समुदायों, निजी निवेश एवं विरासत संरक्षण में संतुलन जरुरी- प्रमुख सचिव श्री शुक्ला
यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा शहरी विरासत और HUL की सिफ़ारिश पर केंद्रित एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) और ASI के साथ मिलकर आयोजित हुए सत्र में समुदायों, निजी निवेश एवं विरासतों के संरक्षण में संतुलन बनाने पर जोर दिया गया। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं प्रबंध संचालक, टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि, एक तरफ नागरिक व समुदाय हैं, तो दूसरी तरफ निजी निवेश एवं विरासत संपत्तियां। हमें ऐसा ढांचा विकसित करना होगा, जिसमें इस सभ
Read moreसिकल सेल एनीमिया रोग के उन्मूलन के लिए संवेदनशील क्रियान्वयन की आवश्यकता: आयुष मंत्री श्री परमार
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में आयुष विभाग की समीक्षा की। "सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन" के लिए कृत कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा हुई। मंत्री श्री परमार ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया रोग के उन्मूलन के लिए मानवीय संवेदना के भावानुरूप दृष्टिकोण स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है। सिकल सेल एनीमिया रोग, जनजागृति का विषय है और इसके नियंत्रण एवं उन्मूलन के लिए समर्पित तंत्र विकसित करने की आवश्यकता है। श्री परमार ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में सामाजिक अभिय
Read moreदक्षिण भारतीय उद्योगपति मध्यप्रदेश में प्रारंभ करें औद्योगिक इकाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दक्षिण भारतीय उद्योगपति मध्यप्रदेश में औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ कर प्रदेश के द्वारा उद्योगपतियों को प्रदान की जा रही सहूलियतों का लाभ लें। इससे मध्यप्रदेश के लोगों के लिये भी रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर (त्रिपुर) पहुँचकर स्थानीय बेस्ट कॉर्प फैक्ट्री का अवलोकन किया। डॉ. यादव ने कहा कि तमिलनाडु के इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश के लिए औद्योगिक दृष्टि से विकास की संभावनाओं को साकार करने के संदर्भ में इस इंडस्ट्रियल बेल्ट में दौरा किया है। निश्चित ही यहां के निवेशकों को आमंत्रि
Read moreसंविदा पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वार्षिक वृद्धि
राज्य शासन ने संविदा पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों के 1 अप्रैल, 2024 की स्थिति में पारिश्रमिक में वार्षिक वृद्धि की दर 3.87 प्रतिशत निर्धारित की गई है।
इस संबंध में उप सचिव वित्त के द्वारा अध्यक्ष, राजस्व मंडल, ग्वालियर, समस्त संभागीय आयुक्त, समस्त विभागाध्यक्ष और समस्त जिलाध्यक्ष को आदेश जारी किये गये है।
Read moreनागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार विकास के साथ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये प्रतिबद्ध है। इसलिए समय-समय पर चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि का समुचित उपयोग हो। सभी अधिकारी गुणवत्ता और दक्षता के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार शाम को हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद जानकारी दे रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया अस्पताल में शिशु वार्ड तथा अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और मरीजों के परिजन से बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा अस्पता
Read moreप्रदेश में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में विकास के सभी क्षेत्रों में ध्यान दिया जा रहा है। विकास के कार्य लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे। मध्यप्रदेश धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी पहचान बना रहा है। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों का तीर्थ स्थलों के रूप में विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के सपने को साकार करने के लिए मध्यप्रदेश इस संकल्प की सिद्धी में बड़ी भूमिका निभाने को तैयार है। राज्य सरकार ने निवेश प्रोत्साहन को प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ.
Read moreधार्मिक स्थलों में बेहतर प्रबंध करना हमारा कर्तव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रावण माह में धार्मिक स्थलों में बेहतर प्रबंध करना हमारा कर्तव्य है। श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं बेहतर रहें। मंत्री अपने जिले में निकलने वाली सवारी में शामिल हों। कमिश्नर-कलेक्टर व्यवस्थाएं बनाए रखने के समुचित प्रबंध करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादो मास 22 जुलाई से 2 सितम्बर तक मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण माह में आयोजित होने वाले त्यौहारों के प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर क
Read moreकेंद्रीय बजट में किए गए प्रावधानों को ध्यान में रखकर कार्य करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि केंद्रीय बजट में अधोसंरचना, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य क्षेत्रों के विकास पर बल दिया गया है। केंद्रीय बजट में किए गए प्रावधानों को ध्यान में रखकर कार्य करें। मध्यप्रदेश के संदर्भ में इसका लाभ उठाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि भोपाल और इंदौर में मेट्रोपॉलिटन सिटी के विकास कार्य किए जा रहे हैं। नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास भी जारी हैं। उन्होंने प्लानिंग एवं प्रतिबद्धता से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभिन्न राज्यों के नवाचारों को शामिल करते हुए मध्यप्र
Read moreभारतीय संस्कृति में गुरूजनों का स्थान सर्वोच्च: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरुजनों का स्थान सर्वोच्च है। गुरू शिक्षा के साथ ही ज्ञान का प्रसार भी करते हैं। वे अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरुजनों का सम्मान भारतीय परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गुरुजनों के सम्मान के लिए अब प्रदेश में हर वर्ष सभी स्कूल और कॉलेजों में गुरूपूर्णिमा का महापर्व मनाया जाएगा। विद्यार्थियों को गुरुओं की महत्ता बताई जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे इस आयोजन से जुड़े और गुरुओं के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें। मुख्यमंत्री डॉ.
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूके (यूनाइटेड किंगडम) में आयोजित 65 वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि गुरु पूर्णिमा का यह शुभ दिन अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भारत के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अधिक अल्हादकारी हो गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये प्रतिभाशाली बच्चे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि में सहभागी बनेंगे और भारत को विश्व में नये शिखर पर पहुंचायेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपिया
Read more