मध्य प्रदेश

नए कानून लागू होते ही भोपाल के हनुमानगंज थाने में दर्ज हुई प्रदेश की पहली एफआईआर

देशभर में एक जुलाई से भारतीय न्याय संहिता (BNS),भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) लागू हो चुके हैं। एडीजी लॉ एण्‍ड आर्डर श्री जयदीप प्रसाद ने आज पुलिस मुख्‍यालय भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि नए कानूनों के क्रियान्चयन में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में नए कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। यही वजह है कि पहले ही दिन नए कानूनों के आधार पर फरियादियों की शिकायत सुनी गई और एफआईआर दर्ज की गई। मध्यप्रदेश की पहली एफआईआर भोपाल के हनुमानग

Read more

समग्र विकास के लिए एमएसएमई पर सरकार का फोकस- उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि किसी भी प्रदेश के विकास के लिए मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर की ज़रूरत होती है। पूर्व में प्रदेश में सड़कों की स्थिति और अन्य अधोसंरचनात्मक सेवाओं की स्थिति अत्यंत कमजोर स्थिति में थी, जो प्रदेश में विकास की धीमी गति का कारक थी। आज हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं, पॉवर सरप्लस स्टेट हैं। आज 4-लेन, 6-लेन की विश्वस्तरीय सड़कें बन गयी हैं। हवाई अड्डे, रेलवे अधोसंरचनाओं में विकास हुआ है। सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नागरिकों की क्रय क्षमता में वृद्धि हुई है। कृषि विकास से आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ी हैं। उप-मुख्यमंत्री श्री श

Read more

शिक्षा और संस्थान के संस्कारों को हमेशा याद रखें विद्यार्थी – श्री मंगुभाई पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि शिक्षा को ज्ञान आधारित बनाने के साथ सेवा, संस्कार और संवेदनशीलता के मूल्य केन्द्रित बनाना होगा। विद्यार्थी शिक्षा और संस्थान के संस्कारों को हमेशा याद रखें। माता-पिता के संघर्षों को नहीं भूलें और उनके योगदान का सम्मान करें और कृतज्ञ रहें। श्री पटेल आई.ई.एस. ग्रुप के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित जनों और विद्यार्थियों को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील भी की। इस अवसर पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल मौजूद थे।

राज्यपाल श्री मंगुभा

Read more

सभी विभागों को जनता के प्रति अधिक से अधिक जवाबदेह बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी विभागों को जनता के प्रति अधिक से अधिक जवाबदेह बनाना हमारा लक्ष्य है। जनता के प्रति अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्य प्रणाली को अपनाते हुए लोक कल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की दृष्टि से लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार लोकपथ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधानसभा भवन स्थित मीडिया सेंटर में मोबाइल ऐप- लोक पथ के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह उपस्थित थे।

जन-जन तक पहुंचाएं ऐप की जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की 40 ह

Read more

सफल अधिकारी बनने सरल, सेवाभावी तथा संवेदनशील रहें : राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अधिकारियों के लिए उनका व्यवहार सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सफल अधिकारी बनने सरल, सेवाभावी तथा संवेदनशील रहें। आप सभी की जहाँ भी पदस्थापना हो, जिनसे भी मिलें, सरल भाषा में आत्मीयता से बात करें। गरीबों एवं वंचितों की बेहतरी के लिए काम करना ही प्रशासनिक सेवा की सार्थकता है। राज्यपाल श्री पटेल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रभावी अधिकारी बनने के लिये सीखने का भाव जरूरी है। पूरे सेवाकाल में सीखते रहें। कार्य क्षेत्रों का सघन दौरा करें। जनता की

Read more

कान्ह नदी के व्यपवर्तन के कार्य समय सीमा में पूर्ण हों

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बैठक में सिंहस्थ : 2028 के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के अंतर्गत क्षिप्रा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने की योजना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में कान्ह नदी के व्यपवर्तन, कान्ह नदी पर 11 बैराजों के निर्माण, सिंहस्थ के लिए क्षिप्रा नदी में निरंतर जल प्रवाह योजना और क्षिप्रा नदी पर प्रस्तावित 18 बैराजों के निर्माण और क्षिप्रा नदी पर स्नान आदि के बेहतर प्रबंध के लिए घाटों के निर्माण तथा विकास के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी कार्यों को समय-

Read more

राज्य सकल घरेलू उत्पाद 9.37 प्रतिशत बढ़ा, प्रतिव्यक्ति आय चार गुना बढ़ी

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए, मध्य प्रदेश का मौजूदा कीमतों पर राज्य सकल घरेलू उत्पाद 13,63,327 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह राज्य की अर्थव्यवस्था के विस्तार दर्शाता है। इसमें उत्पादन, वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य दोनों की वृद्धि को शामिल किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष के राज्य सकल घरेलू उत्पाद 12,46,471 करोड़ रुपये से लगभग 9.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आज यहां आर्थिक सर्वेक्षण में स्पष्ट रेखांकित हुआ कि वर्ष 2023-24 के लिए स्थिर कीमतों पर जीएसडीपी 6,60,363 करोड़ रुपये थी, जो पिछले वर्ष के 6,22,908 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह लगभग 6.01 प्रतिशत की वृद्धि है, जो दिखाती है कि मध्यप्रदेश सतत रूप से आर्थिक प्

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथरस में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा को मोक्ष प्रदान करने की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Read more

पानी की एक-एक बूंद का मध्यप्रदेश और राजस्थान में उपयोग होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप आज चंबल-पार्वती-कालीसिंध की जल-धाराओं का मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए उपयोग का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। दोनों राज्यों के बीच परियोजना के क्रियान्वयन के लिए एमओयू हुआ है। इस समझौते के कारण ही मुरैना, ग्वालियर,श्योपुर, राजगढ़ सहित 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाई जा सकेंगी। पानी की एक-एक बूंद का राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में उपयोग होगा, जिससे दोनों राज्यों के विकास में नई इबारत लिखी जायेगी। यह 72 हजार करोड़ रूपये की योजना है। आज का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में स्वर्णि

Read more

कुलपति होंगे कुलगुरू, इस शब्द में सम्मान और आत्मीयता का भाव है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों के कल्याण और उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। निरंतर लिए जा रहे ऐसे फैसलों से विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्था से जुड़े आवश्यक सुधार भी हो रहे हैं, इस क्रम में विश्वविद्यालयों के कुलपति को कुलगुरू का संबोधन देने का निर्णय लिया गया। इस संबोधन में आत्मीयता, स्नेह और सम्मान का भाव भी निहित है। राज्य मंत्री परिषद द्वारा इन निर्णय का अनुमोदन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि जुलाई माह में ही गुरू पूर्णिमा पर्व भी आ रहा है। मध्यप

Read more