मध्य प्रदेश

विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र में मध्यप्रदेश की बाघ प्रिंट हस्तकला का सजीव प्रदर्शन

नई दिल्ली में विश्व धरोहर समिति के भारत मंडपम में आयोजित 46वें सत्र में मध्यप्रदेश के शिल्पगुरू श्री मोहम्मद यूसुफ खत्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्री मोहम्मद बिलाल खत्री विख्यात बाघ प्रिंट हस्तकला का सजीव प्रदर्शन कर रहे हैं। विदेशी प्रतिनिधियों और अन्य आगंतुकों को वे बाघ प्रिंट की बारीकियां समझा रहे हैं। सत्र में विदेशी प्रतिनिधि अपने हाथों से बाघ ठप्पा छपाई का अनुभव कर रहे हैं और छपाई के सैंपल को अपने साथ अपने देश लेकर जा रहे हैं। सत्र के सभी प्रतिभागियों को बाघ प्रिंट के परिधान बहुत लुभा रहे हैं और वे बाघ प्रिंट विरासत को संजोने में श्री युसूफ खत्री और श्री

Read more

विद्युत संबंधी विषयों के त्वरित निराकरण के लिये राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति गठित

राज्य शासन द्वारा विद्युत संबंधी राज्य स्तरीय विषयों के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय के लिये राज्य स्तरीय विद्युत अंतर्विभागीय समिति का गठन किया गया है।

समिति में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार सचिव वित्त विभाग, प्रबंध संचालक, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय, आयुक्त भू-अभिलेख, पुलिस महानिदेश के प्रतिनिधि (एडीजी/आईजी स्तर के), प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम लिमिटेड को सदस्य और विेशष कर्त्तव्यस्

Read more

सौर परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य बनेगा : नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला

सौर परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य बनेगा। यह बात प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने गुरूवार को शाजापुर के ग्राम धतरावदा एवं देहरीपाल में निर्माणाधीन सौर ऊर्जा परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान कही। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री अरूण भीमावद भी उपस्थित थे। उन्होंने कन्ट्रोल रूम, स्वीच यार्ड तथा सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए लगाई गई सोलर प्लेट का निरीक्षण भी किया। मंत्री श्री शुक्ला ने धतरावदा एवं देहरीपाल में पौधरोपण किया।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व में हम विशिष्ट पहचान बनाएंगे। शा

Read more

भारतीय लोकतंत्र विश्व के लिए उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र की ताकत यही है कि एक साधारण व्यक्ति भी बड़े से बड़े पद पर आसीन हो सकता है। जहां भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में लोकतंत्र कराह रहा है, वहीं भारतीय लोकतंत्र विश्व में एक आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। विद्यार्थियों को संसदीय ज्ञान देने के लिए संसदीय विद्यापीठ के प्रयास अनूठे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार प्रदान कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि म.प्र. विधानसभा के मानसरोवर सभागार में वार्षिक पुरस

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिण भारत की प्रमुख औद्योगिक हस्तियों से करेंगे रूबरू चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के लिए सतत् प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 जुलाई 2024 को कोयम्बटूर में " इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटिज इन मध्यप्रदेश" का शुभारंभ करेंगे। इस सेशन में अब तक 700 से अधिक निवेशकों और उद्यमियों ने पंजीयन कराया है। यह आयोजन फरवरी 2025 में होने वाली "इन्वेस्ट मध्यप्रदेश: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" के रोड-टू-जीआईएस श्रृंखला का हिस्सा है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई के रोड शो में निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद किया था।

फ़रवरी 2025 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समि

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “अग्रदूत पोर्टल” लांच किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार पारदर्शिता के साथ नागरिकों तक पहुंच बनाने एवं लाभार्थियों को योजनाओं संबंधी जानकारी भेजने के लिए संचार क्रांति का बेहतर उपयोग कर रही है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए "अग्रदूत पोर्टल" को लाँच किया है। "सूचना ही शक्ति है" के मंत्र को सार्थक करने वाला अग्रदूत पोर्टल अपने आप में अद्भूत पहल है। किसी भी राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं त्वरित सूचनाओं के लिए इस तरह की अभिनव पहल पहली बार की गई है।

लांचिग के अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहला मैसेज लाडली

Read more

क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों के कारण कहीं भी बाधित न हो जल आपूर्ति- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में समूह जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से हर घर में नल से स्वच्छ और समुचित मात्रा में जल उपलब्ध कराया जाये। इस काम में आने वाली बाधाओं का तत्काल निराकरण किया जाए। क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों के कारण कहीं भी जल आपूर्ति बाधित और प्रभावित न होने पाये। अन्य विभागों के ठेकेदारों द्वारा काम करने के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली पाइप लाइनों की तुरंत मरम्मत कराई जाए। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त न हों, इसके लिए ठेकेदार परस्पर समन्वय से कार्य करें। पाइन लाइनों की शीघ्र मरम्मत के लिए रिवॉल्विंग फंड बनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मध

Read more

मध्यप्रदेश में रेल सुविधाओं के लिए 14 हजार करोड़ से अधिक की राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को दी गई रेल सुविधाओं और 14 हजार 738 करोड़ रुपए की राशि के प्रावधान के लिए केंद्र सरकार का आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मध्यप्रदेश के हितों का ध्यान रखा है।

मध्यप्रदेश में 80 रेलवे स्टेशनों के विकास का कार्य चल रहा है। इसके लिए 81 हजार करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई, जिससे यह कार्य चल रहे हैं और हाल ही प्रस्तुत बजट में इसके अलावा 14 हजार 738 करोड़ रुपए की राशि मध्यप्रदेश में रेल सुविधाओं के विकास के लिए राशि का प्रावधान महत्वपूर्ण है। नई रेल सुविधाओं और रेल

Read more

शौर्य स्मारक पर कारगिल के अमर शहीदों को एनसीसी कैडेटस देंगे श्रद्धांजलि

शौर्य स्मारक पर 26 जुलाई 2024 को कारगिल दिवस का रजत जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथि में आयोजित समारोह में एनसीसी कैडेटस कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

एनसीसी संचालनालय एमपी/सीजी से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ कारगिल के शहीदों को निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अजय कुमार महाजन अमर शहीद जवानों को शौर्य स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Read more

विद्यार्थी क्षमता अनुसार विषय चुन सकें इसके लिये काउंसलिंग की व्यवस्था

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का कार्य प्राथमिक स्तर पर किया जा रहा है। विद्यार्थी क्षमता अनुसार विषय चुन सकें और अपनी रूचि के अनुसार सही केरियर का चयन कर सकें, इसके लिये स्कूलों में विषय विशेषज्ञों के माध्यम से काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह आज भोपाल के देहली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में नवगठित छात्र-परिषद के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सही

Read more