पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान का 84 वर्ष की आयु में हुआ निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे PM मोदी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ. देवेंद्र प्रधान का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। वहीं उनके निधन के बाद पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि वह धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान भी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी थे। उनके पुत्र धर्मेन्द्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के पूर्व अध्यक्ष देबेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में अंतिम
Read moreभारत में बनने वाली हाइपरलूप ट्यूब एशिया की सबसे लंबी, 1000 KM प्रति घंटे की होगी रफ्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में आईआईटी मद्रास में हाइपरलूप परीक्षण सुविधा का दौरा किया। यहां पर उन्होंने कहा कि विकसित की जा रही हाइपरलूप ट्यूब जल्द ही दुनिया की सबसे लंबी हो जाएगी, जिसकी लंबाई 410 मीटर होगी।
वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री ने यह भी कहा कि हाइपरलूप प्रोजेक्ट के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट टेक्नोलॉजी चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में बनाई जाएगी। जानकारी दें कि आईआईटी मद्रास में 410 मीटर लंबी हाइपरलूप टेस्ट ट्यूब को एशिया की सबसे लंबी हाइपरलूप परीक्षण सुविधा का खिताब प्राप्त है।
केंद्रीय मंत्री ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्
Read moreदस साल में इसरो ने विदेशी सैटेलाइट लॉन्च कर कमाए 439 मिलियन डॉलर
नई दिल्ली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पिछले 10 सालों में विदेशी सैटेलाइट लॉन्च से 439 मिलियन डॉलर की कमाई की है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में सिंह ने जानकारी दी कि जनवरी 2015 से दिसंबर 2024 तक, विदेशी सैटेलाइट और 3 भारतीय कस्टमर सैटेलाइट को वाणिज्यिक आधार पर इसरो के पीएसएलवी, एलवीएम3 और एसएसएलवी लॉन्च वाहनों पर लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान विदेशी सैटेलाइट की लॉन्चिंग से सरकार द्वारा उत्पन्न विदेशी मुद्रा राजस्व करीब 143 मिलियन डॉलर और 272 मिलियन यूरो है। वर्तमान विनिमय दरों
Read moreपीएम मोदी अप्रैल में श्रीलंका यात्रा के दौरान सोलर पावर प्लांट का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने की शुरुआत यानी अप्रेल में आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका जाएंगे. पीएम का ये दौरा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती देने, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है. यात्रा के दौरान पीएम मोदी श्रीलंका सरकार के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. जिसमें मछुआरों के विवाद, व्यापारिक संबंध, सुरक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सहयोग जैसे मुद्दे शामिल हैं.
पिछले साल श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत आए थे. इस दौरान हुए कई समझौते हुए थे. इन्हीं समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए
Read moreबोइंग, लॉकहीड मार्टिन और दासौ जैसी कंपनियों की नजरें भारतीय वायुसेना के टेंडर पर
भारतीय वायुसेना अपनी ताकत बढ़ाने के लिए 114 नए मध्यम श्रेणी के लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी कर रही है। वायुसेना अगले चार से पांच वर्षों में वैश्विक टेंडर के माध्यम से इन विमानों को अपने बेड़े में शामिल करना चाहती है। इस प्रतिस्पर्धा में बोइंग, लाकहीड मार्टिन, दासौ और साब समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हो सकती हैं।
हल्के लड़ाकू विमान भी वायुसेना में शामिल किए जाएंगे वैश्विक निविदा का हिस्सा बनने वाले विमानों में राफेल, ग्रिपेन, यूरोफाइटर टाइफून, मिग-31 और अमेरिकी एफ-16, एफ 15 विमान शामिल हैं। इनमें से एफ 15 को छोड़कर अन्य लड़ाकू विमान पहले ही 126 बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान
Read moreहोली के समय दिल्ली और यूपी में गर्मी बढ़ेगी, पहाड़ी राज्यों में बारिश का अनुमान
उत्तर भारत में होली से पहले सूरज की तपिश बढ़ गई है. मौसम बिल्कुल बदला गया है. अब लोगों ने गर्मी से राहत के लिए पंखे-कूलर चलाना शुरु कर दिया है. माना जा रहा है कि होली तक सर्दी का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा और गर्मी का अच्छे से आगमन हो जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार 12 मार्च 2025 को दिल्ली NCR, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक मौसम शुष्क रहने वाला है. वहीं पहाड़ों में बारिश की संभावना है.
दिल्ली में चढ़ा पारा दिल्ली NCR में इन दिनों तेज गर्मी का असर दिखने लगा है. न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. यह इस मौसम के सामान्य टेंपरेचर से 1.7 डिग्री ज्यादा है. वहीं अध
Read moreअन्नामय्या में सड़क हादसे में 2 की मौत, परिवहन मंत्री ने कड़े उपायों की दी सलाह
आंध्र प्रदेश। अन्नामय्या जिले में दो बसों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
राज्य के परिवहन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और चिकित्सा अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है।
अन्नामय्या जिले के मंडल पीआरओ ने बताया, परिवहन मंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त उपाय लागू करने का भी आग्रह किया है, खासकर निजी बसों से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकने पर जोर दिया है।
Read moreअसम में किसानों के लिए मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करेगा राज्य का सैटेलाइट
गुवाहाटी। असम सरकार ने कहा है कि उसका अपना उपग्रह होगा। इससे सीमा पर निगरानी रखने के अलावा महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए आंकड़े एकत्र करने में मदद मिलेगी। असम की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने 2025-26 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाद में दावा किया कि असम देश का पहला राज्य होगा जिसके पास अपना उपग्रह होगा।
इसरो की ली जाएगी मदद वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि केंद्र सरकार के अंतरिक्ष विभाग के सहयोग से हम महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए डेटा का निर
Read moreमॉरिशस में पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, समझौतों की उम्मीद के बीच राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस पहुंच चुके हैं और एयरपोर्ट पर काफी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। पीएम मोदी के इस यात्रा का मकसद भारत और मॉरिशस के द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करना और हिंद महासागर में भारत की मौजूदगी को और प्रभावशाली बनाना है।
दो दिवसीय दौरे पर गए पीएम मोदी मॉरिशस के दो दिवसीय दौरे से पहले पीएम मोदी ने बयान दिया था कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों की दोस्ती की नींव और मजबूत होगी। बता दें, मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण दिया था।
बुधवार को मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर
Read moreEPFO के खाताधारकों के लिए खुशखबरी
EPFO SCHEME: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाताधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। ईपीएफओ ने एम्प्लॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। इन परिवर्तनों के माध्यम से मृत्यु दावा दायर करना अब अधिक सरल हो जाएगा और बीमा भुगतान के साथ-साथ कवरेज में भी वृद्धि की जाएगी, जिससे हर साल हजारों परिवारों को सहायता प्राप्त होगी।
वास्तव में, यदि कोई EPF सदस्य एक वर्ष से पहले नौकरी के दौरान निधन हो जाता था, तो उसके परिवार को EDLI डेथ लाभ नहीं मिलता था। लेकिन अब, यदि EPF सदस्य की मृत्यु एक वर्ष से कम सेवा अवधि में होती है, तो उनके परिवार को न्यूनतम ₹50,000 का बीम
Read more