राष्ट्रीय

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर रचा इतिहास

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में अपना डंका बजा दिया. भारत 9 महीनों के अंदर दूसरी ICC ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा. टीम इंडिया ने 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ 12 साल के बाद चैंपियंस ट्रॉफी भारत वापस आ रही है. इस ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया को प्राइज मनी के तौर पर करोड़ों रुपए की धनराशि दी गई. वहीं, टूर्नामेंट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम को भी एक बड़ी प्राइज मनी मिली.

टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी प्राइज मनी बता दें, चैंपियंस ट्रॉफी की 8 साल के बाद वापस

Read more

विराट पारी, भारत आईसीसी चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

दुबई: रन चेज करने के शहंशाह विराट कोहली के शानदार 84 रन की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से पराजित करके आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए इसके जवाब में भारत ने 48.01 ओवर में 6 विकेट खोकर 267 रन बना कर शानदार जीत हासिल की। भारत की इस जीत के शिल्पकार रहे विराट कोहली जिन्होंने धैर्य और टेक्निक का परिचय देते हुए 98 गेंद में पांच चौके की सहायता से 84 रन बनाए। विराट कोहली ने रनिंग बिटवीन द विकेट का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। बाउंड्री की जगह एक और दो रन पर दिमाग केंद्रित किया और

Read more

प्रधानमंत्री मोदी ने वाइल्डलाइफ डे के मौके पर रिवर डॉल्फिनों की गिनती की पहली रिपोर्ट जारी की

जितनी खूबसूरत दुनिया जमीन पर मौजूद है, उतनी ही अलग और सुंदर दुनिया नदी और समुद्रों में भी है. भारत में कुदरत का हर तरह का नजारा देखने को मिलता है. यहां पहाड़, नदियां और कई तरह के जानवर हैं तो नदियों और समुद्रों की भी अलग ही दुनिया मौजूद है. इस नदियों और समुद्री दुनिया में कई तरह की मछली और प्रजातियां पाई जाती हैं.

हाल में 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे मनाया गया है, इस मौके पर सामने आया कि भारत में 6 हजार 327 रिवर डॉल्फिन मछली हैं. सबसे ज्यादा डॉल्फिन उत्तर प्रदेश में हैं, वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे कम पंजाब में हैं.

कहां पर कितनी डॉल्फिन देश में पहली बार इस बात को लेक

Read more

मुंबई में समुद्री लहरों से बिजली पैदा करने की कवायद 

मुंबई। देश में बिजली की मांग बढ़ रही है। इसलिए, बिजली उत्पादन के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा जैसी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन मुंबई में एक अलग प्रयोग होने जा रहा है। मुंबई में समुद्री लहरों से बिजली पैदा की जाएगी। यह परियोजना केन्द्र सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा शुरू की जाएगी। इसके लिए एक इजराइली कंपनी का सहयोग लिया जाएगा। खबर है कि समुद्री लहरों से बिजली पैदा करने की देश की पहली पायलट परियोजना मुंबई में चल रही है। भारत ऊर्जा सप्ताह (IEW) कार्यक्रम दिल

Read more

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोमनाथ के प्रांगण में सोमनाथ महोत्सव का भव्य आयोजन

अहमदाबाद | महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोमनाथ यात्राधाम में कला और भक्ति के अनूठे त्रिवेणी संगम दर्शन होंगे। 24 से 26 फरवरी 2025 तक सोमनाथ मंदिर के प्रांगण में सोमनाथ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें देश के पद्म, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता कला के माध्यम से आराधना करेंगे। राज्य पर्यटन विभाग और इंदिरा गांधी कला केंद्र, वडोदरा की संयुक्त पहल पर आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन 24 फरवरी को शाम 7 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल करेंगे। महोत्सव के दौरान वीणा भजन, रास, डायरा और दिग्गज कलाकारों के विभिन्न अलौकिक कार्यक्रम भक्तों के लिए आकर्षण का क

Read more

इंस्टाग्राम पर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, मेटा ने पेश किया नया फीचर

भारत में इंस्टाग्राम यूज करने वाले किशोरों पर अब उनके मां-बाप नजर रख सकेंगे। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का संचालन करने वाली कंपनी मेटा ने मेटा के 'इंस्टाग्राम टीन अकाउंट्स' की सुविधा को भारत में भी शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की।

फीचर को खासतौर पर किशोरों के लिए बनाया गया है इस फीचर को खासतौर पर किशोरों के लिए बनाया गया है। इससे नुकसानदायक कंटेंट और अनचाही मैसेजिंग जैसी समस्याओं को रोका जाएगा। टीन अकाउंट्स ऑटोमेटिक रूप से हाई सेफ्टी सेटिंग्स पर रहेंगे। इसमें प्राइवेसी सेटिंग बढ़ाने के साथ मां-बाप की अधिक निगरानी सुनिश्चित की ज

Read more

खरगे का आरोप: सीमा सुरक्षा को खतरे में डाला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी को टैग करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी का छद्म राष्ट्रवाद एक बार फिर बेनकाब हुआ है. आपने कुछ अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए हमारी सीमाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है. इस पोस्ट में खरगे ने पीएम मोदी से कई सवाल किए हैं.  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, क्या ये सच है कि आपने सीमा सुरक्षा नियमों में ढील देकर अपने प्रिय मित्र को पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास मात्र 1 किलोमीटर की कीमती रणनीतिक भूमि गिफ्ट में दे दी है? क

Read more

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-फ्री में मिल रही योजनाओं के कारण लोग नहीं कर रहे काम 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को चुनावों से पहले मुफ्त उपहारों की घोषणा करने की प्रथा पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि लोग अब काम करने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि उन्हें मुफ्त राशन और धनराशि मिल रही है। फ्रीबीज पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। जस्टिस बीआर गवई और ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच शहरी क्षेत्रों में बेघर लोगों के आश्रय के अधिकार से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी।  सुनवाई के दौरान जस्टिस गवई ने कहा कि दुर्भाग्यवश, इन मुफ्त योजनाओं के कारण लोग काम करने के इच्छुक नहीं हैं। उन्हें बिना काम किए मुफ्त राशन और धनराशि मिल रही है। बेंच ने कहा क

Read more

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान - 'अनियमित भर्ती पाए जाने पर नियुक्ति रद्द हो सकती है'

सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल शिक्षक भर्ती मामले में सोमवार को कहा कि जिन लोगों को गलत तरीके से नौकरी मिली है, उन्हें बाहर किया जा सकता है। इसी बयान के साथ सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति को अवैध करार देने के कलकत्ता हाई कोर्ट के 22 अप्रैल, 2024 के निर्णय के खिलाफ याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने कहा कि दलीलें सुनी जा चुकी हैं। फैसला सुरक्षित रखा जाता है। पीठ उस समय नाराज हो गई जब कुछ अभ्यर्थियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दुष

Read more

पीएम मोदी पहुंचे पेरिस, फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर वैश्विक रणनीति होगी मजबूत

वैश्विक मंच पर फ्रांस और अमेरिका भारत के दो सबसे अहम रणनीतिक साझीदार देश हैं। बहुत कम होता है कि भारतीय प्रधानमंत्री एक साथ इन दोनों देशों की यात्रा पर गए हों। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को इन दोनों देशों की यात्रा के पहले चरण में पेरिस पहुंचे। मंगलवार को वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिति की तीसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।

युद्धक विमान पर होगी बात इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी जिसमें दोनों देशों के रिश्तों से जुड़े कुछ अहम समझौतों को अंतिम रूप दिया जाएगा। दोनों नेताओं के बीच फ्र

Read more