असम में बाढ़ का कहर
असम में बाढ़ से बुरा हाल है, राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से काजीरंगा नेशनल पार्क में छह गैंडों समेत 137 जंगली जानवरों की मौत हो गई है। बता दें कि, पार्क अधिकारी 99 जानवरों को बचाने में कामयाब रहे, जिनमें दो गैंडे के बछड़े और दो हाथी के बछड़े शामिल हैं।
104 हॉग डियर, 6 गैंडे और 2 सांभर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि 2 हॉग डियर की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है। एक ओटर (पिल्ला) की अन्य कारणों से मौत हो गई। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की फील्ड निदेशक सोनाली घोष ने इसकी जानकारी दी है।
99 जानवरों की बचाई जान
सोनाली घोष ने इस घटना के बारे में आगे जानकारी देते हु
Read moreपीएम मोदी की यात्रा को लेकर जयराम रमेश का तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा के लिए रूस में हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाहें फैलाकर से गले मिलकर पीएम मोदी का स्वागत किया। रविवार को राष्ट्रपति पुतिन ने अपने सरकारी घर में पीएम मोदी का स्वागत किया।पीएम मोदी की यात्रा लेकर विपक्ष ने तंज कसा है। बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा 1950 के दशक की शुरुआत में संप्रभु और तटस्थ ऑस्ट्रिया के उदय में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।इस दौरान जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे "नेहरूफोबिया से ग्
Read moreघटना के 72 घंटे बाद हिट-एंड-रन केस का आरोपी पुलिस शिकंजे में
मुंबई। बीएमडब्ल्यू हिट-एंड-रन मामले का मुख्य आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार कर लिया गया है। शाह ने कथित तौर पर शराब के नशे में लग्जरी कार चलाई। उसने कार से मुंबई के वर्ली में एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, जिससे 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट के नेता राजेश शाह का बेटा है। वह रविवार सुबह 5.30 बजे हुई दुर्घटना के बाद से फरार था।
Read moreप्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भारत चीन सीमा को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। सोमवार को प्रियंका ने अपने एक ट्वीट में दावा किया कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में अपने गांव बसा लिए, बंकर भी बना रहा है। चीन ने भारत की लगभग 4000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया है। इतना ही नहीं, अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदलकर सूची जारी कर दी। चीन सीमा पर हमारे 65 पेट्रोलिंग पॉइंट्स में से 26 हम खो चुके हैं। ये सारी बातें मीडिया कह रहा है। ये सूचनाएं सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं। प्रियंका ने सवाल करते हुए लिखा, मोदी सरकार किस दबाव में भारत की सीमा सुरक्षा और अखंडता को लेकर इतने समझौते
Read moreसीजेआई हाथरस हादसे की याचिका सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए
सुप्रीम कोर्ट ने हाथरस भगदड़ मामले की जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई की तारीख दे दी है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि उन्होंने सोमवार को याचिका को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए। बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो जुलाई को भोले बाबा के सत्संग में भगड़द मच गई, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ की जांच के लिए शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति की नियुक्ति की मांग की गई है। याचिका में उत्तर प्रदेश सरकार को दो जुलाई को घटना पर एक रिपोर्ट तैयार करने और अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के लिए कार्रवाई शुरू करने की म
Read moreपांच राज्यों पर आफत बनकर टूटी बारिश
लगातार वर्षा से देश के कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। उत्तराखंड में भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए रविवार को चारधाम यात्रा स्थगित रही। यदि मौसम सही हुआ तो सोमवार को यात्रा शुरू होगी। राजस्थान में पिछले पांच दिनों से हो रही वर्षा से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हनुमानगढ़ में तेज वर्षा के बीच एक मकान की छत गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई।लगातार वर्षा से उत्तर प्रदेश और बिहार में नदियां उफनाने लगी हैं, जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बिहार में वज्रपात से 10 तो उप्र में वर्षाजनित हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में जमकर वर्षा हुई है। उ
Read moreकुलगाम में सुरंगनुमा बंकर से रची आतंकी हमले की साजिश
जम्मू कश्मीर के जिला कुलगाम में दो जगह चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक घर में बनी अलमारी के भीतर आतंकियों ने गुप्त ठिकाना बना रखा था। बाहर से इस ठिकाने को इस तरह से छिपाकर रखा था कि पता ही न चल पाए कि यहां कोई बंकर है भी या नहीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस और सुरक्षाबलों की जांच के बाद इस आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश हुआ है। हालांकि वीडियो को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कुलगाम मुठभेड़
Read moreपुलिस को शक घटना के वक्त नशे था मिहिर, कार की टक्कर से हुई थी महिला की मौत
मुंबई के वर्ली इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जिससे एक महिला की मौत हो गई। कार को मिहिर शाह चला रहा था। पुलिस को शक है कि मिहिर घटना के समय नशे में था। आरोपी अभी फरार है। उसे ढूंढने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। वहीं, मिहिर के पिता राजेश और चालक राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए ले जाया गया। आरोपी महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। राजेश और उनके चालक राजेंद्र सिंह बिजावत को पुलिस के साथ सहयोग न करने के लिए रविवार को गिरफ्तार किया गया और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ
Read moreनीट पेपर लीक मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
नीट यूजीसी पेपर लीक मामले की सुनवाई आज सोमवार (08 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में शुरू हो गई. जिन छात्रों ने पेपर रद्द करने की मांग की है उनके वकील ने कोर्ट में कहा कि 5 मई को परीक्षा हुई थी और 14 जून को रिजल्ट आने वाला था लेकिन यह रिजल्ट 4 जून को ही आ गया. उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले एक टेलीग्राम चैनल पर यह जानकारी आ गई की कल होने वाले नीट का परीक्षा पेपर यहां मौजूद है और साथ ही उस परीक्षा पेपर के आंसर शीट भी मौजूद थी. छात्रों के वकील ने कहा कि परीक्षा करवाने वाली एनटीए ने भी माना है कि कुछ छात्रों को गलत पेपर मिल गए थे. ऐसे कई मामले सामने आए जहां पर यह कहा गया कि नीट का पेपर
Read moreअसम: मुख्यमंत्री सरमा ने बाढ़ प्रभावित कई इलाकों का किया दौरा
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी रही। ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। 29 जिलों के करीब 24 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है। इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। 53 हजार से अधिक लोग 577 राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं, वहीं मणिपुर के इंफाल घाटी में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कामरूप जिले में राहत शिविरों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस बीच गुवाहाटी में स्कूटर से फिसलकर नाले में गिरे बच्चे का शव तीन दिन बाद रविवार को मिल गया है।गोवा के पाली जलप्
Read more