मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश बनेगा कैपिटल ऑफ माइंस

मध्यप्रदेश में प्रचुर संसाधन, अनुकूल नीतियों और मजबूत बुनियादी ढाँचे के साथ खनन उद्योग में निवेश और विकास की असीमित संभावनाएँ हैं, जो देश की खनिज संपदा में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मध्यप्रदेश भारत का एकमात्र हीरा उत्पादक राज्य है और कई अन्य खनिजों के उत्पादन में भी अग्रणी है। प्रदेश मैगनीज, कॉपर एवं अयस्क उत्पादन में देश में पहले स्थान पर, जबकि रॉक फॉस्फेट में दूसरे, चूना पत्थर में तीसरे और कोयला उत्पादन में चौथे स्थान पर है। ये खनिज उद्योग और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में इसकी महत्ता को रेखांकित करते हैं।

भोपाल में इंटरनेशनल कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में 17

Read more

विजयपुर व बुदनी में उप निर्वाचन 13 नवम्बर को

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने श्योपुर जिले की 02-विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले की 156- बुदनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए 15 अक्टूबर 2024 को तारीख की घोषणा कर दी है। उप चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही श्योपुर और सीहोर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

उप चुनाव के लिए 18 अक्टूबर 2024 से नाम-निर्देशन पत्र भरें जाएंगे। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर 2024 को होगी। नाम-निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर 2024 तक वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 13 नवम्बर 2024 को एवं मतग

Read more

विद्यार्थी भावी जीवन में निरंतर सीखने की भावना जागृत रखें – राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि विद्यार्थी भावी जीवन में निरंतर सीखने की भावना जागृत रखें और “अन-लर्निंग, रि-स्किलिंग व अप-स्किलिंग” पर विशेष ध्यान दें। साथ ही यह संकल्प लें कि जीवन के उतार-चढ़ाव और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आदर्शों, ज्ञान और आचरण के उच्चतम प्रतिमानों का निष्ठा के साथ पालन करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल ने यह बात जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कही। उन्होंने गोल्ड मैडल व उपाधियाँ प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावक व गुरुजनों को बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भवि

Read more

राज्यपाल श्री पटेल ने किया जन-जातीय अध्ययन एवं विकास केन्द्र का लोकार्पण

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्वालियर प्रवास के दौरान “जनजातीय अध्ययन एवं विकास केन्द्र” का लोकार्पण किया। इस केन्द्र की स्थापना प्रदेश की सबसे पिछड़ी जनजातियों में शुमार सहरिया जनजाति सहित प्रदेश की अन्य जनजातियों की संस्कृति के अध्ययन एवं विकास के उद्देश्य से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में की गई है। राज्यपाल ने इस अवसर पर यहाँ लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मेला रोड़ पर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में इस केन्द्र के लोकार्पण के बाद राज्यपाल श्री पटेल ने यहाँ पर कड़कनाथ मुर्गी पालन विषय पर चल र

Read more

राज्यपाल श्री पटेल जीवाजी विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास पहुँचे

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित लक्ष्मीबाई कन्या छात्रावास का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं से चर्चा की और छात्रावास में मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

राज्यपाल श्री पटेल ने छात्राओं को सुखद भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं, साथ ही कहा कि वे पूरी मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करें। उन्होंने कहा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये तमाम योजनायें संचालित की जा रही हैं। छात्राएं इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपना भविष्य उज्ज्व

Read more

केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की जो गंगा प्रवाहित हो रही है उससे मध्यप्रदेश भी विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का मध्यप्रदेश को भरपूर लाभ भी मिल रहा है। केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन और उनका लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने में मध्यप्रदेश, देश में लगातार अग्रणी बना हुआ है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये प्रदेश को कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की जिन योजनाओं के क्रि

Read more

मध्यप्रदेश में हो रही पेपरलेस बूथ की संकल्पना साकार

आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री बसंत प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पेपरलेस मतदान प्रक्रिया की ओर बढ़ाया गये कदम में एक ओर पड़ाव जुड़ गया है। आज 15 अक्टूबर 2024 को रीवा जिले के त्यौंथर तहसील की ग्राम पंचायत अतरैला-11 में सरपंच पद के लिये चुनाव सभी तीनों मतदान केन्द्रों पर पेपरलेस प्रक्रिया, "पोलिंग बूथ मेनेजमेन्ट सिस्टम" के माध्यम से किया गया है। उल्लेखनीय है कि भोपाल जिले के बैरसिया विकासखंड की ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में सरपंच पद के लिये हुए मतदान में मतदान केन्द्र-295 में पायलट प्रोजेक्ट में पेपरलेस प्रक्रिया की शुरूआत की गयी थी। यह प

Read more

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने ताप और जल विद्युत उत्पादन में की बढ़ोत्तरी

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के विद्युत गृहों ने ताप व जल विद्युत उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई है। पॉवर जनरेटिंग कंपनी के संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर की यूनिट नंबर 5 ने जहां 150 दिन लगातार विद्युत उत्पादन किया, वहीं 37 वर्ष पुराने रानी अवंती बाई सागर जल विद्युत गृह बरगी ने पिछले वर्ष की तुलना में 21 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया।

बिरसिंगपुर की यूनिट नंबर 5 उत्पादन के साथ हासिल की अन्य उपलब्धियां- संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर की 500 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 5 ने इस वर्ष 17 मई से संचालित होते हुए गत दिवस 150 दिन लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिका

Read more

मध्यक्षेत्र विद्युत कंपनी महा-अभियान चलाकर करेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को घोषित अवधि में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने का महा-अभियान शुरू किया जा रहा है। इस महा-अभियान में ऐसे वितरण ट्रांसफार्मर जिन पर क्षमता से अधिक भार अधिरोपित होने से बार-बार फेल हो जाते हैं, उनकी क्षमता वृद्धि करके फेल ट्रांसफार्मरों की संख्या को नियंत्रित किया जाएगा। साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्

Read more

जनता के हित में किये जाने वाले कार्य धरातल पर दिखने चाहिये

जनता के हित में किये जाने वाले कार्य धरातल पर दिखने चाहिये। मध्यप्रदेश वेयर-हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के संचालक-मण्डल की बैठक में लिये जाने वाले निर्णयों का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह निर्देश संचालक-मण्डल की बैठक में दिये।

वर्षों से एक जिले में पदस्थ अधिकारियों का होगा स्थानांतण

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शासकीय गोदामों एवं उनमें रखे अनाज का बीमा इस तरह से करवायें कि किसी भी प्रकार के नुकसान पर अधिकतम भरपाई हो सके। बैठक में वेयर-हाउसिंग के स्टॉफ के लिय

Read more