मध्य प्रदेश

लोक-कल्याण व जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगी हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री नायब सिंह सैनी को हार्दिक बधाई दी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल हुए। हरियाणा की नव-निर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा के पंचकुला में दशहरा मैदान में हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री सैनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में लोक-कल्याण और जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए विकास के नए प्रतिमान स्थापित क

Read more

औद्योगिक विकास के नए अवसरों का केंद्र बनेगा रीवा

राज्य सरकार द्वारा 23 अक्टूबर 2024 को रीवा में आयोजित होने वाला पाँचवाँ रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव राज्य के औद्योगिक विकास को एक नई दिशा देगा। इस कॉनक्लेव से रीवा और आसपास के क्षेत्र में निवेश आने से औद्योगिक परिदृश्य और अधिक विस्तृत होगा।

कॉन्क्लेव में बिजनेस प्रमोशन सेंटर

रीवा इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में व्यापारिक और औद्योगिक हितधारकों के लिए बिज़नेस प्रमोशन सेंटर की स्थापना की जा रही है, जहाँ 16 से अधिक प्रमुख सरकारी और निजी विभाग अपने उत्पादों, सेवाओं और नीतियों को प्रदर्शित करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापार को सरल बनाने के साथ निवेशकों और उद्यमियों के बीच सं

Read more

भोपाल खनन कॉन्क्लेव के दूरगामी परिणाम होंगे ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खनन कॉन्क्लेव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे। कॉन्क्लेव में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर होने वाली चर्चा के परिणाम भावी रणनीति के निर्माण की नींव रखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हो रही दो दिवसीय खनन कॉन्क्लेव के समापन सत्र में शामिल होंगे।

राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय खनिज कॉन्क्लेव में होने वाले मंथन से निकलने वाला अमृत मध्यप्रदेश के साथ ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। कॉन्क्लेव के विषयों में खनिज अन्वेषण, खनिज प्रसंस्करण, नवीन तकन

Read more

राष्ट्रीय बालरंग-2024 का आयोजन होगा 21-22 दिसम्बर को

स्कूल शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय बालरंग-2024 का आयोजन 21-22 दिसम्बर को भोपाल के इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर, श्यामला हिल्स में होगा। आयोजन में विभिन्न विभागों की सहभागिता, समन्वय एवं तैयारियों की समीक्षा बैठक 18 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे लोक शिक्षण संचालनालय में आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा ली जायेगी।

राष्ट्रीय बालरंग में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं लोक-कलाओं पर केन्द्रित कार्यक्रम स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये जाते हैं।

Read more

मध्यप्रदेश का गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट पर्यटकों के मन को भा रहा

एडवेंचर प्रेमी पर्यटकों को आकर्षित करने और गांधीसागर को भारत के शीर्ष पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने उद्देश्य से गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का आगाज़ हो चुका है। यह शानदार आयोजन पर्यटकों को प्रकृति, रोमांच और संस्कृति के बड़े ही खूबसूरत संगम से रू-ब-रू करा रहा है। दो सफल संस्करण के बाद इस वर्ष गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण को पूरे देश और यहाँ तक कि विदेशी पर्यटकों से भी अपार प्रशंसा और प्रतिसाद मिल रहा है।

प्रीमियम सुविधाओं वाले ऑल सीजन टेंट्स है प्रमुख आकर्षण

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में प्रीमियम सुविधाओं वाले ऑल सीजन टेंट्स शामिल किए ग

Read more

कृषि विद्यार्थी किसानों की खेती संबंधी जटिल समस्याओं के समाधान में योगदान दें – राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कृषि विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि पारंपरिक ज्ञान एवं आधुनिक ज्ञान-विज्ञान व तकनीकी कौशल का उपयोग कर किसानों की खेती संबंधी जटिल समस्याओं के समाधान में अपना योगदान दें। साथ ही वंचित एवं दूरस्थ अंचलों तक उन्नत कृषि तकनीक पहुँचाने के प्रयास भी प्रमुखता से करें। राज्यपाल श्री पटेल मंगलवार को ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपाधियाँ प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके गुरुजनों व पालकों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान कीं।

कृषि विश्वविद्यालय

Read more

अभियान के तीसरे दिन उपनगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में पहुँचे ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

उपनगर ग्वालियर की बस्तियों की साफ-सफाई एवं मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिये ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तीसरे दिन भी श्री तोमर ने इस क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में पहुँचकर साफ सफाई एवं विद्युत, सीवर व पेयजल आदि समस्याओं की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने मेवाती मोहल्ले में सीवर चौक मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही स्वयं खडे होकर सीवर की सफाई कराई। श्री तोमर ने नगर निगम के अधिकारियों को इस सीवर लाइन को सुचारू करने के निर्देश भी दिए।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अभियान के तीसरे दिन शील नगर से यात्रा प्रांरभ की। श

Read more

विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी : उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंत्रालय में "भारतीय ज्ञान परंपरा शीर्ष समिति" की बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय/सम्भागीय कार्यशालाओं की जानकारी और समस्त विश्वविद्यालयों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्परा को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों के प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। मंत्री श्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में "भारतीय ज्ञान परम्परा विविध संदर्भ" को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में भारतीय ज्ञान

Read more

भर्ती प्रक्रिया की औपचारिकताओं की पूर्ति में न हो विलंब: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमन्त्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिये हैं कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय पदों में भर्ती की प्रक्रिया प्राथमिकता से पूर्ण की जाये। संबंधित विभागीय अधिकारी चयन संस्थानों से नियमित संपर्क में रहें। औपचारिकताओं की पूर्ति में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में लोक सेवा आयोग एवं कर्मचारी चयन मंडल द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में की जाने वाली चयन प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। आयुक्त लोक स्वास्थ्य श्री तरुण राठी, सचिव चिकित्स

Read more

वन स्टाप सेंटर के प्रशासकों और काउंसलर्स की 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 16 अक्टूबर से

किसी भी प्रकार की हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में 57 वन स्टाप सेंटर संचालित हैं। हिंसा पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का निराकरण वन स्टाप सेंटर के प्रशासक द्वारा किया जाता है। इसके अतिरिक्त इन पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं की काउंसलिंग भी की जाती है।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा इन प्रशिक्षकों एवं काउंसलर्स के लिये 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 16 एवं 17 अक्टूबर को होटल पलाश भोपाल में की जा रही है। आयुक्त, महिला बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूखी प्रात: 11 बजे कार्यशाल

Read more