मध्य प्रदेश

राज्यसभा निर्वाचन के लिये 14 अगस्त से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश सहित 9 राज्यों में होने वाले राज्यसभा निर्वाचन के लिये विगत 7 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

श्री राजन ने बताया कि राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश में बुधवार, 14 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा भी इसी दिन की जाएगी।

Read more

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में मरीज़ों की सुविधा को दी जाये प्राथमिकता: उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार कार्य की योजना में मरीज़ों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाये। चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज के निर्माण की योजना में यह ध्यान रखा जाये कि अंतःसंबद्ध वार्ड और सुविधाएँ जिनमें मूवमेंट अधिक हैं, वे सहज संपर्क में हों तथा सुलभ आवागमन के पर्याप्त प्रावधान हों। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधोसंरचना विस्तार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि निर्माण कार्य की प्रगति नियमित मॉनिटरिंग करें तदानुसार मैनपॉवर उपलब्धता औ

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की दक्षिण कोरिया के उद्योगपतियों ने भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दक्षिण कोरिया और भारत की ज्वाइंट वेंचर कंपनी मरकबा ईसीडीएस के प्रतिनिधि मंडल ने समत्व भवन में भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में निवेश योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। मरकबा ईसीडीएस कम्पनी द्वारा प्रथम चरण में लगभग 20 प्रोजेक्टस में 2 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावित किए गए हैं, जिससे 25 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेंद्र कुमार सिंह तथा दक्षिण कोरिया प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सर्वश्री जोओंग जोंग चेओल, खवांग ओन रेह्यू, जूनव्ही जो, ग

Read more

स्कूल का समय बच्चों के लिये अपनी क्षमताओं को पहचानने और विकसित करने का दौर

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि स्कूल का समय बच्चों के लिये अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें विकसित करने का महत्वपूर्ण दौर होता है। ऐसे समय उन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाना महत्वपूर्ण होता है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह आज भोपाल में पंडित सुंदर लाल शर्मा केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान में तीन दिवसीय करियर कैम्प को संबोधित कर रहे थे। कैंप का मुख्य विषय "अनुभवात्मक शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धा" था।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारे देश में आजादी के बाद सभी क्षेत्रों उल्लेखनीय तरक्की की है। उन्होंने कहा कि आज के समय बच्चों के

Read more

महिला उद्यमी सम्मेलन सह रक्षाबंधन कार्यक्रम आज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 13 अगस्त को महिला उद्यमी सम्मेलन सह रक्षाबंधन कार्यक्रम में लगभग 850 सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम को 274 करोड़ 88 लाख रुपए की प्रोत्साहन सिंगल क्लिक से उनके खातों में अंतरित करेंगे। डॉ. यादव प्रदेश की महिला उद्यमियों से संवाद भी करेंगे।

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया है कि कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव महिला उद्यमियों द्वारा संचालित करीब लगभग 100 से अधिक उद्योगों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे।

मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि सम्म

Read more

प्रदेश की लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से अपील की कि "हर घर तिरंगा अभियान" में अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों का भाई होने पर वे गौरवान्वित महसूस करते हैं। अपनी इन सवा करोड़ बहनों के साथ सावन का पूरा माह रक्ष

Read more

भगवान श्रीराम का व्यक्तित्व विराट और मर्यादाओं से परिपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीराम के विराट व्यक्तित्व और उनके जीवन ने मर्यादाओं का पालन करने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति: 2020 लागू की गई है। इसमें प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अध्यात्म एवं संस्कृति से जुड़े पाठ्यक्रमों का संचालन प्रारंभ किया गया है। उन्होंने दीदी मंदाकिनी को साधना के 25 वर्ष पूर्ण करने के लिए बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीराम के कृतित्व और व्यक्तित्व की व्याख्या की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं संस्कृति विभाग द्वार

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा है। मध्यप्रदेशवासी भी इस जीत का जश्न मना रहे है, क्योंकि विजयी भारतीय टीम में म.प्र. इटारसी के चांदौन गांव के विवेक सागर प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के इस होनहार खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज वीडियो कॉल कर विवेक और पूरी भारतीय टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जिस लगन और परिश्रम से भारतीय हॉकी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशांसनीय है।

उल्ले

Read more

जीआईएस-2025 की सफलता में मील का पत्थर साबित होगा बैंगलुरू इंटरैक्टिव सेशन

मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर मुंबई और कोयंबटूर में हुए सफल इनवेस्ट-सेशन के बाद कर्नाटक के एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रसिद्ध बैंगलुरू में 7 और 8 अगस्त 2024 को तीसरे इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहाँ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएँ (आईटीईएस), इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), टेक्सटाईल एवं गारमेंट, एयरोस्पेस एवं डिफेंस, ऑटोमोबाइल एवं ओईएम, फार्मास्यूटिकल्स, हेल्थकेयर और मेडिकल डिवाइस क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। साथ

Read more

गैस राहत अस्पतालों में हो रहा है 252 प्रकार की दवाइयों का नि:शुल्क वितरण

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास विभाग द्वारा गैस पीड़ितों के उपचार के लिये 6 अस्पताल, 9 डे-केयर सेन्टर्स सहित 3-3 आयुर्वेदिक, हौम्योपैथी एवं यूनानी औषधालय संचालित किये जा रहे हैं। गैस राहत अस्पतलों में दवाई वितरण के लिये विभाग द्वारा पुख्ता व्यवस्थायें की गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल नि:शुल्क औषधि वितरण योजना के तहत सभी गैस राहत अस्पतालों में इलाज के लिये आने वाले मरीजों को 252 प्रकार की दवाइयां नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं।

गैस पीड़ितों को घर पहुँच एम्बुलेन्स सेवा की सु‍विधा भी दी जा रही है। गैस पीड़ित कोई भी मरीज 108 इमरजेन्सी नंबर डायल कर घर से अस्पताल आने एवं वापस घर ज

Read more