राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश चेक पोस्ट बंद होने की चर्चा सारे देश में

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश की चेक पोस्ट बंद कर दी गई हैं। प्रतिदिन मध्य प्रदेश से 50000 से ज्यादा ट्रक गुजरते थे। चेक पोस्ट पर 1000 से लेकर 2000रुपये तक की वसूली प्रति ट्रक से की जाती थी। इससे अवैध रूप से 5 करोड रुपए प्रतिदिन की वसूली चेक पोस्ट के माध्यम से हो रही थी।  केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इस अवैध वसूली को लेकर कई बार नाराजी जाता चुके थे। सभी राज्यों के ट्रकों से जो वसूली हो रही थी। उससे ट्रांसपोर्टर परेशान थे। ट्रकों को कई घंटे तक चेक पोस्ट पर खड़ा करके रखा जाता था। उनसे अवैध वसूली की जाती थी। जिसके कारण वाहन चालक समय पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर नह

Read more

केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली अर्जी को अब बड़ी बेंच सुनेगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। अहम बात यह है कि केजरीवाल को यह राहत ईडी से जुड़े मामले में दी गई है और फिलहाल वे सीबीआई की हिरासत में हैं। ऐसे में उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा। इससे पहले पीठ ने 17 मई को केजरीवाल की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। दरअसल, ईडी की ओर से उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई। याचिका में दिल्ली में कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने इस याचिक

Read more

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुभ घड़ी आई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुभ घड़ी आ गई है। आज 12 जुलाई शुक्रवार को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए अंबानी परिवार जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंच गया है। उद्योगपति मुकेश अंबानी, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में नजर आए। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शामिल में शामिल हो रही हैं। हर इंतजाम बेहद खास है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हॉ

Read more

नियुक्ति से लेकर ऑडी कार तक विवादों में पूजा खेडकर

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर इन दिनों चर्चा में हैं। 2023 बैच की आईएएस अधिकारी उस वक्त चर्चा में आ गईं जब उन्होंने अपनी निजी ऑडी कार पर लाल-नीली बत्ती लगाई। पूजा पर पुणे में बतौर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी रहते हुए शक्तियों के दुरुपयोग का भी आरोप है। इसके अलावा पूजा की नियुक्ति को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस मामले में केंद्र ने जांच बैठा दी है। वहीं पुणे ट्रैफिक पुलिस ने भी उन्हें नोटिस तलब किया है। विवादों में फंसी आईएएस अधिकारी राजनैतिक दलों के निशाने पर भी हैं। महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता और विधायक राम कदम ने कहा कि यह मामला गंभ

Read more

 भारत-नेपाल सीमा पर स्थित धारचूला में बादल फटने से स्थिति खराब 

देहरादून । उत्तराखंड में  भारत-नेपाल सीमा पर स्थित धारचूला में बादल फटने से स्थिति खराब हो गई है। स्थानीय प्रशासन लगातार जनता को सतर्क रहने को कह रहा है। वहीं एनडीआरएफ की टीम लगातार घटना पर नज़र बनाई हुई है। अत्यधिक बारिश होने के कारण धारचूला में पानी का स्तर बढ़ने की संभावना है। बादल के फटने से कई रास्ते बंद हो गए हैं।  पुलिस अलर्ट मोड में आ चुकी है। लोगों को सुऱक्षित जगह पर जाने की सलाह दे रही है। इस घटना से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जलस्तर बढ़ रहा है, जिसके कारण यातायात पूरी तरह से ठप है।

आसमान से

Read more

16 जुलाई तक की पुलिस हिरासत में रहेगा मिहिर

मुंबई। बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में मुंबई की अदालत ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले मिहिर शाह को बीते दिन गिरफ्तार किया गया था। शाह ने कथित तौर पर शराब के नशे में लग्जरी कार चलाई। उसने कार से मुंबई के वर्ली में एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, जिससे 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया। आरोपी रविवार सुबह 5.30 बजे हुई दुर्घटना के बाद से फरार था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मिहिर को मुंबई के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मिहिर के पिता राजेश शाह ने अपने बेटे को भगाने में सक्रिय भूमिका निभाई और वारदात

Read more

2,800 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुजरात, महाराष्ट्र में ईडी के छापे

पपलाज फॉरेन ट्रेड एलएलपी से जुड़े 2,800 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गुजरात और महाराष्ट्र के चार शहरों में छापेमारी की है। ईडी की सूरत स्थित इकाई ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के प्रविधानों के तहत पपलाज फॉरेन ट्रेड एलएलपी, उसके साझेदारों सोमाभाई सुंदरभाई मीना और ओजसकुमार मोहनलाल नाइक तथा उनके सहयोगियों के परिसरों में सूरत, वडोदरा, मुंबई और पुणे में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

एजेंसी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया। ईडी ने इस सूचना के आधार पर जां

Read more

हाथरस सत्‍संग के दौरान दुर्घटना में एसडीएम, सीओ समेत छह निलंबित

लखनऊ। हाथरस के सिकन्दराराऊ में बीते 2 जुलाई को सत्संग के दौरान घटित दुर्घटना के तत्काल बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने 2, 3 और 5 जुलाई को घटनास्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कुल 125 लोगों का बयान लिया गया, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता एवं प्रत्यक्षदर्शियों का बयान भी लिया गया। इसके अलावा, घटना के संबंध में प्रकाशित समाचार की प्रतियां, स्थलीय विडियोग्राफी, छायाचित्र, विडियो क्लिपिंग का संज्ञान लिया गया। जिसके आधार पर एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में चश्मदीद गवाहों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के लिए कार्य

Read more

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस में भारतीय समुदाय को गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल रूस दौरे पर हैं। मंगलवार को वह मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों से मिले। यहां उन्होंने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-रूस के संबंधों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों से मोदी सरकार की उपलब्धियों पर भी बात की। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का प्यार लेकर आया हूं। ये बहुत सुखद है कि तीसरी बार सरकार में आने के बाद भारतीय समुदाय से मेरा पहला संवाद यहां मॉस्को में

Read more

मुंबई में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर चलकर विधानसभा पहुंचे मंत्री व विधायक

महाराष्ट्र में लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है और राज्य में आम जनता के साथ-साथ मंत्री और एमएलसी भी इससे अछूते नहीं है। दरअसल बारिश के बाद आवागमन बाधित होने के बाद मंत्री और एमएलसी रेलवे ट्रैक पर पैदल चलकर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं ठाणे में पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ है, हालांकि गनीमत की बात ये रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं ट्रेनों की देरी के कारण विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए आ रहे मंत्री और एमएलसी को भी आम लोगों की तरह आवागमन की परेशानियों का सामना कर

Read more