मध्य प्रदेश

इंदौर-उज्जैन और इंदौर-पीथमपुर के बीच मेट्रो रेल

इंदौर शहर के लिये कुल अनुमानित 84 किलोमीटर के साथ दो कोरिडोर इंदोर-उज्जैन और इंदौर-पीथमपुर के लिये मेट्रो रेल की सुविधा के लिये तकनीकी सलाह देने का कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा किया जा रहा है।

उज्जैन, इंदौर, पीथमपुर लाइन के प्रथम चरण के रूप में श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन-नानाखेड़ा बस स्टेण्ड से लवकुश चौराहा इंदौर को जोड़ने के लिये डीपीआर बनाने का कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा किया जायेगा। इस संबंध में मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड ने पत्र जारी किया है।

Read more

आयुक्त नगरीय प्रशासन से की विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट

विश्व बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने आज भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त और मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के प्रबंध संचालक श्री भरत यादव से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में टास्क टीम लीडर श्री रघुकेशवन और अर्बन विशेषज्ञ श्री रिद्यीमन साहा शामिल थे।

आयुक्त श्री भरत यादव ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों और लक्ष्यों के अनुसार विश्व बैंक की परियोजना पर कार्य किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री किरोडी लाल मीणा से भी मुलाकात की। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के मुख्यालय में कम्पनी के प्रमुख अभि

Read more

स्कूली बच्चों को भी दिखायें चलित विज्ञान प्रदर्शनी : जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह

आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल द्वारा जनजातीय कार्य विभाग के सहयोग से मध्यप्रदेश में ‘ऊर्जा’ एवं ‘मापन’ शीर्षक पर दो भ्रमणशील चलित विज्ञान प्रदर्शनी संचालित की जा रही है। इस चलित विज्ञान प्रदर्शनी वाहनों को मंगलवार को जनजातीय कार्य, लोक परसिम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने आंचलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल से खंडवा एवं धार जिलों में विज्ञान प्रदर्शनियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह बस प्रत्येक जिले के 30 स्कूलों में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करेंगी। खण्डवा एवं धार जिले में प्रदर्शनी कार्यक्रम पूरा होने के बाद

Read more

पीजी डिप्लोमा इन टिचिंग इंग्लिस पाठ्यक्रम में प्रवेश

राज्य शिक्षा केन्द्र के अंतर्गत आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (इंग्लिस लैंग्वेज टिचिंग इंस्टीट्यूट) राज्य स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में कार्य कर रहा है। इस संस्थान में प्रतिवर्ष एक वर्षीय सेवाकालीन प्रशिक्षण अंग्रेजी पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इंग्लिस भाषा के शिक्षकों को कराया जाता है। यह पाठ्यक्रम बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध है।

इस पाठ्यक्रम के लिये वर्ष 2024-25 के लिये प्रत्येक जिले से दो पात्र प्रतिभागियों के आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के माध्यम से बुलाये गये है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये 31 जुलाई को आवे

Read more

"विद्यावन" में दिखेगा भारत का पारम्परिक कौशल और तकनीकी ज्ञान : मंत्री श्री परमार

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को भोपाल स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के टैगोर हॉस्टल परिसर में "विद्यावन" में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री परमार ने विद्यावन में विद्यार्थियों एवं संस्थान परिवार के साथ त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) एवं पंचवटी (बिल्व पत्र, आंवला, बरगद, पीपल और सीता अशोक) सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण भी किया। मंत्री श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों में प्रकृति के संरक्षण के भाव की जागृति और शिक्षण संस्थान परिसर में पर्यावरण अनुकूल परिवेश तैयार करने की दृष्टि से "वि

Read more

प्रदेश के पूर्व क्षेत्र के जिलों में भी दुग्ध उत्पादन वृद्धि के प्रयास हों

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश के पश्चिमी अंचल में दुग्ध उत्पादन भरपूर है। इसके मुकाबले सघन वन वाले पूर्व क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन के प्रयासों को बढ़ाया जाना चाहिए। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के जिलों में रहने वाले जनजातीय समाज द्वारा वर्षों से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन किया जाता रहा है। इसमें वृद्धि न होना चिंतनीय और अध्ययन का विषय है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड प्रदेश में दुग्ध उत्पादन, पशुधन सुधार, चारा क्षेत्र को बढ़ाने और दुग्ध व्यवसाय से लोगों को आर्थिक उन्नयन कर उनकी जिंदगी बदलने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग एवं मार्गदर्शन करें। म

Read more

पीपीपी मोड पर विद्यालय संचालन को मिले प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में शासकीय शिक्षण संस्थान नहीं हैं वहां निजी विद्यालय की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएं। विद्यार्थियों को शिक्षा दिलावाना महत्वपूर्ण और प्राथमिक कार्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की निरंतर मानिटरिंग की जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीपीपी मोड पर विद्यालयों के संचालन को प्रोत्साहित किया जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रत

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केरल के वायनाड में भूस्खलन में नागरिकों की असमय मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केरल के वायनाड में भूस्खलन में नागरिकों के असमय काल कवलित होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और घायलों के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Read more

सेकंड हॉकी इंडिया जूनियर वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप 2024

सेकंड हॉकी इंडिया जूनियर वेस्ट जोन नेशनल चैंपियनशिप 2024 दिनांक 21 से 28 जुलाई तक का आयोजन राजनंदगांव (छत्तीसगढ) में किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने हॉकी खेल का शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

21 जुलाई को मध्यप्रदेश वनाम गोवा में 14-01 से मध्यप्रदेश विजय रहा। इसी प्रकार 22 जुलाई को मध्यप्रदेश वनाम गुजरात में 15-00 से मध्यप्रदेश जीता। 24 जुलाई को महाराष्ट्र वनाम मध्यप्रदेश में 04-07 से मध्यप्रदेश ने जीत हासिल की। लगातार जीत हासिल कर 25 जुलाई को आयोजित राजस्थान वनाम मध्यप्रदेश की प्रतिस्पर्धा में 01-04 से मध्यप्रदेश

Read more

प्रदेश में फार्मा क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में फार्मा क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं। मध्यप्रदेश की फार्मास्यूटिकल इण्डस्ट्री पॉलिसी सबसे अच्छी पॉलिसी है। यह पॉलिसी 2002-23 की है। प्रदेश में फार्मा के व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। फार्मा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। फार्मास्यूटिकल इण्डस्ट्री में कार्य करने के लिए युवाओं को टेक्निकल रुप से स्ट्रांग बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश में फार्मा कलस्टर डेव्लप करने की संभावनाएँ बेहतर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने क

Read more