राष्ट्रीय

उत्तराखंड-एमपी समेत चार राज्यों में होगी झमाझम बारिश

दिल्ली -NCR समेत देश के अधिकतर राज्यों में मानसून एक्टिव हो गया है। इस वजह से यूपी समेत कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में पूरे हफ्ते हल्की बारिश की संभावना है।

आज यूपी बिहार के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड के कुछ राज्यों में भी आज से 18 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,केरल, गोवा, पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ राज्यों में भी मध्य से तेज बारिश की आशंका है।

यूपी के इन राज्यों में तेज बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के रामपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फ

Read more

पी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, घर पर क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश

दरभंगा। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। दरभंगा जिले के बिरौल में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके आवास पर मंगलवार सुबह क्षत-विक्षत हालत में उनकी लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या की है। घर पर सारे सामान बिखरे पड़े हैं। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने मामले की जांच शुरू की। इसके कुछ देर बाद ही राज्य सरकार ने आईपीएस

Read more

आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ीं

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब खबर आई है कि पुणे पुलिस पूजा खेडकर के चिकित्सीय प्रमाण पत्रों (मेडिकल सर्टिफिकेट्स) की सत्यता की जांच करेगी। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर शारीरिक दिव्यांगता वर्ग के तहत गलत तरीके से फायदा लेने का आरोप है। 2023 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का बीते दिनों ही पुणे से वाशिम जिले में ट्रांसफर किया गया था। महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर गलत तरीके से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने का आरोप है। जिसमें उन्होंने खुद को कई शारीरिक समस्याएं होने का दावा किया था। आईएएस पूजा खेडकर ने संघ लोक सेवा आयोग म

Read more

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करने के लिए सुपीम कोर्ट तैयार

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करने को सहमत हो गया। बता दें, दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में जमानत के लिए सिसोदिया की याचिकाओं पर सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत सहमत हुआ है।  न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सिसोदिया की याचिकाओं पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। वहीं, मामले की सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तारीख तय की। न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ, सिसोदिया की उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें उन

Read more

नगालैंड की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नगालैंड सरकार की उस याचिका पर केंद्र और रक्षा मंत्रालय से जवाब मांगा है, जिसमें 30 सैन्यकर्मियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी न दिए जाने को चुनौती दी गई है। इन सैन्यकर्मियों पर 2021 में राज्य में उग्रवादी समझकर 13 नागरिकों की हत्या करने का आरोप है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने सोमवार को राज्य सरकार की दलीलों पर गौर किया और केंद्र और रक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी किए।

Read more

क्वांटिटी नहीं क्वालिटी आउट ऑफ़ बॉक्स यही नई शिक्षा नीति का सार: केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विश्व में हर क्षेत्र में अव्वल रखने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए शिक्षा की नींव मज़बूत होना आवश्यक है। इसी दिशा में वर्ष 2020 में नई शिक्षा नीति का आग़ाज़ किया गया। इसमें क्वांटिटी नहीं क्वालिटी, ऑर्थोडॉक्स के बदले आउट ऑफ़ बॉक्स को सार मानते हुए नीति निर्माण किया गया। ये गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश में इस नीति को देश में सबसे पहले लागू किया। यह भविष्य के 25 सालों में देश के विद्यार्थियों को विश्व के विद्यार्थियों से स्पर्धा योग्य बनाएगी। यह भी गर्व करने की बात है

Read more

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती देगा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने की बात कही है। हाल ही में सर्वोच्च अदालत ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को इद्दत की अवधि के बाद गुजारा भत्ता मांगने की अनुमति दी है।कानून को भी चुनौती देगा। रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यसमिति की बैठक में आठ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यह जानकारी बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने दी।बोर्ड के प्रवक्ता इलियास ने कहा कि पहला प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़ा था। कोर्ट का यह फैसला शरिया कानून से टकराता है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इस्लाम में शादी क

Read more

वीसी के जरिए अदालत में पेश हुए मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। सीबीआई और ईडी की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ा दी है। न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 30 अप्रैल को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों में सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत

Read more

संसद सुरक्षा चूक मामला, आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत चलेगा केस

नई दिल्ली। संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में अब आरोपियों को दो अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा और सुनवाई होगी। इस मामले में दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना ने सभी आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत केस चलाने की मंजूरी दी है। अब पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में आरोप पत्र दायर कर दिया है।  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात जून को इस मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों मनोरंजन डी, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत, सागर शर्मा और नीलम आजाद के खिलाफ करीब 1000 पन्नों का आरोपपत्र दाय

Read more

अब ऊंचे इलाकों में तैनात रहेगी भारतीय सेना, आतंकियों पर रखेगी पैनी नजर 

जम्मू। कई बार देखने में आया है कि आतंकी किसी ऊंची पहाड़ी पर बैठ जाते हैं और वहीं से फायरिंग करते हैं। इससे भारतीय सेना को उन्हे ध्वस्त करने में काफी कठिनाई होती है। इससे निजात पाने के लिए अब सेना ऊंचे पहाड़ों पर तैनात रहेगी और वहीं से गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में हालिया वृद्धि के लिए केवल पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने अवैध गतिविधियों को भी इसके लिए लिए जिम्मेदार ठहराया। जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार एक नई रणनीति लागू कर रही है, जिसमें कठुआ में एक हफ्त

Read more