मध्य प्रदेश

सामान्य भविष्य निधि वार्षिक लेखा विवरण वेबसाइट पर अपलोड

कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), द्वितीय, मध्यप्रदेश, ग्वालियर द्वारा मध्यप्रदेश राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि लेखाओं के वर्ष 2023-24 के वार्षिक लेखा विवरण कार्यालय की वेबसाइट www.agmp.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभिदाता अपनी सीरीज प्रविष्टी करके तथा एकाउन्ड नम्बर कॉलम में अपना सामान्य भविष्य निधि लेखा क्रमांक तथा पासवर्ड प्रविष्टी करके लेखा विवरण प्राप्त कर सकते है।

लेखा विवरणों में किसी भी विसंगति के ऑनलाइन सुधार के लिये अथवा अन्य शिकायत के लिये अभिदाता सत्यापित विवरण सहित वेबसाइट पर Pr. Accountant General (A&E)-II में Online Services

Read more

जबलपुर में बनेगा टेक्‍सटाइल क्षेत्र का अत्‍याधुनिक स्किल केन्‍द्र – मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्‍यप्रदेश में अनेक क्षेत्रों में उद्योग स्‍थापना का कार्य प्राथमिकता से किया जायेगा। मध्‍यप्रदेश में टेक्‍सटाइल, रक्षा संस्‍थान के लिए एक टैंक निर्माण, फार्मा क्षेत्र और पर्यटन के क्षेत्र में नए-नए उद्योग प्रारंभ किये जायेंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने आज जबलपुर के सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर में रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव में उद्योगों से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं की। यह सभी घोषणाएं उद्योगों के प्रोत्साहन से संबंधित हैं। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के अनेक प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने क

Read more

सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में दतिया अव्वल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के ग्वालियर रीजन अंतर्गत संचारण संधारण वृत्त दतिया ने सी.एम.हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत समय-सीमा में निराकरण करते हुए पूरे प्रदेश के सभी जिलों में पहला स्थान प्राप्त किया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही बेहतर उपभोक्ता सेवाएं प्रदान करना कंपनी की प्राथमिकता है। बेहतर सुशासन और आमजन की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए प्रदेश में संचालित सी.एम.हेल्पलाइन योजना के माध्यम से प्राप्त शि

Read more

पहले दो दिन में एक लाख 18 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण

नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये 18 जुलाई से प्रदेशभर में राजस्व महाअभियान 2.0 संचालित किया जा रहा है। महाअभियान के पहले दो दिन में एक लाख 18 हजार 530 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें नामांतरण के 36 हजार 676 प्रकरणों का, बंटवारा के 4 हजार 336 प्रकरणों का और 1069 अभिलेख दुरूस्ती के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। प्रदेश में नक्शा तरमीम का कार्य भी लगातार जारी है। महाअभियान के पहले दो दिन में 76 हजार 449 नक्शों का तरमीम किया गया।

राजस्व महाअभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान लंबित राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण किया ज

Read more

बैकलॉग के पदों की पूर्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान में एक वर्ष की वृद्धि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा विभागों को सुविधाजनक तरीके से क्लाउड सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मध्यप्रदेश क्लाउड पॉलिसी-2024" का अनुमोदन किया। इस निर्णय से म.प्र. राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) के माध्यम से केंद्रीयकृत रूप से विभागों को क्लाउड सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी एवं क्लाउड सेवाओं के भुगतान के लिए विज्ञान और प्रौ‌द्योगिकी विभाग को बजट उपलब्ध कराया जाएगा। एमपीएसईडीसी से विभागों को क्लाउड सेवाएं प्रदाय करने से विभागों के द्वारा सीधे सेवाएं क्रय करने, डेटा सेंटर स्थापित क

Read more

प्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में मिले पुरस्कार, प्रदेश हुआ गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को नई दिल्ली में "उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम" कार्यक्रम में सिस्टमेटिक प्रोग्रेसिव एनेलेटिकल रियलटाईम रैंकिंग अवार्ड (स्पार्क) सेरेमनी में विभिन्न श्रेणियों में 11 पुरस्कार मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को मिली उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी प्रदेश के विकास में अनवरत समन्वित प्रयास से इसी तरह की उपलब्धियाँ हासिल करेंगे। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर एवं केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्

Read more

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अटल गृह ज्योति योजना में दी 138 करोड़ की सब्सिडी

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का मालवा निमाड़ क्षेत्र में प्रभावी व पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन किया जा रहा है। पिछले एक माह के दौरान पश्चिम मप्र में 27 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 138 करोड़ रूपए की सब्सिडी दी गई है।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि सबसे ज्यादा सब्सिडी इंदौर जिले के उपभोक्ताओं को 15 करोड़ रूपए प्रदान की गई है। धार जिले के उपभोक्ताओं को 14 करोड़, उज्जैन व खरगोन जिले के उपभोक्ताओं को 12-12 करोड़, रतलाम जिले म

Read more

म.प्र. पुलिस के गौरवशाली इतिहास में पुलिस बैंड का कार्यक्रम ऐतिहासिक - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस को सशक्त बनाने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए बजट में साढ़े दस हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में पुलिस कर्मियों के लिए 25 हजार आवास इस वर्ष बनाने का लक्ष्य है, जिसमें से 12 हजार आवास बना लिए गए हैं। प्रदेश के हर जिले में स्वतंत्र रूप से पुलिस बैंड दल कार्य करेगा। स्वर मेघ के अंतर्गत प्रस्तुत बैंड कार्यक्रम के सहभागी प्रत्येक सदस्य को 11-11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में आज शाम स्वर-मेघ कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुल

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव संस्कारधानी जबलपुर में करेंगे आरआईसी का शुभारंभ

मध्यप्रदेश में संतुलित और समतापूर्ण विकास की यात्रा आगे बढ़ाते हुए, राज्य सरकार शनिवार 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से संस्कारधानी-जबलपुर में अपना दूसरा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 80 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित “नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक और सूचना केंद्र” का उद्घाटन कर यहाँ होने वाले क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का शुभारंभ भी करेंगे। सम्मेलन में प्रमुख उद्योगपतियों, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधियों और प्रमुख विदेशी प्रतिनिधियों सहित 3500 से अधिक उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 60 से अधिक

Read more

बेहतर प्लानिंग और आधुनिक टेक्नोलॉजी से संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है सुनिश्चित : उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि बेहतर प्लानिंग और आधुनिक टेक्नोलॉजी के उपयोग से सुनियोजित, संवहनीय विकास होता है साथ ही संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होता है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। देश को सुनियोजित रूप से आगे बढ़ने में सभी वर्गों के प्रबुद्धजनों का योगदान अहम है। हम सब मिलकर भारत को विश्व-गुरु बनायेंगे। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भोपाल के होटल ताज में कंसल्टिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (सीईएआई) द्वारा "अर्बन मोबिलिटी एंड इमर्जिंग टे

Read more