मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत श्रीअन्न एवं फल किये दान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत सागर जिले के बीना में "पोषण मटके" में रंगीन रोटी के लिए श्रीअन्न (मोटे अनाज) एवं फलों का दान किया। उन्होंने जन सामान्य से आंगनवाड़ी से जुड़कर वहाँ पौष्टिक श्रीअन्न, फल, सब्जी के सहयोग के लिये स्व-प्रेरणा से आगे आने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण के लिए सामुदायिक सहभागिता खुद भी करें एवं औरों को भी प्रेरित करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाड़ली लक्ष्मी छात्रवृति की लाभार्थी बेटियों ने "लाड़़ली पाती" भेंट कर आभार व्यक्त किया।
महिला मेकेनिकों को जल जीवन मिशन में टूल कीट प्रदान किये
जल जीवन मिश
Read moreविकसित मध्यप्रदेश की ओर एक और कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में स्थित रीवा एयरपोर्ट को डीजीसीए का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का विस्तार होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश' के ध्येय अंतर्गत रीवा एयरपोर्ट, विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां से यात्री उड़ानों के साथ ही मालवाहक उड़ानों के परिचालन शुरू करने का DGCA से आधिकारिक लाइसेंस मिल गया है।
रीवा एयरपोर्ट से रीवा के विभिन्न सांस्कृतिक
Read moreराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 प्रदान किया। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा श्रीमती सुनीता गोधा, श्री माधव प्रसाद पटेल और श्रीमती सुनीता गुप्ता और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रो. नीलाभ तिवारी और प्रो. कपिल आहूजा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा श्रीमती प्रेमलता राहंगडाले और श्री प्रशांत दीक्षित को पुरस्कृत किया गया।
श्रीमती सुनीता गोधा को जिला मंदसौर के
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री चैन सिंह चौहान के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा श्री चैन सिंह चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री चैन सिंह जी का बुधवार को निधन हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. श्री चैन सिंह चौहान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. चैन सिंह के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Read moreविद्युत वितरण कंपनियां जियो टेगिंग की मदद से ढूढ़ेंगी अटल ज्योति योजना के अपात्र उपभोक्ता
मध्यप्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियाँ पूर्व क्षेत्र, मध्य क्षेत्र व पश्चिम क्षेत्र में मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एमपीएसइडीसी) के सहयोग से जियो टेगिंग तकनीक के माध्यम से अटल योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं की वास्तविक स्थिति की जांच करेंगी। जांच की शुरुआत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल व ग्वालियर के पॉश इलाकों से कर दी गयी है।
अटल ज्योति योजना के दायरे में वे उपभोक्ता आते हैं जिनकी मासिक बिजली खपत 150 यूनिट तक है। ऐसे उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग द्वारा सब्सिडी दी जाती है। मध्यप्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों के द्
Read moreसभी अधिकारी फोटो निर्वाचक नामावली के कार्य को गंभीरता से लें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बुधवार को सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2025 के अंतर्गत जिलों में चल रही प्री-रिवीजन गतिविधियों के संबंध में चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी फोटो निर्वाचक नामावली के कार्य को गंभीरता से लें। बीएलओ अनिवार्य रूप से मतदाताओं के घर-घर जाकर सर्वे करें और प्रतिदिन की प्रगति की रिपोर्ट दें। मतदाता सूची में किसी भी मृत व्यक्ति का नाम न हो, यह सुनिश्चित करें।
< Read moreशिक्षक श्री निर्मल राठौर ने सरकारी स्कूल को बनाया चॉकलेस
नीमच जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम थड़ोली के शिक्षक श्री निर्मल राठौर ने स्कूल में अनेक नवाचार कर जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में एक अनूठी पहचान बनाई है। यह एक ऐसा स्कूल है जो कि वर्तमान में चाकलेस हो गया है। स्कूल की सभी कक्षाएँ स्मार्ट बोर्ड की सहायता से संचालित होती है। शाला में सभी शिक्षक स्मार्ट बोर्ड, यू-ट्यूब और आई.सी.टी. का बहुतायत से उपयोग कर पढाते हैं। साथ ही शाला में होने वाली गतिविधियों को यू-ट्यूब पर डालकर पालको को भेजते है। यहाँ कई और भी नवाचार किये गए है, जिसमें शाला को भयमुक्त बनाने के लिए शाला को बेहतर पेंट से
Read moreनेशनल लोक अदालत 14 सितम्बर को
प्रदेश के सभी जिलों में 14 सितम्बर (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत में बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण को समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत अधिनियम 2003 धारा 135 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ताओं एवं उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे अप्रिय कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अदालत में समझौता करने के लिए संबंधित बिजली कार्यालय से संपर्क करें।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धारा 135 के अंतर्गत अदालत में लंबित प्रकरणों का निराकरण के लिये निम्
Read moreकल्पना शिक्षिका ने कायम की मिसाल
शिक्षिका कल्पना मुखरैया ने अपनी कार्यशैली से छतरपुर जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में एक नई मिसाल कायम की है। नौगाँव विकासखण्ड अलीपुरा जनशिक्षा केन्द्र की प्राथमिक शाला करारगंज की शिक्षिका कल्पना ने अपनी रुचि से स्कूल को निजी खर्चे से बाल पेंटिंग सहित बच्चों, शिक्षा की देखरेख, स्कूल आने-जाने का समय, अविभावकों से तालमेल, साफ-सफाई, संगीत में रूचि पर कार्य कर बच्चों को शिक्षा के प्रति भी लगनशील बनाया। इसके परिणाम स्वरूप अब शत-प्रतिशत बच्चे स्कूल आते हैं एवं समूचे नौगांव विकासखंड में शासकीय प्राथमिक कन्या शाला करारा गंज स्मार्ट स्कूल के रूप में पहचाना जाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न जिलों में हुई घटनाओं की जानकारी प्राप्त कर कलेक्टर को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर, धार और झाबुआ जिलों में हुई विभिन्न घटनाओं के संबंध में तीनों जिलों के कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर जानकारी प्राप्त की और आम नागरिकों की राहत के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
झाबुआ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर झाबुआ को निर्देश दिए कि दो बच्चियों के बह जाने से उनके परिवार को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो यह भी ध्यान रखा जाए।
ग्वालियर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर कलेक्टर से चर्चा कर ट्रॉमा सेंटर की घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर को न
Read more