उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 22 जुलाई को करेंगे गौवंश वन्य विहार हिनौती में विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल बेसहारा गौवंशों के संरक्षण के लिए हमेशा से ही चिंतित रहें हैं। रीवा शहर में बेसहारा घूमने वाले गौवंशों को संरक्षण देने के लिए उन्होंने सर्वप्रथम लक्ष्मणबाग में गौशाला का निर्माण करवाया। श्री शुक्ल की मंशा थी कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक गौवंश वन्य विहार की स्थापना हो जहां बेसहारा गौवंशों को संरक्षण मिल सके। बसामन मामा में गौवंश वन्य विहार में बड़ी संख्या में बेसहारा गौवंशों को संरक्षण मिल रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के ही प्रयासों से गंगेव जनपद पंचायत के हिनौती ग्राम में 1 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से 1 हज़
Read moreचांदीपुरा वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार : उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चांदीपुरा वायरस की स्थिति पर सतत नज़र रखी जा रही है। अभी तक मध्यप्रदेश में चांदीपुरा वायरस का कोई मामला नहीं पाया गया है। आईडीएसपी पोर्टल पर सभी विवरण अपडेट कर रहे हैं। वायरस की पहचान के लिए सभी आवश्यक उपकरण और सुविधाएँ उपलब्ध हैं। चांदीपुरा वायरस एईएस (एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम) के कारणों में से एक है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा ताकि इस पर नियंत्रण रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Read moreप्रदेश के सभी अंचलों में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में संतुलित और समतापूर्ण विकास की यात्रा को आगे बढ़ाते हुए निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए जबलपुर के रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में विभिन्न उद्योगपतियों और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक गतिविधियों की दिशा में आने वाली सभी प्रक्रियाओं को सरल करते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश में पर्याप्त लैंड बैंक भी उपलब्ध है। निवेशक और उद्यमी भरोसे के साथ निवेश करें, सरकार उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार है।
प्रदेश में ऑटोमोबाइल और
Read moreस्थानीय उत्पादों में स्थानीय उद्योगों ने दिखाई दिलचस्पी
राज्य शासन द्वारा जबलपुर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव की एक महत्वपूर्ण कड़ी बायर-सेलर मीट रहीं है। इस मीट में कई उद्योगों और उत्पादों से जुड़े एफपीओ, कंपनी और स्टार्टअप को नई ऊँचाइयाँ देने वाले युवा शामिल हुए। शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए इस अवसर का सभी बायर्स और सेलर्स ने लाभ लेने की कोशिशें की। छिंदवाड़ा के सौंसर में पैकेजिंग का स्टार्टअप करने वाले कैलाश गायकवाड़ ने रेमण्ड शूटिंग एंड शर्टिंग के उत्पाद की पैकिंग करने पर पहले दौर की चर्चा की। इसी तरह जबलपुर में ही अश्वगंधा, मिर्च और चिया की खेती करने वाले निखिल अग्रवाल भी अपने उत्पादों के प्रसंस्करण से सम्बंधित
Read moreरीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में लगी औद्योगिक उत्पादों की प्रदर्शनी बनीं आकर्षण का केन्द्र
प्रदेश में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष पहल पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कल्चरल एंड इन्फारमेशन सेंटर में शनिवार को आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव के दौरान औद्योगिक उत्पादों में, डिंडोरी के श्री अन्न, जबलपुर रेडीमेड गारमेण्ट क्लस्टर, ड्रोन एवं गोंड पेन्टिंग सहित भारत सरकार के रक्षा संस्थानों और निजी औद्योगिक संस्थानों से निर्मित सुरक्षा एवं सैन्य संबंधी उत्पादों की लगी प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही।लोगों ने उत्सुकता से प्रदर्शनी के विभिन्न स्टालों को देखा और उनके प्रतिनिधियों से उत्पादों के संबंध में जानकारी प्र
Read moreयोजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
राज्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को मिले,इसी उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों पर आयोजित किए जा रहे हैं। यह जनसुनवाई शिविर तब तक जारी रहेगा जब तक आपकी समस्याओं का आंकडा शून्य न हो जाए। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात ग्वालियर में क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 3 में जनसुनवाई में कही।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए सभी क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बाद प्रत्येक वार्ड में शिविर आयोजित कर आमजन की सम
Read moreनर्सिंग कॉलेज को मान्यता देने की प्रक्रिया में लगी रोक हटी, नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे छात्र
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि यह निर्णय राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच से नर्सिंग छात्रों को उच्च मानकों की शिक्षा का प्रदाय सुनिश्चित होगा। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार नर्सिंग छात्रों के हितों की रक्षा करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य मानकों के क्षेत्र में शीर्ष राज्य बनाया जाए। चिकित्सा सेवाओं की प्रणाली को मजबूत करके हम राज्य के स्वास्थ्य मानकों में
Read moreश्री रामराजा लोक ओरछा में भगवान श्रीराम के प्रसंगों को दर्शाया जाए - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ओरछा में विकसित हो रहे श्री रामराजा लोक में भगवान श्रीराम के वनवास अवधि में वर्तमान मध्यप्रदेश के भू-भाग में बिताई गई समयावधि में हुए प्रमुख प्रसंगों को दर्शाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक लोकों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इन स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति की व्यवस्था भी हो। प्रदेश में विकसित हो रहे विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक लोक के आय के साधन सुनिश्चित करते हुए उनके निर्माण और प्रबंधन प्रक्रिया तय की जाए, ताकि सभी लोकों का संचालन सुव्यवस
Read moreएम्स भोपाल के अनुभव और सहयोग से स्वास्थ्य व्यवस्था सशक्त होगी - उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। प्रो. सिंह ने एम्स भोपाल की उपलब्धियों तथा मध्यप्रदेश में आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान प्रणाली को सशक्त करने के लिए एम्स भोपाल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने एम्स भोपाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की एम्स भोपाल के अनुभव और सहयोग से स्वास्थ्य व्यवस्था और सशक्त होगी।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से एम्स भोपा
Read moreआय को बढ़ाकर
नगरीय निकाय एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में नगर पालिक निगमों के कार्यों की समीक्षा मंत्रालय में हुईं। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने निर्देशित किया कि सभी नगर निगम सौलर ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग किया करें। नगरीय निकाय सोलर पावर प्लांट लगा सकते हैं, इससे बिजली की बचत होगीं। उन्होंने बताया कि बजट का बड़ा हिस्सा बिजली बिल में जाता है। सौर ऊर्जा से बिजली बिल कम कर राशि को विकास कार्यों में लगा सकते हैं। प्रधानमंत्री सूर्य लक्ष्मी योजना से नगरीय निकाय, निजी भवन मालिकों को घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि
Read more