राष्ट्रीय

महाराष्ट्र सरकार 12वीं पास को 6 हजार, ग्रेजुएट को 10 हजार रुपए महीना देगी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘लाडली बहना योजना’ की तर्ज पर ‘लाडला भाई योजना’ का एलान किया है। आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर के विट्ठल मंदिर में महापूजा के बाद शिंदे ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। सीएम शिंदे ने बताया कि ‘लाडला भाई योजना’ के तहत महाराष्ट्र सरकार 12वीं पास बेरोजगार युवाओं को 6000 रुपए महीना देगी। इसके अलावा डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपए और ग्रेजुएट को 10,000 रुपए महीना दिया जाएगा। एकनाथ शिंदे की इस घोषणा को इसी साल होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, विपक्ष युवाओं की बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बता रहा है। अब शिंदे सरक

Read more

योगी ने प्रभारी मंत्रियों को दिए जनता के बीच जाने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठकर उपचुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने हर एक प्रभारी मंत्री से उनके क्षेत्र के बारे में बात की। सीएम योगी ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों का ज्यादा से ज्यादा भ्रमण करें। इस दौरान वह सप्ताह दो दिन अपने क्षेत्रों में रात्रि विश्राम भी करें। यह चुनाव की समाप्ति ना होने तक जारी रहेगा। सीएम योगी ने साफ कहा है कि हमारा फोकस बूथ को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं से संवाद करें, जिससे वह जमीनी हकीकत के बारे में पता लग सक

Read more

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, मुठभेड़ में दो पाक आतंकी ढेर

उत्तरी कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने यहां दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है, जो नियंत्रण रेखा से घुसपैठ कर प्रदेश में अशांति फैलाने के इरादा रखे हुए थे। सीमांत क्षेत्र केरन में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। सेना की 6 आरआर और पुलिस के एसओजी के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया। उधर, जम्मू संभाग के जिला डोडा में भी मुठभेड़ हो रही है। जम्मू कश्मीर में गुरुवार को मौसम बिगड़ा हुआ है। कई इलाकों में बारिश हुई है। बादल छाए हुए हैं। इससे प

Read more

करगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर बोले सीडीएस, बलिदान की यादें हमारी राष्ट्रीय लोककथा का हिस्सा बननी चाहिए

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने करगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ पर कहा कि किसी भी युद्ध में देश और उसके लोगों की नियति को हमेशा के लिए बदलने की क्षमता होती है। सैनिकों के बलिदान की यादें हमारी राष्ट्रीय लोककथा का हिस्सा बननी चाहिए, जैसा कि करगिल युद्ध के साथ हुआ। युद्ध की स्मृतियों को संजोने के अलावा इसके बाद की स्थिति को देखना, जरूरी सबक लेना और वही गलतियां न दोहराना भी जरूरी है। करगिल युद्ध की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में सीडीएस ने कहा कि रक्तपात से सीखा गया सबक हमारी सेना में समाहित रहने चाहिए। युद्ध, युद्ध-पद्धति का तेजी से विकास हो रहा है। उनके चरित्र और प्र

Read more

जगन्नाथ मंदिर का फिर खुला रत्न भंडार का ताला, रत्न-आभूषण का खुलेगा राज 

भुवनेश्वर। ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार आज फिर से खोला गया। यह रत्न भंडार अमूल्य निधियों से भरा हुआ है। इनमें बेशकीमती रत्न-आभूषण, दुर्लभ धातुओं की मूर्तियां, सोने-चांदी की मुद्राएं, मुकुट व अन्य अलंकार हैं। 46 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद इन निधियों के आकलन के लिए 14 जुलाई को रत्न भंडार खोला गया। हालांकि अंदर का ताला तोड़कर खोले जाने के बाद इसे पुनः दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। वीरवार को फिर से इसे दोबारा खोला गया। रत्न भंडार कमेटी के मुताबिक वीरवार को मंदिर का खजाना खोलने का शुभ मुहूर्त सुबह 9:51 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक निकला है। मंदिर के अंदर

Read more

डोडा हमले के बाद सेना प्रमुख की कमान में बड़ा एक्शन, रक्षा मंत्री ले रहे पल-पल का अपडेट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के चार जवानों की शहादत से गहरा दुख है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना क्षेत्र में आतंकवाद के संकट को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। राष्ट्र हमारे उन सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है, जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अपने जीवन का बलिदान दिया है।

सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को दी जानकारी

थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू- कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवाद रोधी अभियान के बारे में मंग

Read more

100 दिन में सभी मंत्रालयों से एक परियोजना लागू करने का आदेश, जनता को होगा फायदा

केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के शीर्ष नौकरशाहों को निर्देश दिया गया है कि वे एक-एक ऐसी प्रभावशाली परियोजनाओं की पहचान करें, जिन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में लागू किया जाएगा।

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी सचिवों को भेजे पत्र में यह भी कहा कि मंत्रालयों और विभागों को अपनी नीतियों और योजनाओं को तैयार करने और लागू करने में संपूर्ण सरकार के नजरिये को अपनाना होगा।

भारत को बनाएंगे तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

उन्होंने कहा कि भारत को कम से कम समय में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। पत्

Read more

मॉल में प्रवेश न देने पर अन्नदाताओं ने जमकर किया विरोध

बंगलूरू के जीटी वर्ल्ड मॉल में धोती पहनकर पहुंचे एक किसान को सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इसे लेकर किसानों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को कर्नाटक समर्थक संगठन के साथ किसानों ने मॉल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि किसान धोती पहनकर आया इसलिए उसे सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। इसका विरोध किया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस विधायक एन ए हरीस ने कहा कि यह स्वीकार नहीं है। धोती पारंपरिक ड्रेस है। हम सरकार से मामले में कार्रवाई के लिए कहेंगे। कर्नाटक में नहरों से सिंचाई के पानी की चोरी रोकने के लिए राज्य सरकार जल्द कानून बनाने जा रही है। कर्

Read more

गढ़चिरौली में पुलिस ने भीषण एनकाउंटर में 12 नक्‍सलियों को मार गिराया

गढ़चिरौली । महाराष्‍ट्र के नक्‍सली प्रभावित गढ़चिरौली में पुलिस ने भीषण एनकाउंटर में 12 नक्‍सलियों को मार गिराया है। नक्‍सलियों और पुलिसवालों के बीच तकरीबन 6 घंटे तक मुठभेड़ चली। भीषण एनकाउंटर में पुलिस ने 12 नक्‍सलियों को ढेर कर दिया। कुछ नक्‍सलियों के मौके से भागने की भी सूचना है।  गढ़चिरौली में पुलिस-नक्‍सली एनकाउंटर में 2 जवानों को भी गोली लगने की बात सामने आई है। घायल दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर शिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों अब खतरे से बाहर हैं। हाल फिलहाल के दिनों में गढ़चिरौली में नक्‍सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली यह बड़ी सफलता है

Read more

अमित शाह ने बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालातों की ली जानकारी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम, उत्तर प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात कर तीनों राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही केंद्र की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सूत्रों ने बताया कि शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शर्मा ने मौजूदा स्थिति और अब तक उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात क

Read more