जन्माष्टमी का पावन पर्व है उत्साह का पर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन्माष्टमी का पावन पर्व उत्साह का पर्व है। सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष धूमधाम से जन्माष्टमी पूरे प्रदेश में मनाई गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव करोंद में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए और "गोविंदा आला रे" भजन गाया। इस अवसर पर सांसद श्री वी.डी. शर्मा, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री भगवानदास सबनानी तथा कृष्ण भक्त जन उपस्थित थे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति, करोंद के अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने मुख्यमंत्री डॉ. याद
Read moreप्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत की गई गतिविधियां
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास के लिये भी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
विज्ञान मेलों का आयोजन
प्रदेश के सभी विकासखंडों एवं जिलों में "जादू नहीं विज्ञान है- समझना-समझाना आसान है" पर केन्द्रित करते हुए विज्ञान मेलों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विज्ञान के ऐसे प्रयोंगों के बारे में बताया गया, जो प्रथम दृष्टया चमत्कार के रूप में देखते हैं किन्तु वास्तव में उनके पीछे वैज्ञानिक कारण होते
Read moreतीन साल में 1200 से अधिक किसान दीदियां लखपति बनीं
जो कभी सोचा भी न हो, जीवन में कभी-कभी ऐसे अवसर भी आ जाते हैं। लखपति दीदी संगीता के साथ भी यही हुआ। संगीता को 25 अगस्त को जलगांव (महाराष्ट्र) में हुए लखपति दीदी सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से रू-ब-रू संवाद करने का अवसर मिला। यह उनके जीवन का वह अविस्मरणीय पल था, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगी।
प्रधानमंत्री श्री मोदी से हुई प्रत्यक्ष चर्चा से सीहोर जिले के इछावर ब्लाक के बिछोली गांव की रहने वाली लखपति दीदी संगीता बेहद उत्साहित हैं। वे बताती है कि प्रधानमंत्री ने हमारे काम के बारे में जाना, समझा और शाबाशी दी। प्रधानमंत्री को संगीता ने बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 2021 म
Read moreनिवेशकों को राज्य सरकार सभी सुविधाएं और आधारभूत अधोसंरचना उपलब्ध करायेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश करने का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी सुविधाएं और आधारभूत अधोसंरचना उपलब्ध करायेगी। किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जायेगी। डॉ. यादव ने कहा कि निवेशकों के सुझाव पर नीति में भी परिवर्तन किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री आज ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में उद्योगपतियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हैं। निवेश के माध्यम से हर युवा को रोजगार मिले इस उददेश्य से संभाग स्तर पर जाकर कॉन्क्लेव आयोजित किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मो
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया एसकेएस अस्पताल का शुभारंभ
राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए सरकारी अस्पतालों के आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के साथ निजी अस्पतालों को भी प्रोत्साहन दे रही है। इसी भाव के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को ग्वालियर में गोविंदपुरी रोड़ पर स्थित एसकेएस अस्पताल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला व सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल कांफ्रेंस
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उद्योगपतियों से राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में कहा कि मध्यप्रदेश अपार संभावनाओं का क्षेत्र है। यहाँ उद्योगों के लिए सभी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। आइये प्रदेश में निवेश कीजिए, प्रदेश आपका स्वागत करता है। आपके उद्योग लगाने में आपको हर प्रकार से सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। स्टार्टअप्स प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारा प्रयास प्रदेश के युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का है। स्टार्टअप हमारे लिए मददगार साबित होंगे एवं प्रदेश की बौद्धिक संपदा और क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। चर्चा में जल संसाधन एवं प्रभारी मंत्री श्
Read moreजन्माष्टमी पर भगवान भोलेनाथ की उज्जयिनी हुई कृष्णमयी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं उमंग से मनाया जा रहा हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन पहुंच कर सपत्निक जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्णा मित्रविंदा मंदिर में भगवान श्रीकृष्णाविंदा के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। श्रीकृष्णा मित्रविंदा धाम पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री बालक गिरीश गुरुजी से भेंट कर सत्संग का लाभ भी लिया।
श्रीकृष्णा मित्रविंदा धाम में आयोजित श्री अनिरुद्ध रामानुजन दास महाराज के कृष्णमयी भजनों ने संपूर्ण क्षेत्र को भक्तिभाव से भर दिया।जन्माष्टमी पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति मे
Read moreभगवान श्रीकृष्ण की मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सांदीपनी आश्रम में की सपत्निक पूजा-अर्चना
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली सांदीपनी पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की सपत्निक पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आयोजित महाआरती में भी शामिल हुए। पूजा अर्चना आश्रम के पुजारी पंडित श्री रूपम व्यास द्वारा कराई गई। सांदीपनी आश्रम में पुलिस बैंड द्वारा सुमधुर कृष्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने भी भक्ति में डूब कर "छोटी-छोटी गईया - छोटे छोटे ग्वाल" भजन गया उन्होंने पुलिस बैंड की सुमधुर प्रस्तुति पर प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक जवान को 10 हज
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर पहुंचकर द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद गोपाल मंदिर पहुंचकर द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने शहर सहित प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव को गोपाल मंदिर के मुख्य पुजारी श्री गिरी जी शर्मा ने माला भेंट की। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।
उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर गोपाल मंदिर परिसर के बाहर शाम से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा था। भगवान श्री
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कुरियन को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिये निर्विरोध निर्वाचित होने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री कुरियन की मध्यप्रदेश से राज्यसभा में उपस्थिति प्रदेश की आवाज को और अधिक सशक्त करेगी। प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो सकेगा।
Read more