एसएसआर जीएसपी के 26 तकनीकी कर्मचारी सिंगापुर के आईटीईईएस में लेंगे प्रशिक्षण
संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में जुलाई माह से प्रारंभ हो रहे एडवांस ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, एडवांस मेकेनिकल टेक्नोलॉजी, एडवांस मेकेट्रॉनिक्स और एडवांस मेकेनिकल एण्ड इलेक्ट्रिकल सर्विसेस जैसे 4 महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम प्रारंभ हो रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों को पढ़ाने के लिये नव चयनित 12 कोर्स हेड, 8 प्रिंसिपल ट्रेनर और 6 ट्रेनर टेक्नीकल का चयन कर सिंगापुर के इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन एण्ड एजुकेशन सर्विसेस सिंगापुर में 3 सप्ताह का उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण लेंगे। कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने जीएसपी गोविंदपुरा में शनि
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय समिति गठित
सिंहस्थ 2028 के लिये विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों के लिये राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय मंत्री मंडलीय की समिति गठित की गई है। समिति सिंहस्थ-2028 के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संपन्न कराये गये कार्यों की समीक्षा, कार्योत्तर स्वीकृति, अतिरिक्त राशि आवंटन के प्रस्ताव आदि पर निर्णय लेगी।
मंत्री मंडल समिति में उप मुख्यमंत्री द्वय श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, ज
Read moreमंत्री श्री पटेल के जल संरक्षण हेतु अथक प्रयास जारीः जल गंगा संवर्द्धन अभियान के तहत निरंतर कर रहे हैं वृक्षारोपण
“जीवन के लिए जल जरूरी है और जल संरक्षण के लिए वृक्ष जरूरी है, इसलिए प्रत्येक दिवस एक वृक्ष जरुर लगाएं। जल स्त्रोतों के जल संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। संतान को जन्म से और नदियों को उद्गम से संभालने पर ही इनका भविष्य उज्जवल होगा। नदियों को उद्गम से पुनर्जीवित करने और उनके अविरल प्रवाह के लिए प्रदेश में नवाचार की शुरूआत हुई है।” उक्त शब्दों के साथ जनसमुदाय को प्रेरणा देते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सागर जिले के देवरी विकासखण्ड के व्यारमा नदी के उद्गम स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान के त
Read moreजितना हो सके जल का संरक्षण एवं संवर्धन करें - कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री जायसवाल
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि जल, पृथ्वी, पर्वत, नदी, पेड़-पौधों में जीवंतता है और वे हमारे लिए पूज्यनीय हैं। "जल गंगा संवर्धन" अभियान के अंतर्गत सभी लोग एकजुट होकर जितना हो सके जल का संरक्षण एवं संवर्धन अवश्य करे और अपनी भावी पीढ़ी को विशेष उपहार दें, जिससे उन्हें जल संकट का सामना न करना पड़ें। महसूस ना हो। उन्होंने कहा कि पेड़ और मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैं। पेड़ों के बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं तथा बदले में हम उन्हें कार्बनडाई ऑक्साइड गैस देते हैं, जो पेड़-पौधे गृहण करते हैं। हम सभी के
Read moreउप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्रिपरिषद की उप समिति गठित
राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त ज़िलों में शव वाहन संचालन योजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार कर सुझाव देने के लिए उप मुख्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्रि-परिषद् उप समिति का गठन किया गया है। समिति में नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता विभाग मंत्री श्री विश्वास सारंग शामिल हैं।अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग इस समिति के सचिव होंगे।
उल्लेख
Read moreविकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में आम नागरिकों का सहयोग जरूरी : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विकसित भारत निर्माण में मध्यप्रदेश के अधिकाधिक योगदान के लिये वर्ष 2024-25 के बजट निर्माण में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने में मदद मिलेगी।
यहाँ पर दे सुझाव
MPMYGov द्वारा नागरिकों को सुझाव, मार्गदर्शन आमंत्रित किए है। सुझाव दिनांक 15 जून 2024 तक दिये जा सकते हैं। नागरिकों द्वारा पोर्टल https://mp.mygov.in पर, दूरभाष क्रमांक 0755-2700800, Email - budget.mp@mp.gov.in एवं वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली 218-एच, द्वितीय तल, वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल पिन कोड - 462004 पर सुझाव दिये
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा से किया जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में माना गया है कि पृथ्वी पर्वत नदी पेड़-पौधों में जीवंतता है और वे हमारे लिए पूज्यनीय हैं। जिस प्रकार मानव देह में धमनियों के माध्यम से रक्त का संचार होता है उसी प्रकार नदियां पृथ्वी पर जीवन का संचार करती हैं। अत: हम सबके लिए नदियों का अक्षुण्ण निरंतर प्रवाह आवश्यक है। नदियों के प्रवाह को दूषित करना या उनमें अवरोध उत्पन्न करना जीवन में अवरोध उत्पन्न करने के समान है। इस दृष्टि से जल स्रोतों का संरक्षण मानव जीवन के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व पर्यावरण दिवस पर रायसेन जिले में झिरी बहेडा स्थित बेतवा नदी
Read moreनगर परिषद भुआ बिछिया के सीएमओ को निलंबित करने के निर्देश
नगरीय विकास एवं आवास विभाग आयुक्त श्री भरत यादव ने कलेक्टर मण्डला को नगर परिषद भुआ बिछिया के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय बाबू घाटोडे को निलंबित करने के निर्देश दिए है। नगर पालिका परिषद भुआ बिछिया की कार्यप्रणाली एवं अनियमितताओं के संबंध में जिलास्तरीय जॉच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर निलंबन के निर्देश दिये गये है। आयुक्त श्री यादव ने सीएमओ श्री घाटोडे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी मण्डला कलेक्टर को दिए है।
Read moreमदरसा बोर्ड के 7 कर्मचारी संविदा सेवा से मुक्त किए गए
मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने 7 कर्मचारियों को संविदा सेवा से मुक्त कर दिया है। सचिव म.प्र. मदरसा बोर्ड एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी अनुसार माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार 7 कर्मचारियों को संविदा सेवा से मुक्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री असद यार खान, श्री मुहम्मद यूसुफ, श्री मदन पवार, कु. सीमा इल्यास, श्री अजीम खान, श्रीमती जलीलुन्निसा, श्रीमती शबनम का स्टे वेकेन्ट होने से माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सभी 7 लोगों को 4 जून 2024 को संविदा सेवा से मुक्त कर दिया गया है।  
Read moreनिर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने पिपलानी क्षेत्र में सुन्दर नगर बस्ती में निर्माणाधीन रोड की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की और निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री श्रीमती गौर मंगलवार को निवास कार्यालय पर गोविंदपुरा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा कर रही थी।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि निर्माण एजेंसियाँ कार्य को समय-सीमा में पूरा करें। साथ ही गुणवत्ता का पूरा ध्यान र
Read more