मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्धाटन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बनारस से रीवा के नवनिर्मित एयरपोर्ट का वर्चुअल उदघाटन किया। रीवा प्रदेश का छठवां एयरपोर्ट है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि देश में पहले की तुलना में तीन गुना रफ्तार से विकास कार्य हो रहे हैं। नई सरकार बनने के सवा सौ दिन के अंदर 15 लाख करोड़ रूपये से अधिक की योजनाओं और परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया जा चुका है। इसमें ज्यादा बजट गरीब, किसान और नौजवानों के नाम पर है। पूरे देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण का बड़ा अभियान चल रहा है। विकास के लिये होने वाले निवेश से नागरिकों की सुविधा बढ़ाना और नौजवानों को नौकरी देना हमारा लक्ष्य है। हाई-

Read more

ई-स्कूटी चलाकर भूमि-पूजन करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार को आम आदमी की तरह खुद ई-स्कूटी चलाकर विकास कार्यों का भूमि-पूजन करने पहुंचे। उन्होंने उप नगर ग्वालियर में स्थित शहर के वार्ड 15 में नवीन सीवर लाइन तथा सीमेंट कांक्रीट रोड का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि उप नगर ग्वालियर की हर बस्ती, मोहल्ले और वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण आधारभूत संरचना और समय पर कार्य पूर्ण कराने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। विकसित और सुविधा सम्पन्न ग्वालियर के विकास की नई इबारत लिखने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

ऊर्जा मंत्र

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धर्मपत्नी के साथ उज्जैन में मनाया करवा चौथ पर्व

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ आज उज्जैन स्थित निज निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया।

करवा चौथ के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और पति डॉ. यादव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्नी श्रीमती सीमा को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व यादव दंपति ने विधि-विधान से करवा माता पूजा की। इस अवसर पर करवा माता की कथा भी हुई।

Read more

शासकीय सेवकों को 28 अक्टूबर तक करें वेतन भुगतान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी शासकीय सेवकों के एक नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन का आहरण 28 अक्टूबर की स्थिति में करने के लिए सभी विभागों को आदेशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में सभी कर्मचारियों को दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन का भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा।

Read more

सभी विभागों का इन्टीग्रेटेड रोजगार स्टेट पोर्टल बनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप स्वरोजगार और रोजगार प्रदाय करने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। युवाओं में रोजगार और स्वरोजगार के लिए कौशल का विकास किया जाना आवश्यक है। प्रदेश में उद्योग में रोजगार की मांग, आवश्यक कौशल विकास, शासकीय योजनाओं की जानकारी और प्रशिक्षण को एक प्लेट फार्म पर लाने के लिए रोजगार प्रदान करने वाले सभी विभागों का इन्टीग्रेटेड रोजगार स्टेट पोर्टल तैयार करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में रोजगार और स्वरोजगार के संबंध में समीक्षा बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. या

Read more

हिंदी भाषा के संरक्षण और विकास में हिंदी कवियों और साहित्यकारों का अहम योगदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हिंदी भाषा प्रदेश के कोने-कोने में विभिन्न बोलियों के रूप में बोली जाती है। प्रदेश के बाहर भी मध्यप्रदेश के निवासियों द्वारा सरलता और परिष्कृत उच्चारण के साथ हिंदी बोली जाती है। हिंदी भाषा का पर्याप्त विकास मध्यप्रदेश में हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुक्कुट भवन में हिंद युग्म उत्सव के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हिंदी भाषा के संरक्षण और विकास में हिंदी भाषा के साहित्यकारों और कवियों का अहम योगदान हैं। उन्होंने कवि प्रदीप, पद्म भूषण शिवमंगल सिंह सुमन, हजारी प्रसाद द्विवेदी और पूर्व प्रधानमंत्र

Read more

सिंहस्थ के वैश्विक आयोजन के लिये अभी से करें तैयारियाँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन धर्म की सभी सन्यासी परम्पराओं के सभी वैष्णव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ में आते हैं और भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते है। मानवता की स्थापना के लिये सर्वोच्च सिंहस्थ मेला-2028 में पुन: होने वाला है। सिंहस्थ की तैयारियाँ अभी से प्रारंभ की जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वैश्विक आयोजन सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसकी समुचित तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल ज्योर्तिलिंग उज्जैन के महाकाल लोक और दूसरे ज्योर्तिलिंग

Read more

ओरछा का विश्व धरोहर सूची में शामिल होना हर्ष और गर्व का विषय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम राजा की नगरी ओरछा (जिला निवाड़ी) को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह निर्णय हर्ष और गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब विश्वभर में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर की गूंज सुनाई देगी। राम राजा सरकार की नगरी 'ओरछा' मध्यप्रदेश की नई 'विश्व धरोहर' बनने जा रही है। यूनेस्को की आधिकारिक घोषणा के पश्चात ओरछा नगरी विश्व धरोहर बन जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के ओरछा नगर के विश्व धरोहर स्थल के रूप में चयन पर यूनेस्को पदाधिकारियों का आभार मा

Read more

भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने 3589.4 करोड़ की मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा मध्यप्रदेश को विकास पथ की अमूल सौंगात देने पर उनका आभार माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यपेदश सरकार बढ़ती रोड कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास का नया अध्याय लिख रही है। भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन में अपग्रेडेशन से इस क्षेत्र के आर्थिकक विकास को गति मिलेगी, यातायात सुगमता के साथ ही सड़क दुर्घटना में भी कमी आयेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को मिली इस सौंगात के लिये प्रदेशवासियों की

Read more

प्रधानमंत्री कुसुम योजना से किसानों को प्राथमिकता के साथ जोड़े : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महा-अभियान (पीएम कुसुम योजना) से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि "पीएम कुसुम" किसान हितैषी योजना है। इसमें किसान स्वयं की अनुपयोगी एवं बंजर कृषि भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर नियमित आय प्राप्त कर सकेंगे। योजना में शामिल किसानों द्वारा उत्पादित विद्युत को राज्य शासन द्वारा 3.25 रूपये प्रति यूनिट की दर से क्रय की जायेगी। इसके साथ ही किसानों को सिंचाई के लिये निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिये बनाये गये कृषि फीडरों को सौर ऊर्ज

Read more