मध्य प्रदेश

बुंदेलखंड अंचल में बढ़ेगी समृद्धि - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी 27 सितम्बर को सागर में हो रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और दुनिया की सबसे बड़ी नदी जोड़ो “केन-बेतवा’’ लिंक परियोजना बुंदेलखंड को समृद्ध बनाने का कार्य करेगी। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव किसी एक जिले या संभाग में ही प्रगति का माध्यम नहीं बल्कि निकटवर्ती अंचल को सम्पन्न और समृद्ध बनाने का विशेष उपक्रम है। इससे क्षेत्र विकास के विविध आयाम हासिल करेगा। बुंदेलखंड की वीरता और शौर्य से पहचान बनी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जनजातीय संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय बुंदेली समागम - 2024 को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. याद

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेरिस पैरालम्पिक-2024 में कांस्य पदक जीतने पर रूबीना फ्रांसिस को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस पैरालम्पिक-2024 में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज और जबलपुर की बेटी रूबीना फ्रांसिस को कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी रूबीना की ये जीत देश के साथ प्रदेश के युवाओं खासकर बेटियों के लिए संघर्ष से सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि रूबीना की जीत का यह क्रम निरंतर चलता रहे और रूबीना इसी तरह देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी गौरवान्वित करती रहें।

Read more

63वीं राष्ट्रीय ओपन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 बेंगलौर

 

30 अगस्त से 02 सितम्बर 2024 तक 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन बेंगरूलु (कर्नाटक) में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण और 2 रजत सहित कुल 3 पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में अब तक अकादमी के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण और 3 रजत सहित 4 पदक प्राप्त किये हैं। 

 

प्रतियोगिता के दूसरे दिन म.प्र. राज्य खेल अकादमी के एथेलेटिक्स खिलाड़ी रीतेश ओहरे ने 1500 मी. पुरूष स्पर्धा में एथेलेटिक्स खेल का शानदार प्रदर्शन कर 3:47.41 सेकेण्ड का समय लेकर स्वर्ण अपने नाम किया। वही खेल अकादमी की ही खिलाड़ी कु. दीक्षा ने भी अच्छा खेल प्रदर्शन कर 4:25.91 स

Read more

एसजीएसआईटीएस (SGSITS) संस्थान इंदौर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा मिला

 

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदेश के इंदौर स्थित श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआईटीएस) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा "A" ग्रेड प्रत्ययित होने की महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि मिलने पर तकनीकी शिक्षा विभाग एवं संस्थान परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रही है। राज्य सरकार, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रे

Read more

पेरिस पैरालम्पिक 2024 (फ्रांस) में खेल अकादमी की शूटिंग खिलाड़ी कु. रूबीना फ्रांसिस ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

28 अगस्त से 08 सितम्बर 2024 तक पैरालम्पिक गेम्स का आयोजन पेरिस (फ्रांस) में किया गया। दिनांक 31.08.2024 को खेल अकादमी की खिलाड़ी कु. रूबीना फ्रांसिस ने वूमेंस 10एम. एअर पिस्टल एसएच-1 इवेंट में कांस्य पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। पेरिस में आयोजित पैरालिम्पक गेम्स में वूमेंस 10एम. एअर पिस्टल एसएच-1 इवेंट मे ईरान की जवानमार्दी एस. 236.8 अंको के साथ स्वर्ण पदक, तुर्की की ओज्गन ए. 231.1 अंको के साथ रजत और भारत की रूबीना फ्रांसिस 211.1 अंको के साथ कांस्य पदक अर्जित किया।

रूबीना फ्रांसिस की खेल उपलब्धियाँ

जबलपुर निवासी कु. रूबीना फ्रांसिस वर्ष 2015 में राज्य खेल अकादमी से जुड़ी थ

Read more

श्रीमती बिंदु जुनेजा द्वारा मध्यप्रदेश उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति 

मध्यप्रदेश भवन में आयोजित ‘मध्यप्रदेश उत्सव’ की सांस्कृतिक संध्या में आज श्रीमती बिंदु जुनेजा और उनकी शिष्या सुश्री कल्याणी फागरे ने ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य प्रस्तुति मंगलाचरण से आरंभ हुई जिसमे देवी के नौ रूपों का चित्रण किया गया, मंगलाचरण की समाप्ति गंधर्व-गीत से हुई। इसके पश्चात नर्मदा स्तुति और राग शंकराभरणम् पल्लवी की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ से हुआ। मध्यप्रदेश भवन में 30 अगस्त से 2 सितंबर, 2024 के बीच आयोजित हो रहे 'मध्यप्रदेश उत्सव' में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम हो रहा है। 

श्रीमती बिन्दु जुनेजा ओडिसी की विख्य

Read more

वैश्विक बाजार की मांग अनुरूप करे पर्यटन गंतव्य और पर्यटन सुविधाएं विकसित: प्रमुख सचिव श्री शुक्ला

39वें आईएटीओ के दूसरे दिन पर्यटन में भविष्य की संभावनाओं, प्रयासों और अवसरों पर विभिन्न सेशन में मंथन हुआ। देश और प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में इजाफा करने, आर्थिक वृद्धि और पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के विषयों पर डेलीगेट्स ने अपने विचार रखें। दूसरे दिन के पहले सत्र में 'रिसर्जेंट इंडिया इनबाउंड - चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बीच भारत को फिर से स्थापित करने की रणनीति' विषय पर व्यावसायिक सत्र को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि वैश्विक बाजार की मांग अनुरूप पर्यटन गंतव्य और पर्यटन सुविधाएं विकसित किए जाने की आवश्य

Read more

पीएम जनमन योजना में 3630 घर हुए विद्युतीकृत : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत प्रदेश में चिन्हित विशेष रूप से जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) में 3630 घरों को विद्युतीकृत किया जा चुका है। श्री तोमर ने शेष घरों में भी विद्युतीकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिये हैं।

अभियान में चिन्हित जनजातीय समूहों जैसे भारिया, बैगा एवं सहरिया समुदाय के अविद्युतीकृत घरों को विद्युतीकृत किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के लगभग 27 हजार घरों में विद्युतीकरण की कार्ययोजना को विद्युत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृति दी गयी है।

Read more

संसदीय व्यवस्था की मजबूती के लिये युवा संसद प्रभारियों की भूमिका महत्वपूर्ण

भोपाल के पं. कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ में आज युवा संसद प्रभारियों का प्रशिक्षण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। इसके उद्घाटन सत्र में अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य विभाग श्री केसी गुप्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव ने युवा संसद प्रभारियों को बताया कि भारत का लोकतंत्र दुनिया में अपनी विशिष्टता के कारण विशेष पहचान रखता है। देश का लोकतंत्र विश्व में सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि युवा संसद प्रभारियों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है। वे अपने शैक्षणिक संस्थानों में युवा स

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित शिक्षकों को दी बधाई और शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईटीआई भोपाल के 2 शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आईटीआई भोपाल के 2 शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिये चयन होना हमारे लिये अत्यंत हर्ष का विषय है। यह न केवल आपके व्यवसायिक प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास में उत्कृष्टता को मान्यता देता है, बल्कि कड़ी मेहनत और समपर्ण का भी प्रतीक है। साथ ही अन्य सभी शिक्षकों के लिये प्रेरणास्त्रोत है। समस्त प्रदेशवासी आप दोनों के इस अद्वितीय योगदान के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर गौरवान्वित हैं।

उल्लेखनीय है कि आईटीआई भोपाल

Read more