ज्ञान के स्रोत पुस्तकालय को समाज का अभिन्न हिस्सा बनाएं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण, स्वचालन, नेटवर्किंग, डिजिटलीकरण, ग्रीन लाइब्रेरी और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय के महत्व जैसे विषयों पर चिंतन और विचार विमर्श जरूरी है। इससे पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण और समसामयिक शिक्षा प्रणाली में उनकी उपयोगिता बनाए रखने का मार्ग प्रशस्त होगा। सूचना प्रौद्योगिकी के कारण बदलते परिवेश में पुस्तकालय समाज में ज्ञान के स्रोत की भूमिका निरंतर निभाते रहें, इसके लिए जरूरी है कि हम सभी पुस्तकालयों को समाज का अभिन्न हिस्सा बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा "बदलते
Read moreउप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विधायक श्री मेंदोला के पिताश्री के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलि
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंदौर के विधायक श्री रमेश मेंदोला के निवास पहुँचकर उनके दिवंगत पिता स्व. चिंतामणि मेंदोला के छायाचित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये और दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस भी बंधाया। इस दौरान परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटनाओं में 5 मृतकों के परिजन को राशि स्वीकृत की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में विभिन्न दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच में ट्रक और पुलिस वाहन के बीच हुई दुर्घटना में ने बड़ तहसील जिला नीमच के श्री सांवरा भील, रतलाम के श्री जुबैर और इंदौर के श्री अमजद के परिजन को 4-4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले के रामकवि वार्ड हटा ग्राम मडियादो के श्री लक्ष्मीनारायण साहू की कार से टक्कर होने से उपचार के दौरान मृत्यु होने पर उनके निकटतम वैध वारिस को
Read moreप्रदेश के प्रत्येक जिले में इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर होंगे स्थापित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में इन्वेस्टमेंट फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित होंगे, जिसके नोडल अधिकारी जिले के कलेक्टर रहेंगे। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में संपन्न उच्च स्तरीय बैठक में ग्वालियर में आगामी 28 अगस्त को होने वाली रीजनल बिजनेस कॉन्क्लेव की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक के साथ ही वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र में निवेश के लिए कांक्लेव के सत्रों के आयोजन के बारे में चर्चा की। कॉन्क्लेव में लगभग 2500 प्रतिनिधि शामिल हो
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय को महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिमा भेंट की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के उज्जैन आगमन पर उनका पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें भगवान महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिमा भेंट की।
श्रावण माह के आखिरी सोमवार तथा रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने सपरिवार उज्जैन आए। श्री साय के स्वागत के दौरान राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री सतीश मालवीय, श्री संजय अग्रवाल जन-प्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।
Read moreभगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा शामिल हुए
श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान पशुपतिनाथ की पाँववीं सवारी के क्रम में आज शाही सवारी निकाली गई। भगवान पशुपतिनाथ पालकी में सवार होकर प्रजा को दर्शन देने एवं हाल चाल जानने के लिये निकले। भगवान पशुपतिनाथ की सवारी में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए। सवारी में शामिल होने के दौरान उप मुख्यमंत्री ने भगवान पशुपतिनाथ शाही सवारी के रथ को अपने हाथों से खींचा तथा सवारी के साथ पैदल चले। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ का पूजन-अर्चन किया। पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में ही सवारी प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस विभाग द्वारा भगवान पशुपतिनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके पश्च
Read moreराज्यमंत्री श्री गौर ने विधानसभा क्षेत्र के भाइयों को राखी बांधी
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) श्रीमती कृष्णा गौर ने आज निवास पर रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के भाइयों को राखी बांधी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पवित्र पर्व है “रक्षाबंधन” । उन्होंने सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि राखी का पवित्र धागा ऐसा पवित्र बंधन है जिसमें स्नेह की डोर बंधी है, यह त्यौहार हमारी संस्कृति का परिचायक है और राष्ट्र रक्षा का संकल्प भी है।
Read moreराजभवन में मनाया रक्षाबंधन का पर्व
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भारतीय संस्कृति के पवित्र पर्व रक्षाबंधन को राजभवन में मनाया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को एस.ओ.एस. बालग्राम की बालिकाओं ने राजभवन में राखी बांधी। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय निर्देशिका बी. के अवधेश ने भी राजभवन में पहुँच कर राज्यपाल श्री पटेल को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
Read moreउप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में आईटी पार्क और रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की समीक्षा की
उप मुख्यमन्त्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा में प्रस्तावित आईटी पार्क और रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आईटी पार्क के लिए प्रस्तावित स्थल, विभिन्न प्रावधानों, सुविधाओं की समीक्षा कर निर्देश दिये कि आईटी पार्क में अत्याधुनिक सुविधाओं को शामिल किया जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में प्रस्तावित रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव की तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव को सफल बनाकर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समेकित प्रयास किए जायें। उपलब्ध आ
Read moreपरिवहन विभाग में लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस से संबंधित सेवाएं फेसलेस
प्रदेश में लर्निंग ड्रायविंग लाइसेंस से संबंधित अधिकांश सेवाएं फेसलेस प्रक्रिया के तहत प्रारंभ की गई है। अब इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिये आवेदक को परिवहन कार्यालयों में आने की आवश्यकता नहीं है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर तथा निर्धरित प्रक्रिया को पूर्ण कर अपना लर्निंग लायसेंस प्राप्त कर सकता है।
प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र की सुविधा
वाहनों से उत्सर्जित होने वाली हानिकारक गैसों से होने वाले प्रदूषण के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रदूषण जांच केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। प्रदेश में प्रदूषण नियंत्र
Read more