डॉ. अंबेडकर की विरासत समाज को करती है प्रेरित: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के भारतीय समाज में समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा स्थापित किये गये सिद्धांत विशेष रूप से वंचित वर्गों के अधिकारों और सम्मान की सुरक्षा, हमारे समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री देवड़ा आज ऑल इण्डिया एससी-एसटी रेलवे कर्मचारी संघ के अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि रेलवे में कार्य करने वाले इन वर्गों के कर्मचारियों को डॉ. अंबेडकर के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिये। प्रधानमंत्री श्री नरे
Read moreवन विहार में पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प का आयोजन
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में छात्र-छात्राओं में वन्य-प्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर एवं उसके आसपास के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये एक दिवसीय विशेष पक्षी अवलोकन एवं नेचर कैम्प आयोजित किया गया। नेचर कैम्प में संस्कार वैली स्कूल भोपाल के 45 छात्र-छात्राओं एवं 5 शिक्षकों ने भाग लिया।
शिविर में शोध व्यक्ति के रूप में सेवानिवृत्त उप वनरक्षक डॉ. एस.आर. वाघमारे और श्री ए.के. खरे द्वारा प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, तितली, वन्य-प्राणी दर्शन, वानिकी गतिविधियों की जानक
Read moreश्रमिक एवं उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं, दोनों के हित साझा हैं : श्रम मंत्री श्री पटेल
श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर में श्रम विभाग के तीनों मंडलों के संचालक मंडल की बैठक ली। बैठक में मंत्री श्री पटेल ने कहा कि श्रमिक एवं उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के हित साझा हैं। उन्होंने कहा कि तीनों मण्डल प्रदेश के संगठित और असंगठित वर्ग के लाखों मजदूरों एवं उनके परिवार के कल्याण के लिये कई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं।
केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने ऐसी नीतियाँ बनाई हैं जिससे गरीब मजदूरों को आर्थिक मदद एवं सामाजिक सुरक्षा मिल सके। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक एवं उनके परिजन वि
Read moreनगरीय प्रशासन विभाग को मिली 300 करोड़ रुपये की चुंगी क्षतिपूर्ति राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुशंसा पर वित्त विभाग द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को 300 करोड़ रूपये की राशि आहरित करने की अनुमति प्रदान की गई है। इस वर्ष 31 मार्च से लगाए गए प्रतिबंधों को शिथिल करते हुए वित्त विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
वित्त विभाग ने जारी आदेश में नगरीय विकास विभाग को 300 करोड़ रुपये की राशि में से 60 करोड़ 17 लाख रूपये उर्जा कम्पनियों को भुगतान करने के निर्देश दिये हैं। नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त श्री भरत यादव ने बताया कि विभागीय मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के निर्देशानुसार इस राशि से नगरीय निकायों में कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, स्था
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव को गौरंगी शर्मा ने भेंट की पेंटिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यूनिसेफ इंडिया यूथ कंटेंट क्रिएटर गौरंगी शर्मा ने निवास कार्यालय में स्वयं के द्वारा बनाई हुई पेंटिंग भेंट की। यह पेंटिंग मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किशोरी बालिकाओं में माहवारी स्वास्थ्य व स्वच्छता प्रबंधन के लिए की जा रही पहल पर केंद्रित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेनिटेशन हाईजीन अन्तर्गत माहवारी प्रबंधन में सुविधा व सहायता के लिए हाल ही में प्रदेश की 19 लाख स्कूली छात्राओं के खातों में 57 करोड़ 58 लाख रुपए अंतरित किए थे।
Read moreलोक सेवा, वंचितों की सेवा करने का सुअवसर : राज्यपाल श्री पटेल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकसेवा पात्र, जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा करने का सुअवसर है। उन्होंने डिप्टी कलेक्टरों से कहा कि "लोकसेवा" शब्द का अर्थ गहराई से समझें। जनता की सेवा के भाव को अपने मन में सदैव सबसे ऊपर रखें। सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा से काम करने में ही जीवन की सार्थकता है।
राज्यपाल श्री पटेल नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय एकेडमी भोपाल में प्रशिक्षणाधीन राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अकादमी के महानिदेशक श्री जे.एन. कंसोटिया भी मौजूद थे।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य
Read moreसीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग नबंर-1
लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति के आधार पर जारी ग्रेडिंग में ऊर्जा विभाग लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। ऊर्जा विभाग 52 विभागों की जारी ग्रेडिंग में जून 2023 से अगस्त 2024 तक लगातार प्रथम स्थान पर है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण में तत्परता से की गई कार्यवाही पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि अधिकारी आगे भी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का इसी तरह से त्वरित निराकरण करते रहेंगे।
सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर ऊ
Read moreप्रदेश के 53 ई.एफ.ए. स्कूलों में कम्प्यूटर प्रयोग शालाएं
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के 53 एजुकेशन फॉर ऑल (ई.एफ.ए.) स्कूलों में कम्प्यूटर प्रयोग शालाएं आधुनिकतम एवं इंटरनेट फेसिलिटि सहित स्थापित की गई हैं। विद्यार्थियों को इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से कम्प्यूटर से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। कम्प्यूटर प्रयोग शालाओं में न्यूनतम 40 से लेकर 100 कम्प्यूटर तक लगाये गये हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में डिजिटल प्रौद्योगिकी के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑनलाइन शिक्षण मंच और उपकरणों की उपलब्धता की सिफारिश की गई है। इन प्रयोगशालाओं का उपयोग विद्यार्थ
Read moreप्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत-2047 को साकार करेगी खनन कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी विकसित भारत-2047 के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करते हुए राज्य सरकार द्वारा 17-18 अक्टूबर 2024 को भोपाल में खनन कॉन्क्लेव आयोजित की जा रही है। यह महत्वपूर्ण आयोजन राज्य में खनन, तेल, गैस और खनिज आधारित उद्योगों की व्यापक संभावनाओं को प्रदर्शित करेगा, जो विकास की रीढ़ के रूप में कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश, खनिज संसाधनों से समृद्ध राज्य है और देश के खनन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह देश का एकमात्र राज्य है जो हीरे क
Read moreबिजली, पानी और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था रहे, श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखे : राज्य मंत्री श्रीमती गौर
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त, घुमंतु और अर्ध-घुमंतु राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर गुफा मंदिर में बिजली, पानी, साफ-सफाई, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ
सुनिश्चित की जायें। राज्य मंत्री श्रीमती गौर गुफा मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के लिये संबंधित अधिकारियों की बैठक के दौरान निर्देश दिये।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि श्री रामानंद आश्रम गुफा मंदिर न्यास भोपाल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले अन्नकूट महोत्सव की तैयारी में किसी
Read more