मध्य प्रदेश

शासकीय कर्मचारियों को 28 अक्टूबर तक वेतन देने के आदेश जारी

राज्य शासन ने माह अक्टूबर 2024 के वेतन/मानदेय/ पारिश्रमिक का भुगतान जो कि 1 नवम्बर 2024 को देय है दीपावली के पूर्व दिनांक 28 अक्टूबर 2024 एवं पश्चातवृति तिथियों में किया जाये। शासन ने यह भी निर्णय लिया है कि आउटसोर्स एजेंसी को भी आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक का भुगतान एवं सार्वजनिक उपक्रम/स्थानीय निकाय/विश्वविद्यालय/स्वशासी निकाय को परामर्श दिया है कि वह भी अपने वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपरोक्तानुसार कार्यवाही करें। इस संबंध में राज्य शासन ने द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।

Read more

बिजली कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों को समय पर भरना होगा बिजली बिल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्ष्िातिज सिंघल ने कहा है कि अब कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रतिमाह समय पर बिजली बिल भरना अनिवार्य है। पिछली समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कंपनी के अंतर्गत कार्यरत सभी नियमित, संविदा अथवा बाह्य स्त्रोत अधिकारियों/कर्मचारियों पर विद्युत बिलों की कोई भी राशि बकाया नहीं रहे। इस संबंध में सभी वृत्त द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित कर नोड्यूज प्रमाण-पत्र सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंध संचालक ने कहा है कि कंपनी द्वारा लगातार सभी श्रेणी एव

Read more

चिकित्सा क्षेत्र में विश्व स्तरीय की ओर मध्यप्रदेश अग्रसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में निजी भागीदारी बढ़ाने के प्रयास किए हैं। वर्ष 2024-25 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 20 हजार 439 करोड़ रुपए का प्रावधन किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं की कार्य दक्षता बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विलय किया गया है। प्रदेश में अभी 17 शासकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। अगले सत्र से सिंगरौली और श्योपुर में शासकीय मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होंगे। इसके अलावा अगले

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्णय का अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और साधु-संतों ने किया स्वागत

सिंहस्थ 2028 के संदर्भ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की साधु-संतों के स्थायी आश्रम संबंधी निर्णय का अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, अध्यक्ष मां मनसा देवी ट्रस्ट हरिद्वार और सचिव श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़ा श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्णय को विकासोन्मुखी बताया है।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया है कि सरकार के निर्णय से सभी साधु-संतों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सिंहस्थ मेला क्षेत्र में सभी अखाड़ों एवं उनके महामंडलेश्वरों और साधु-संतों को स्थाई निर्माण के लिये निर्णय लेकर

Read more

महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम की गौरव-गाथा लिखकर आदर्श स्थापित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्रीराम की गौरव गाथा लिपिबद्ध की। उस युग में मुद्रण सुविधा नहीं थी लेकिन ताड़ के पत्तों पर भगवान श्रीराम के विविध पक्षों को लिखकर आदर्श स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाल्मीकि समाज की बेहतरी के लिए आज समाज द्वारा सौंपे गए सुझाव-पत्र पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लालघाटी स्थित गुफा मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पखवाड़े के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन के लिए वाल्मीकि समाज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि पखवाड़े के शुभारंभ और स

Read more

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नवीन तकनीक के नवीनतम हथियार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विदेशी हथियारों पर भारतीय सेना की निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी लड़ाकू विमान और हथियार निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है। अब हम सिर्फ युद्ध का जवाब ही नहीं देते बल्कि घर में घुसकर मारते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 ईएमई सेंटर भोपाल में भूतपूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की देश भक्ति और समर्पण में वर्तमान से

Read more

विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक विकास के नए अवसरों का केंद्र बनेगा रीवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 23 अक्टूबर को रीवा में होने वाली प्रदेश की 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव राज्य के साथ विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मंच से उद्योग, व्यापार, पर्यटन, और कृषि क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इससे राज्य एवं विशेष रूप से विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक उन्नति और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो राज्य के समग्र आर्थिक विकास को सशक्त और सुदृढ़ करेगा।

कॉन्क्लेव में बिजनेस प्रमोशन सेंटर

रीवा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में व्यापारिक और औद्योगिक हितधारकों के लि

Read more

21वीं सदी महिलाओं की सदी : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है और हम मानते हैं कि 21वीं सदी महिलाओं के लिए एक नए अवसर, एक नई ऊर्जा का संचार करने के लिए आई है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर रविवार को टी. टी. नगर मॉडल स्कूल के सभागार में  भारतीय जैन मिलन संस्था के 19वें  राष्ट्रीय मातृशक्ति सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन मातृशक्ति की योग्यता और प्रतिभा को निखारते है।

राज्यमंत्री श्रीमती  गौर ने कहा कि भारतीय जैन मिलन परिवार को हृदय से बधाई देती हूँ,  जिन्होंने आज करवा च

Read more

उद्योगों के विकास की सभी बाधाओं को किया जाएगा दूर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विन्ध्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन्हें गति देने के लिए 23 अक्टूबर को रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। उद्योगों के विकास की सभी बाधाएं दूर की जाएंगी। सभी उद्योगपति अपनी कठिनाइयों को उद्योग विभाग अवगत कराएं। हर जिले में निवेश संवर्धन केन्द्र खोल दिये गये है। इसके माध्यम से भी सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं। उद्योगपतियों की स्थानीय कठिनाइयों को दूर करने की जिम्मेदारी कमिश्नर और कलेक्टर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य के उद्योगपतियों को उत्पादों के निर्यात के लिए कंटेनर की सुविधा मिल

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रीवा के एयरपोर्ट सहित प्रदेश को दी गई सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार मानते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि रीवा में हवाई सेवा प्रारंभ करने का लाभ प्रदेश और देश को मिलेगा। एविएशन के क्षेत्र में प्रदेश को नई उपलब्धि मिली है। प्रदेश को निरंतर ऐसी उपलब्धियां मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि विंध्य अंचल में एयर पोर्ट की बरसों पुरानी मांग थी। यह क्षेत्रीय नागरिकों का सपना था। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला सहित जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए भ

Read more