महिला डॉक्टरों और नर्सों ने मंत्री श्री विश्वास सारंग को बांधी राखी
रविवार को नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के तीसरे दिन सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 36,70 व 79 में कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। रक्षाबंधन महोत्सव में महिला डॉक्टरों और नर्सों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षा सूत्र बांधे। उन्होंने पश्चिम बंगाल, कोलकाता में आर जी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप व हत्या के मामले में हस्ताक्षर कर ज्ञापन भी सौंपा। भारी बारिश में भी 40 हजार 328 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधे।
महिला डॉक्टरों और नर्सों ने बांधी राखी
नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 79 करोंद में
Read moreस्कूल शिक्षा विभाग में अतिशेष शिक्षकों की पद-स्थापना के लिये होगी काउंसलिंग
स्कूल शिक्षा विभाग में अतिशेष शिक्षकों की कमी वाली शालाओं में पद-स्थापना के संबंध में काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग की कार्यवाही 28 अगस्त, 2024 को जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय या उनके चिन्हित काउंसलिंग स्थल पर प्रात: 10 बजे से शुरू होगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय में जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।
विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में संख्या मान और विषय मान के हिसाब से अतिशेष शिक्षकों की स्थिति एजुकेशन पोर्टल पर प्रदर्शित की गई है। जिलों में वर्ग-3 श्रेणी के समस्त रिक्त पदों की सूची को प्रमाणित करने के बाद काउंसलिंग स्थल के सूचना-पटल पर चस्पा किये जाने के ल
Read moreकुशवाहा समाज ने हमेशा कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है : खाद्य मंत्री श्री राजपूत
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि भगवान लवकुश का भव्य मंदिर जैसीनगर में बना हुआ है और आप सभी की इतनी अधिक संख्या में उपस्थिति बता रही है कि समाज अब पहले की अपेक्षा जागरूक हो चुका है। श्री राजपूत ने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है। कुशवाहा समाज ने अपने बच्चों को शिक्षित बनाया है और कुरूतियों के खिलाफ कुशवाहा समाज ने आवाज उठायी है । जिसका परिणाम है कि कुशवाहा समाज के लोग आज बडे-बडे पदों पर आसीन है एवं समाज एवं देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने यह बात सुरख
Read moreभगवान श्रीकृष्ण ने धर्म के मार्ग पर चलने का दिया संदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमे धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। भगवान श्रीकृष्ण ने 11 साल की उम्र में शिक्षा का महत्व बतलाया और कर्म के आधार पर शिक्षा का पाठ भी पढ़ाया है। हमारा सनातन धर्म अदभुत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर पन्ना के श्री जुगल किशोर मंदिर परिसर में संस्कृति विभाग के श्री कृष्ण पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान श्री जुगल किशोर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की। साथ ही मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण के जीवन प्रसंग
Read moreनिवेश के लिए सबसे बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र है ग्वालियर-चंबल अंचल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर – चंबल क्षेत्र पूरे प्रदेश में निवेश के लिये सबसे अच्छी व बड़ी संभावनाओं वाला क्षेत्र है। ग्वालियर शहर देश की राजधानी नई दिल्ली के नजदीक होने के साथ-साथ उत्कृष्ट हवाई, रेलवे व सड़क सेवाओं से पूरे देश से जुड़ा है। हमें भरोसा है कि ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित होने जा रही “रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव” से इस क्षेत्र के लिए बड़ा औद्योगिक निवेश प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर व चंबल संभाग के जिलों के उद्योगपतियों व औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा सरकार का प्रयास है कि निवेश केवल बड़
Read moreकृष्ण को योगेश्वर श्रीकृष्ण की पहचान देने वाले चारों धाम है मध्यप्रदेश में - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम के वास से प्रेरित और पावन भूमि है। हमारा सौभाग्य है भगवान श्रीकृष्ण, कंस वध के बाद उज्जैन के सांदीपनि आश्रम से शिक्षा ग्रहण करते हैं और जीवन में श्रीकृष्ण के रूप में दुनिया में जाने जाते हैं। ये मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि नारायणा में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता हुई। भगवान ने परम मित्रता का संदेश देते हुए बताया कि मित्रता में गरीब-अमीर का अंतर नहीं होता। धार के पास अमझेरा में वीरता के बल पर रुक्मणी हरण में भगवान ने रुक्मी को हाराया। इंदौर के पास जानापाव में विनम्रता और श्रद्ध
Read more24, 25 एवं 26 अगस्त अवकाश के दिन भी पीडीएस दुकानों में मिलेगी राशन सामग्री
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों में राशन सामग्री का वितरण 24, 25 एवं 26 अगस्त अवकाश के दिनों में भी किया जायेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये इस माह में अवकाश के दिनों में भी राशन वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
Read moreबच्चों के संस्कार में आना चाहिये कि जल अमृत है, इसे व्यर्थ न बहायें : नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि आज जरूरी है कि बच्चों के संस्कार में आना चाहिये कि जल अमृत है, इसे व्यर्थ न बहायें। यदि यह कार्य शत-प्रतिशत होता है, तो देवास देश को मार्गदर्शन देने वाला शहर बन जायेगा। नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय आज देवास के मल्हार स्मृति मंदिर में हुए अमृत संचय अभियान को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विधायक श्री अरुण भीमावत, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि जल संचय के लिये अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि इं
Read moreझाबुआ की बहनों का स्नेह मेरी अमिट पूंजी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ की दो लाख बहनों द्वारा भेजे गए रक्षा-सूत्र भेंट किए। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा राखी स्वरूप में जताया गया स्नेह मेरी अमिट पूंजी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के अतिरिक्त, रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपए की शगुन राशि भी प्रदान की गई थी। झाबुआ क्षेत्र की लगभग 2 लाख लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करने के लिए रक्षा सूत्र
Read moreजन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में आगामी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिये आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये है। निर्देश में जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों और उनसे जुड़े स्थलों पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जन्माष्टमी पर्व पर प्रत्येक जिले में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों की साफ-सफाई कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा एवं मित्रता के प्रसंग तथा जीवन दर्शन के साथ भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं, योग आदि पर आधारित विभिन्न
Read more