मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह और श्री जगत प्रकाश नड्डा से हुई सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा से उनके निवास स्थलों में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में पिछले छह महीनों में संपन्न हुई विकास और जनकल्याण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों से दोनों केंद्रीय मंत्रियों को अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रियों को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव पर केंद्रित पुस्तिका की प्रतियां प्रदान की।
Read moreहॉकी इण्डिया हाई परफार्मेन्स डायरेक्टर हर्मन क्रुइस ने म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी, ग्वालियर का अवलोकन किया
27-28 अगस्त 2024 को हॉकी इण्डिया के हाई परफार्मेन्स डायरेक्टर हर्मन क्रुइस ने ग्वालियर के म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि 67 वर्षीय हर्मन क्रुइस मूलतः नीदरलेण्ड के निवासी है। विश्व के सबसे प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों में से एक है। वर्ष 2006 से 2008 के मध्य नीदरलेण्ड की महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक रह चुके हैं। वर्ष 2016 से 2023 तक बेलारूस हॉकी टीम के प्रशिक्षक रह चुके हैं। वर्ष 2023 में हॉकी इण्डिया ने हर्मन को प्रशिक्षक नियुक्त किया था। जूनियर वर्ल्ड कप, मलेशिया और चिली में भी भारतीय टीम के प्रशिक्षक रहे हैं।
2 दिवसीय ग्वालियर दौरे पर उन्हो
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को विमुक्त दिवस पर भोपाल के रविंद्र भवन में अपरान्ह 3 बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री विभागीय पोर्टल "समर्थ" लांच करेंगे। पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर और मधयप्रदेश राज्य विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु जाति विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री बाबूलाल बंजारा विषेश अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
संचालक विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु श्री नीरज वशिष्ठ ने बताया कि मध्यप्रदेश में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्
Read moreखेलों में अमेरिका-चीन से कदमताल करना है तो भारतीयों को अपना माइंडसेट बदलना होगा: मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग
खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में स्पोर्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस के 12वें संस्करण में स्पोर्ट इंडिया एक्सपो का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) ने स्पोर्ट इंडिया फाउंडेशन और इंडियन एक्जीबिशन सर्विसेज के सहयोग से किया गया, जिसमें देशभर के खेल और शारीरिक शिक्षा क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञ और नेताओं ने भारत में खेलों के भविष्य पर विचार-विमर्श किया।
खेलों के प्रति सकारात्मक सोच लाने की जरूरत
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जब ओलंपिक या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता ह
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रियों से विकास परियोजनाओं पर की चर्चा
मध्यप्रदेश की सभी विकास परियोजनाओं को केन्द्र सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलैक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से रेल ट्रांसपोर्टेशन के लिए रेल नेटवर्क की आवश्यकता पर चर्चा की। खनिज और उर्वरक की ढुलाई के लिए रेलवे की लाइनिंग को सहमति देने की मांग की। श्री वैष्णव ने इस पर सहमति दी। डा यादव ने उन्हें बताया कि मध्यप्रदेश में कई खदाने हैं जहां में ट्रांसपोर्ट के लिए रेल लाइन की जरूरत पड़ेगी। मंत्र
Read moreमप्र में पर्यटन के साथ निवेश को दिया जा रहा है बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के साथ निवेश को बढ़ा देने के लिए योजना लागू की गई है। उज्जैन में समय के निर्धारण के लिए स्थापित वैदिक घड़ी विश्व में अनूठा उदाहरण है और राजधानी भोपाल जीता- जागता पर्यटन का केंद्र है। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोई बात असंभव नहीं हो सकती है। उनके नेतृत्व में देश पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है। भगवान महाकाल समय के देवता हैं। हमारे जीवन में प्रतिपल, उल्लास और उमंग जगाने वाले हैं। टूर आपर
Read moreभोपाल में युवा संसद प्रतियोगिता 30 अगस्त को
पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय पीठ द्वारा प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त को प्रात: 11 बजे किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य विभाग श्री केसी गुप्ता करेंगे। यह कार्यक्रम कुलगुरू एलएनसीटी विश्वविद्यालय भोपाल डॉ. एन.के. थापक और निदेशक जनजातीय संग्रहालय भोपाल श्री धर्मेन्द्र पारे की उपस्थिति में होगा।
कार्यक्रम में उप सचिव संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री ए.बी. आचार्य और सेवानिवृत्त अपर सचिव मध्यप्रदेश व
Read more“खेलो-बढ़ो” अभियान जल्द लाँच होगा
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल दिवस पर मध्यप्रदेश में जल्द 'खेलो-बढ़ो' अभियान लाँच करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इस अभियान की शुरूआत की जायेगी। मंत्री श्री सारंग ने तात्या टोपे स्टेडियम में खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही।
पंचायत स्तर तक खेल संरचनाएं होगी विकसित
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि हर गांव-शहर में खेल हो और खेल प्रतिभाएं आगे आये। इसके लिये हर पंचायत स्तर पर खेल संरचनाएं विकसित होगी। यही नहीं प्रयास होगा कि युवा उस खेल मैदान तक पहुंचे, इस दिशा में भी कार्य किया जायेगा।
ट
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के मामले में हुई कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में थाना जी.आर.पी कटनी के पुलिसकर्मियों द्वारा बुजुर्ग महिला एवं बच्चे से की गई मारपीट के मामले को संज्ञान में लेते हुए डीआईजी रेल को जांच के लिए निर्देश दिए थे। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन थाना प्रभारी अरुणा वाहने सहित प्रधान आरक्षक अजय श्रीवास्तव और चार आरक्षक वर्षा दुबे, ओमकार सिरसाम, सोहेब अब्बासी एवं सलमान खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में इस तरह के
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली में करेंगे मध्यप्रदेश उत्सव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 30 अगस्त को नई दिल्ली में "मध्यप्रदेश उत्सव" का शुभारंभ करेंगे। मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में मध्यप्रदेश उत्सव मनाया जा रहा है।
उत्सव में सांस्कृतिक संध्या के तहत प्रतिदिन शाम 6 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन 30 अगस्त को देवास की कलापिनी कोमकली द्वारा देवास का शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया जाएगा। दूसरे दिन 31 अगस्त को भोपाल की ओडिसी नृत्यांगना बिन्दु जुनेजा, 1 सितंबर को मैहर वाद्य वृन्द और 2 सितंबर को रीवा के बघेली लोक गायक शश
Read more