गोंड चित्रकला को जीआई टैग मिला
प्रदेश की गोंड जनजाति की अपनी विशिष्ट चित्रकला पद्धति को अब विश्व पटल पर विशेष पहचान मिल गई है। गोंड चित्रकला को बौद्धिक संपदा के संरक्षण के तय मानकों में सफल पाया गया है। इससे गोंड चित्रकला को जियोग्राफिकल इंडीकेशन (जी.आई.) टैग मिल गया है। यह प्रदेश की जनजातीय चित्रकारी को वैश्विक स्तर पर मिली मान्यता का प्रमाण है। जनजातीय कार्य विभाग के अधीन कला संबंधी कार्यों के विकास, विस्तार एवं संरक्षण के लिये वन्या प्रकाशन कला साहित्य संकलन, प्रकाशन एवं प्रमाणन का कार्य करती है। वन्या की ओर से प्रदेश की गोंड चित्रकारी के वैशिष्ट्य एवं कला सौंन्दर्य को मान्यता दिलाने जीआई टैग
Read moreमंत्रीगण, प्रभार के जिलों में भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम अवश्य करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम् के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा है कि मंत्रीगण अपने प्रभार के जिलों में भ्रमण के दौरान एक माह में कम से कम एक बार रात्रि विश्राम अवश्य करें। उन्होंने कहा कि कि मदरसों में अन्य धर्म की शिक्षा पर प्रतिबंध के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। संविधान के अनुच्छेद 28 (3) के प्रावधान के अनुसार मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को उनके धर्म की शिक्षा के विपरीत अन्य धर्म की शिक्षा ग्रहण करने अथवा उपासना में उपस्थित होने को बाध्य करने वा
Read moreस्वच्छ ट्यूलिप इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत प्रशिक्षण
स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत स्वच्छता के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। स्वच्छता के क्षेत्र में लक्ष्यों को हासिल करने के लिये युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश में स्वच्छ ट्यूलिप इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ युवाओं को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम तय किया गया है।
प्रशिक्षण के लिये संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये हैं। कार्यक्रम में इच्छुक आवेदक ट्यूलिप पोर्टल पर 31
Read more1,320 करोड़ से अधिक राशि की सिंचाई परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा सिंगरौली जिले की चितरंगी दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिये 1320.14 करोड़ रुपये (सैंच्य क्षेत्र 32,125 हेक्टेयर) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत परियोजना से सिंगरौली जिले की चितरंगी तहसील के 132 ग्राम (सैंच्य क्षेत्र 28,192 हेक्टेयर) एवं देवसर तहसील के 10 ग्राम (सैंच्य क्षेत्र 3,933 हेक्टेयर) लाभान्वित होंगे।
साइबर तहसील का विस्तार करने 30 पदों की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा साइबर तहसील परियोजना के लिये पर्याप्त अमला उपलब्ध कराये जाने की स्वीकृति द
Read moreसमाज एवं उद्योग जगत की आवश्यकता अनुरूप पाठ्यक्रमों का निर्माण प्राथमिकता : तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन के लिए गठित टॉस्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में वर्तमान परिदृश्य और आगामी कार्ययोजना को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारत पुरुषार्थी और शिक्षा के क्षेत्र में विश्व में सर्वश्रेष्ठ रहा है। हम सभी को अपने गौरवशाली इतिहास, दर्शन और गौरवशाली ज्ञान परम्परा पर गर्व का भाव जागृत करने की आवश्यकता है। सामाजिक परिवेश में भारतीयता के भाव की
Read moreसंस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृत सप्ताह के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है, इस भाषा में वेद, पुराण, कला, संस्कृति और हमारे सारे ग्रंथों का सार सरलता से पढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में महर्षि संस्कृत संस्थान से संबंद्ध सभी विद्यालयों में प्रदेश स्तर पर 16 से 22 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्कृत
Read more“मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं” :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहा है कि मैं लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री नहीं मुख्य सेवक हूं। बहनों से ही सम्पूर्ण परिवार की खुशहाली होती है और बहनें परिवार की समृद्धता का प्रतीक होती हैं। बहनों के समद्धशाली होने से परिवार में भी सम्पन्नता आती है। प्रदेश की लाड़ली बहनों में सम्पन्नता आती है तो मध्यप्रदेश भी आर्थिक रूप से खुशहाल और संपन्न होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहना रक्षाबंधन पर्व के कार्यक्रम के तहत उज्जैन के होटल सॉलिटेयर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाड़ली बहनों ने कलाई पर राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Read moreदुनिया देखेगी भारत के लोकतंत्र की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन-कल्याण की योजनाओं में बहनों की भूमिका बढ़ी है। ऐसे में आधी आबादी का ध्यान रखेंगे, तो सरकार और व्यवस्था अपने आप सुचारु रूप से चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया जाना एक बड़ा फैसला है। इससे दुनिया भारतीय लोकतंत्र की ताकत को देख सकेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिये अनेक योजनाएँ संचालित कर रही है
Read moreयुवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और किसान कल्याण मिशन प्रदेश के स्थापना दिवस से होंगे आरम्भ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारत माता को स्वतंत्र कराने के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरों, राष्ट्रभक्तों और स्वतंत्रता सेनानियों का पुण्य-स्मरण करने का दिन है। प्रशासन जनोन्मुखी हो, नागरिक विकास और सामाजिक सद्भाव में भागीदार बनें, गरीबों के कल्याण की योजनाएं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे ऐसी पुख्ता व्यवस्था करने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने के सफर को तय कर तीसरी बड़ी
Read moreआजादी का पर्व अमर शहीदों के बलिदान, साहस और शौर्य के पुनर्स्मरण का दिन है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस (आजादी का पर्व) अमर शहीदों के बलिदान, साहस और शौर्य को पुन: स्मरण का दिन है। देश के वीर सपूतों ने मातृभूमि को रक्त से सींचकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है। रानी दुर्गावती, चंद्रशेखर आजाद, झांसी रानी लक्ष्मी बाई और पृथ्वीराज जैसे वीर बलिदानियों के शौर्य को सदैव स्मरण रखने की जरूरत है। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में पृथ्वी राज चौहान की वीरता, संघर्ष और विजय पताका का उदाहरण हमारे लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश का इतिहास रानी दुर्गावती जैसी कई वीरांगनाओं की शौर्य गाथाओं से भरा पड़ा है। स्वतंत
Read more