मध्य प्रदेश

शहरी गरीबों की आर्थिक मजबूती के लिये नगरीय निकाय कल्याण की भावना से काम करें : मंत्री श्री विजयवर्गीय

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शहरी गरीबों की आर्थिक मजबूती के लिये पीएम स्वनिधि योजना शुरू की है। प्रदेश के सभी निकाय इस अभिनव योजना के माध्यम से शहरी गरीबों के हित में कल्याण भावना से कार्य करके अपनी साख मजबूत करे। उन्होंने कहा कि इस येाजना में अच्छा प्रदर्शन करके मध्यप्रदेश ने देशभर में राज्य के नाम को गौरवान्वित किया है। नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेन्शन सेंटर में पीएम-स्वनिधि योजना के अंतर्गत PRAISE अवार्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके

Read more

रीवा बन रहा है विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में 33.68 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। भारी वर्षा तथा विपरीत मौसम के कारण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह को जबलपुर से वर्चुअली शामिल होकर संबोधित करते हुए कई सौगात दीं। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल तथा नगरीय विकास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी भी जबलपुर से वर्चुअली समारोह में शामिल हुईं।

चाकघाट में भारी वर्षा के बीच हजारों की भीड़ को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मु

Read more

प्रधानमंत्री श्री मोदी का पंचामृत संकल्प विश्व को नई दिशा देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गांधी नगर में चौथे ग्लोबल रीन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट के दूसरे चरण में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के मध्य गहन विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा "पंचामृत" का संकल्प; वर्ष 2070 तक नेट जीरो ऐमिशन का लक्ष्य प्राप्त करना, वर्ष 2030 तक गैर परंपरागत ऊर्जा क्षमता 500 गीगावाट तक बढ़ाना, वर्ष 2030 तक सकल ऊर्जा उत्पा्दन में नवकरणीय ऊर्जा का हिस्सा बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक ले जाना, ऐमिशन्स की तीव्रता को 45 प्रतिशत घटाना और कार्बन उत्सर्जन में 2030 तक 1 बिलियन टन की कमी लाने के लिये पूरे विश्व को नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Read more

सीएम राइज, मॉडल और जिला-स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों के लिये शासकीय शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित

स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सीएम राइज विद्यालय, मॉडल स्कूल एवं जिला-स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालयों में (प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और हायर सेकण्डरी स्तर के) प्रशासकीय पद के लिये शासकीय शिक्षकों के आवेदन आमंत्रित किये गये है। स्कूल शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि ऐसे शिक्षक, जो शिक्षा विभाग के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत हैं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उच्चतम आयाम स्थापित करने की चुनौती को स्वीकार करने की इच्छा-शक्ति रखते हैं, तो यह अवसर उनके लिये है। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन विमर्श पोर्टल पर 17 सितम्बर 2024 तक किये जा सकेंगे।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी Read more

मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा हैं कि मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए शासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासकीय संस्थाओं में अत्याधुनिक सुविधाओं और चिकित्सा विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समस्त समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में जय प्रकाश ज़िला चिकित्सालय भोपाल में उच्च स्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए निजी सहभागिता पर आधारित पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हृदय रोग के इलाज के बढ़ते बोझ से निपटने के लिए स्

Read more

सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि निर्माणाधीन और स्वीकृत नई सिंचाई परियोजनाओं का कार्य समय-सीमा में पूरा किया जाए। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। लंबित सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 83 वीं और वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 124 वीं बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सिंचाई परियोजनाओं का लाभ आदिवासी बहुल क्षेत्रों को समय पर और सही ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, म

Read more

दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाएंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश, देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9 से 10 प्रतिशत उत्पादन करते हुए देश में तीसरे स्थान पर है। प्रदेश के अनेक ग्रामों में किसान भाइयों को पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के लिए सुविधाएं प्रदान कर प्रदेश को देश में अग्रणी बनाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश में डेयरी विकास योजना, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने एवं सांची दुग्ध संघ के कार्यों के संबंध में समीक्षा की। इस अवसर पर भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी सचिव श्रीमती अलका उपाध्याय, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड आनंद (गुजरात) के अध्यक्ष एवं प्रबंध संच

Read more

स्वच्छ भारत मिशन योजना के कार्यों का भौतिक सत्यापन करें : राज्यमंत्री श्रीमती बागरी

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने स्वच्छ भारत मिशन योजना में स्वीकृत कार्यों के निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने कोठी नगर परिषद सतना में विशेष निधि और एसडीएमएफ राशि से स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उपयोगी जल प्रबंधन (LWM) के तहत डीपीआर तैयार कराने, मुख्यमंत्री घोषणाओं की स्वीकृति, सिंहपुर को नवीन नगर परिषद बनाने के प्रस्ताव, नगर परिषद कोठी में नई पदों की स्वीकृति और सीधी भर्ती के लिये विज्ञापन सतना शहर और ग्रामीण अंचलों में अवैध कालोनियों पर लगाम कसने और टी एंड सी.पी से नवीन कालोनियों के लिये नियमों में प्

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश के तीन शासकीय महाविद्यालयों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 50-50 सीटें बढ़ाने की स्वीकृति देने पर आभार माना है। उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने सुन्दरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंदसौर और वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नीमच एवं शासकीय चिकितसा महाविद्यालय सिवनी में सत्र 2024-2025 के प्रारंभ में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए अतिरिक्त 50-50 सीटों पर प्रवेश की स्वीकृ

Read more

मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति

राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतियां उईके एवं नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार शामिल हुए।

चयन समिति द्वारा मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए श्री विजय यादव (सेवानिवृत्त विशेष पुलिस महानिदेशक) का चयन किया गया। साथ ही सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए श्री उमाशंकर पचौरी (शिक्षाविद्), श्रीमती वंदना गांधी (समाजसेवी) एवं श्री ओमकार नाथ (सेवानिवृत्त जज) चयनित किये गये।

Read more