भवन विकास निगम, गतिविधियों का विस्तार कर उत्कृष्ट एजेंसी के रूप में बनाए पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भवन विकास निगम की गतिविधियों का विस्तार होना चाहिए जिससे निगम को सशक्त एवं उत्कृष्ट निर्माण एजेंसी की पहचान मिले। विभिन्न क्षेत्रों में भवनों के निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और सूचना प्रौद्योगिकी एवं अन्य उद्योगों की गतिविधियों से भी निगम का जुड़ाव होना चाहिए। भवन निर्माण के क्षेत्र में निगम द्वारा अभिनव कार्य की संभावनाओं को भी साकार किया जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में भवन विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय ह
Read moreकार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने हाल ही में सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत चितरंगी के गांव में 3 वर्षीय बालिका के बोरवेल में गिरने से हुई मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लापरवाही बरतने पर सिंगरौली जिले में पदस्थ सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उपखंड देवसर एवं तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस घटना में दोषी अधिकारियों को खुले बोरवेल, नलकूप, ट्यूबवेल के सत्यापन प्
Read moreआमजन सजग रहकर अतिवर्षा के नुकसान से बचें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि अधिक वर्षा की स्थिति में उत्पन्न होने वाले कष्टों से बचने के लिए अपने स्तर पर भी सजग रहें। विशेष रूप से बच्चों का ध्यान रखना आवश्यक है। बच्चे अधिक जल स्तर और बहाव क्षेत्र की तरफ न जाएं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली से भी सावधान रहना आवश्यक है। वर्षा से बचने के लिए पेड़ की शरण न ली जाए, क्योंकि आकाशीय बिजली पेड़ों पर अधिक गिरती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश अब तक औसत से 4 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। बरगी बांध के गेट खुलने से जल स्तर बढ़ेगा। सभी संबंधित जिलों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। अतिवर्षा से प्रभावित स
Read moreहर पांच साल में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी - श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल
श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि श्रमिकों के हित में प्रत्येक 5 वर्ष में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी। वे गत दिवस भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों से मजदूरों के कल्याण से जुड़े मुददों पर चर्चा कर रहे थे।
श्री पटेल ने कहा कि मजदूरों के स्वास्थ्य और कौशल विकास, उनके बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास पर केन्द्र और राज्य सरकार ध्यान दे रही है। श्रमिकों की दुर्घटना और बीमारी में केन्द्र और राज्य ने मजदूर बंधुओं की भरपूर मदद की है। श्रमिकों को पी.एफ. का यूनिक आईडेंटिटी कार्ड देने का काम देश में पहली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हुआ है।
Read moreहर घर, जल ग्राम घोषित करें : सचिव श्री नरहरि
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सचिव श्री पी. नरहरि ने उज्जैन में जल जीवन मिशन के कार्यों की संपूर्ण जानकारी स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ समय-समय पर साझा करने तथा परियोजना स्थल पर उनका दौरा कराने के भी निर्देश दिए।कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक त्वरित गति से पूर्ण कर संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित कर उन्हें “हर घर जल ग्राम “घोषित करने एवं प्रमाणीकरण करने के लिए निर्देशित किया।
संभाग के सभी जिलों के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यांत्रियों के साथ जल जीवन मिशन की समीक्
Read moreअपने अद्भुत शौर्य से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीरों को सलाम- मंत्री श्री सिंह
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना का गौरवशाली इतिहास रहा है। अनेको बार देश की सेना ने युद्ध में विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि कारगिल में जिस शौर्य एवं पराक्रम से हमारे वीरों ने विजय प्राप्त की, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षर में अंकित है। शिक्षा मंत्री श्री सिंह आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवाडा में कारगिल विजय दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर स्कूल के छात्रों एवं युवाओं की मैराथन दौड़ आयोजित की गई, जो शहर की मुख्य चौराहों से होते हुए महावीर भवन पहुँची। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने वीर सैनिकों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धां
Read moreश्यामपुर विद्यालय परिसर में घुसकर तलवार लहराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पीएमश्री शासकीय उच्चतर विद्यालय परिसर श्यामपुर में घुसकर तलवार लहराने वाले एवं छात्राओं पर अश्लील कमेंट करने व उनका पीछा करने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार कर किया और न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।
सीहोर जिले के श्यापुर के पीएमश्री शा.उ.मा.वि. की प्राचार्य ने 25 जुलाई को स्थानीय थाने में आवेदन देकर बताया कि 24 जुलाई, 2024 को सोहेल व सौरभ विद्यालय परिसर में बाईक पर हाथ में तलवार लेकर आये। तलवार लहराकर विद्यार्थियों के साथ गाली-गलौच कर भयभीत किया। उन्होंने लड़कियो का पीछा कर उन पर बुरी नीयत से कमेंट भी किये।
सीहोर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्
Read moreलोक परिसम्पत्तियों का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में प्रदेश सरकार की परिसंपत्तियों का उपयोग और बेहतर प्रबंधन का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मंत्रालय में मध्य प्रदेश परिसंपत्ति प्रबंधन राज्य कंपनी लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक में निर्देश दिए कि परिसंपत्तियों एवं उनकी वर्तमान स्थिति का अध्ययन और सर्वेक्षण कर ऐसी परिसंपत्तियों के उपयोग के संबंध में समयानुसार आवश्यक निर्णय भी लिए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश हित में परिसंपत्ति का उपयोग हो और उस पर
Read more11.85 लाख पीवीटीजी आबादी में से 11.74 लाख से अधिक के आधार कार्ड बने
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों (पीवीटीजी) के तीव्र विकास के लिये विशेष प्रयास तेजी से किये जा रहे हैं। इन पीवीटीजी परिवारों को केन्द्र व राज्य सरकार की सभी हितग्राहीमूलक व विकासमूलक योजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सीधा लाभ देकर इनके स्थायी रोजगार की व्यवस्था भी की जा रही है।
प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजातियों (बैगा, भारिया एवं सहरिया) की लगभग 11 लाख 85 हजार 374 आबादी निवास करती है। इस आबादी में सभी के आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के साथ-साथ सबके जन-धन बैंक ख
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में अतिवृष्टि के कारण कई स्थानों पर जल भराव की दशा में जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कटनी जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ, होमगार्ड के जवान और पुलिस प्रशासन टीम की तत्काल तत्परतापूर्वक सहायता ली जाए। उन्होंने सभी नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें हर संभव मदद करने के निर्देश भी दिए हैं।
Read more