान चला रहे हैं। इस जहाज में भारी मात्रा में खतरनाक माल ले जाया जा रहा था। 

बता दें कि यह अभियान आईसीजी के तीन जहाज सुजीत, सचेत और सम्राट द्वारा संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को कर्नाटक के कारवार के पास एक मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। तीनों जहाज लगभग 12 घंटे से अधिक समय तक लगातार आग को बुझाने और अधिक फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे है। 

सुजीत, सचेत और सम्राट 12 घंटे से तैनात

भारतीय तटरक्षक बल ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि, 'भारतीय तटरक्षक बल के जह

Read more

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्मानित 

राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह 2024 के दौरान सेना प्रमुख और अन्य अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान सभी सेना अधिकारियों की देश सेवा की राष्ट्रपति ने सराहना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) प्रदान किया। वहीं भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही भारतीय सेना विमानन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अजय सूर

Read more

भारत में पेमेंट सिस्टम पर नहीं दिखा माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का बड़ा असर

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की तकनीकी समस्या ने दुनिया की रफ्तार रोक दी। माइक्रोसॉफ्ट के आपरेटिंग सिस्टम में गड़बड़ी आने की वजह से विभिन्न देशों में उड़ानें रद करनी पड़ीं। अमेरिका, यूरोप और एशिया में विभिन्न एयरपोर्टों पर लंबी कतारें लग गईं। आस्ट्रेलिया में टेलीकम्युनिकेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में पेमेंट सिस्टम, वेबसाइटें एवं एप प्रभावित हुए। वहीं, भारत में वित्तीय प्रणालियां काफी हद तक माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से बचीं रहीं।

कुछ बैंकों पर हुआ असर, लेकिन सब ठीक

शुक्रवार शाम को रिजर्व बैंक ने एक बयान जारी कर बताया कि माइक्रोसॉफ्ट सेव

Read more

योगी के साथ हैं संत

वृंदावन के रमणरेती स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में शुक्रवार को हनुमान टेकरी के अधिकारी महंत दशरथ दास महाराज की अध्यक्षता में एक धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में सभी दुकानों, होटल-ढाबों, ठेली एवं कार्यस्थलों पर दुकान का नाम और दुकान के मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखने के आदेश का स्वागत किया गया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह पूरे भारत में फल-सब्जी की दुकानों पर होटल-ढाबों, भोजनालयों एवं व्यापारिक स्थलों पर दुकान का पूरा नाम एवं मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखने का न

Read more

डोडा इलाके में 26 इन्फेंट्री डिवीजन की टुकड़ियां करेंगे आतंकियों का सफाया

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार को जम्मू का दौरा करेंगे और वहां के सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। उन्हें सुरक्षा बलों द्वारा कब्जे में लिए जा रहे इलाकों के बारे में फॉर्मेशन कमांडरों द्वारा जानकारी दी जाएगी। वहीं डोडा इलाके में आतंकियों की मूवमेंट को देखते हुए चंडीमंदिर में मुख्यालय वाली पश्चिमी कमान की 26 इन्फेंट्री डिवीजन की कुछ टुकड़ियों को डोडा क्षेत्र में भेजा गया है, जहां देसा जंगल में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चल रहा है। वहीं सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों के मददगार एक ओवर ग्राउंड वर्कर ने पूछताछ में खुलासा किया है कि आतंकी पंजाब की तरफ से

Read more

सुप्रीम कोर्ट ने दिया नीट-यूजी परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने NTA को निर्देश दिया कि वह अपनी वेबसाइट पर NEET-UG परीक्षा में छात्रों को मिले अंकों को प्रकाशित करे। छात्रों की पहचान गुप्त रखी जाए और परिणाम शहर और केंद्र के हिसाब से अलग-अलग घोषित किए जाने जाएं। अगली सुनवाई के लिए 22 जुलाई की तारीख तय की गई है। 

Read more

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई खराबी : दुनियांभर के बैंकों और हवाई अड्डों का काम हुआ ठप 

नई दिल्ली । माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई खराबी के चलते दुनियाभर के तमाम कंप्यूटर और लैपटॉप आज अचानक बंद पड़ गए। इसके चलते विमान कंपनियों, बैंकों और अनेक माडिया हाउस का कामकाज ठप हो गया। कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज में आई तकनीकी खराबी को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को कार्य करने में खासी दिक्कत महसूस हुई है। इसका असर भारतीय एयरलाइंस पर भी हुआ है। दुनियांभर के माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को ऑप्रेटिंग सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ की खराबी देखने को मिल रही है। इस कारण सिस्टम अचानक बंद होते हैं या फिर रीस्टार्ट हो जा रहे

Read more

कांवड़ यात्रियों के मार्ग में हलाल प्रोडक्ट बेचने पर होगी कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूरे यूपी में कांवड़ मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर संचालकों-मालिकों का नाम और पहचान बतानी होगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। उधर, इस फैसले का अखिलेश यादव और मायावती ने कड़ा विरोध किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सामाजिक सद्भाव की दुश्मन है। समाज का भाईचारा बिगाड़ने का कोई न कोई बहाना ढूंढ़ती रहती है।

Read more

केरल में भारी बारिश के चलते स्कूल-कालेजों की छुट्टी

नई दिल्ली। केरल में उत्तरी मालाबार जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भयंकर बारिश से यहां सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के कई हिस्सों से बाढ़, पेड़ों के उखड़ने, संपत्ति को नुकसान और मामूली लैंडस्लाइड की  घटनाएं सामने आईं। यहां आईएमडी ने एक दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तीनों जिलों में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी है। केरल में जगह-जगह हो रही बारिश से भारी तबाही देखने को मिल रही है। पलक्कड़ में एक स्कूल बस नहर में पलट गई, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ और बच्

Read more

भगवान जगन्नाथ मंदिर के खजाने की जानकारी रहेगी गोपनीय 

भुवनेश्वर । ओडिशा में भगवान जगन्नाथ मंदिर का खजाना खोलने को लेकर काफी समय से मांग हो रही थी। यह खजाना अब से पहले 1985 में खोला गया था। 46 साल बाद बीते 14 जुलाई को जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार खुला। इसके लिए ओडिशा की भाजपा सरकार की एसओपी के मुताबिक खास तैयारियां की गई थीं।  रत्न भंडार के तहखाने की चाबियां खो गई थीं, इसलिए ताले तोड़कर नए ताले डाल दिए गए थे। इसके बाद 18 जुलाई को फिर रत्न भंडार खोला गया। रत्न भंडार में 11 सदस्यों की टीम करीब 7 घंटे तक रही। सरकार द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष जस्टिस विश्वनाथ रथ ने कहा कि पहले रत्न भंडार की मरम्मत का काम होगा। भगवान से प्रार्थना करे

Read more