देश के अधिकांश हिस्सों से ठंड की विदाई, उत्तर भारत में दोपहर में तेज धूप
दिल्ली NCR से ठंड की विदाई हो चुकी है। फिलहाल पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। देश के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप कम हो गया है। IMD ने मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज पारा 29 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में ठंड के बीच दोपहर को तेज धूप देखने को मिल रही है। वहीं देश के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
इन राज्यों में कल तक बारिश की संभावना पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं सिक्किम-पश्चिम बंगाल में
Read moreतमिलनाडु राज्यपाल की चुप्पी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, बिलों को रोकने पर उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा विधेयकों को लंबे समय तक दबाए रखने और लंबी चुप्पी साधने पर सोमवार को सवाल उठाया। कोर्ट ने राज्यपाल की ओर से पक्ष रख रहे अटार्नी जनरल आर. वेंकटरमणी से कहा कि आप इतने लंबे समय तक चुप्पी क्यों साधे रहे, अगर आपको विधेयकों पर कोई आपत्ति थी तो राज्य सरकार को क्यों नहीं बताया? हो सकता है कि वह आपसे सहमत होती।
राज्यपाल पर विधेयकों को दबाए रखने का आरोप कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल दोबारा पारित बिलों को राष्ट्रपति को कैसे भेज सकते हैं? सोमवार को भी कोर्ट ने दोनों पक्षों से कई सवाल पूछे। सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसल
Read moreद्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुंभ संगम में किया पवित्र स्नान, पावन त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
प्रयागराज: सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानवीय समागम महाकुंभ में उमड़े आस्था और भक्ति के सागर में सोमवार को महामहिम भी पहुंचीं। भारत की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती के पावन संगम में डुबकी लगाकर पूरे विश्व को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरी आस्था के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। पवित्र डुबकी लगाने से पहले राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर पुष्प और नारियल चढ़ाया और अर्घ्य देकर भगवान सूर्य को नमन
Read moreआरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबाले ने प्रयागराज में जनजाति समागम में लिया हिस्सा, समाज की सराहना
आरएसएस के सीनियर पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबाले दो दिन के दौरे पर रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया. इसी बीच उन्होंने अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित जनजाति समागम के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. इसमें उन्होंने वनवासी समाज के योगदान की सराहना की. उन्होंने आगे कहा कि हिंदू संस्कृति और सनातन परंपरा को बचाने में जनजातीय संतों और समाज की अहम भूमिका रही है. साथ ही ये भी बताया कि मौजूदा समय में धर्मांतरण और विदेशी विचारधारा जैसे संकट हिंदू समाज के सामने खड़े हैं, जिनका मुकाबला करने के लिए संतों और समाज के सभी वर्गो
Read moreतिरुपति 'प्रसादम' मिलावट घोटाला: मंदिर में प्रसाद के लड्डू में मिलावट का मामला आया सामने, चार आरोपी 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में
तिरुपति: श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले लड्डू में मिलावट के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को तिरुपति की एक अदालत ने 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सितंबर में आरोप लगाया था कि राज्य में वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के दौरान तिरुपति के लड्डू तैयार करने में पशु वसा का इस्तेमाल किया गया था। नायडू के बयान से बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई के नेतृत्व वाली एसआईटी ने भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशक विपिन जै
Read moreगौतम अडाणी ने बेटे की शादी पर स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के लिए किया 10 हजार करोड़ का दान
अहमदाबाद | अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत और दिवा शाह का विवाह संपन्न हो गया है| अरबपति बिजनेसमैन अडाणी ने न सिर्फ विवाह समारोह को सादा रखा बल्कि 10 हजार करोड़ रुपए का दान भी दिया है। उनके दान का एक बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और कौशल विकास पर खर्च किया जाएगा। अडाणी समूह का यह प्रयास समाज के सभी वर्गों को सस्ती कीमतों पर विश्व स्तरीय अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की सुविधाएं प्रदान करने पर केंद्रित है। इसके अलावा, रोजगार क्षमता के साथ-साथ 12 स्कूलों और उन्नत वैश्विक कौशल अकादमियों के नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है
Read moreभारतीयों के साथ गलत व्यवहार न हो ये सुनिश्चित किया जा रहा है: जयशंकर
नई दिल्ली। अमेरिका में कथित रूप से अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के डिपोर्टेशन से देश में बड़ा विवाद पैदा हो गया है। भारतीय नागरिकों ने दावा किया है कि उनके हाथ-पैरों में बेड़ियां बांधकर उन्हें सैन्य विमान से वापस भेजा गया। विपक्ष ने संसद में यह मुद्दा उठाते हुए मांग की है कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को अमेरिका के साथ सुलझाए। इससे चलते विदेश मंत्री एस जयशंकर को सरकार की ओर मोर्चा संभालना पड़ा। वह राज्यसभा में आए और उन्होंने सभी सवालों का जवाब दिया। जयशंकर ने कहा, अमेरिका द्वारा निर्वासन का आयोजन और क्रियान्वयन इमीग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट (आईसीई) अथॉरिटी द्व
Read moreअब सभी भारतीय बैंक इस्तेमाल करेंगे
साइबर ठगी और अपराध को रोकने के लिए आरबीआई ने सभी बैंकों के लिए अलग से डोमेन लाने का फैसला किया है। शुक्रवार को आरबीआई के गवर्नर संजय अग्रवाल ने कहा कि बढ़ता साइबर अपराध चिंता का विषय है और इस प्रकार के अपराध को रोकने के लिए बैंकडाटइन नामक डोमेन लॉन्च किया जा रहा है।
दरअसल, बैंकडाटइन डोमेन का इस्तेमाल सिर्फ भारतीय बैंक ही कर सकेंगे। इस सुविधा की शुरुआत इस साल अप्रैल से की जा रही है। सिर्फ बैंक की तरफ से ही इस डोमेन का इस्तेमाल करने से ग्राहकों को बैंकों के मेल या मैसेज को पहचानने में आसानी होगी। अभी ग्राहकों इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि कौन से असली लिंक है या कौन
Read moreमुंबई पुलिस ने सात बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को चार महिलाओं समेत सात बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये घुसपैठिए 2020 से अवैध रूप से देश में रह रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार बांग्लादेशियों की पहचान 26 वर्षीय सोहांग अशीर मुल्ला, 26 वर्षीय जाहिदुल इस्लाम इमुल, 25 वर्षीय नोयाम अफजल हुसैन शेख, 23 वर्षीया अलामिन शेख, 24 वर्षीया अलाम तुतुल, 35 वर्षीया तावमिना अख्तर राजू और 35 वर्षीया सलमा मोकसाद अली के रूप में की है।
ये सभी चेंबुर में माहुल में रह रहे थे। सातों ने स्वीकार किया कि वे सभी बांग्लादेश से हैं और मार्च 2020 से बिना वैध दस्तावेज के रह रहे थे। सभी के विरुद्
Read more18 गैर हिंदू कर्मचारियों को तिरुपति मंदिर से हटाया गया, संस्थान ने जारी किया नोटिस
तिरुपति मंदिर के शासी निकाय तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन सभी को ट्रांसफर लेने या वॉलेंट्री रिटायरमेंट स्कीम (VRS) लेने के लिए कहा गया है। बोर्ड ने कहा कि यह निर्णय अपने मंदिरों और धार्मिक गतिविधियों की आध्यात्मिक पवित्रता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
इस वजह से लिया गया फैसला टीटीडी के त्योहारों और अनुष्ठानों में भाग लेने के साथ-साथ गैर-हिंदू धार्मिक गतिविधियों में कथित रूप से भाग लेने वाले 18 कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में लिखा है कि भगवान वेंक
Read more