मध्य प्रदेश

प्रदेश में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट में लघु और सूक्ष्म उद्योगों के विकास पर भी होगी चर्चा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के लघु उद्यमियों की सहायता के लिए राज्य शासन तत्पर है।लघु और सूक्ष्म उद्योगों के विकास पर रीजनल इन्वेस्टर्स समिट में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। इस माह जबलपुर में हो रही समिट में उद्योग के नवीन क्षेत्रों में निवेश को आमंत्रण दिया जाएगा। खनन आधारित उद्योगों, ग्रामीण कुटीर उद्योगों और रेडीमेंट गारमेंट उद्योग के विकास की काफी संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को साकार करने के लिए क्षेत्र चिन्हित कर लघु उद्योगों की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एनडी टीवी चैनल की ओर से स्थानीय होटल मैरियट में एमएसएमई समिट एवं उ

Read more

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के इंजीनियरों और कार्मिकों ने दिखाया फिर कमाल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (एसएसटीपीपी खंडवा) के अभियंताओं व कार्मिकों ने एक बार फिर कमाल दिखाते हुए 660 मेगावाट स्थापित क्षमता की यूनिट नंबर 3 को 200 दिन तक संचालित करने में सफलता हासिल की है। यह यूनिट 12 दिसंबर 2023 से बिना रूके हुए लगातार विद्युत उत्पादन कर रही है।  नवम्बर 2018 को इस यूनिट ने कॉमर्श‍ियल विद्युत उत्पादन प्रारंभ किया था और तब से यह अभी तक का सर्वश्रेष्ठ सतत् विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान है। यह विद्युत अभियंताओं के समर्पण, कड़ी मेहनत व प्रतिबद्धता के कारण संभव हो पाया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से राज्य अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधि मंडल की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष श्री राधेलाल गुप्ता के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री गुप्ता ने बार कॉउंसिल एवं प्रदेश के अधिवक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष श्री आर. के. सिंह, सह अध्यक्ष श्री विजय कुमार चौधरी और श्री राजेश व्यास उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र भी सौंपा।

Read more

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राजस्थान के करौली में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजस्थान के करौली में हुई ट्रक और बोलेरो की दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। श्रद्धालु मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के थे। वे कैला देवी के दर्शन करने के लिए गए थे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बाबा महाकाल से मृतक श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Read more

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी भारतीय टीम को बधाई

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टी 20 विश्व कप क्रिकेट मैच के अंतिम मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त करना आसान होता है। यही भारतीय क्रिकेट टीम ने भी किया।भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्री रोहित शर्मा और सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ ही भारतीय टीम के चयन कर्ता भी एक श्रेष्ठ टीम के चयन के लिए बधाई के पात्र हैं। भारत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करते हुए विजय

Read more

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बदलते दौर के भारत में अनेक क्षेत्रों में हो रही है प्रगति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बाग मुगलिया स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में "मन की बात" कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में यह बदलते दौर का भारत है। अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जहां बंगलौर में देव भाषा संस्कृत बोलने वालों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी वहीं पूरी दुनिया में योग दिवस पर हुए कार्यक्रमों का विवरण भी दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने क

Read more

आम जन तक पहुँचाएं नए स्वरूप में लागू किए गए कानून की जानकारियाँ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल से देश में गुलामी की निशानियों को समाप्त करने के लिए विभिन्न कार्य हो रहे हैं। इस क्रम में एक जुलाई से देश में अनेक कानून नये स्वरूप में लागू होंगे। दंड के स्थान पर न्याय का महत्व बढ़ें एवं भारतीय नागरिकों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों की रक्षा हो सके, इस चिंतन से तीन विधेयक निरस्त कर नए दंडनीय विधेयक लाए गए हैं। आम जन तक इनकी जानकारी पहुँचाने के सभी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज वी़डियों कान्फ्रेंसिंग से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर

Read more

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़े प्रत्येक प्रदेशवासी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान चलाया है। मध्यप्रदेश सरकार भी पर्यावरण के प्रति गंभीर है। लगभग साढ़े 5 करोड़ पौधे मध्यप्रदेश में लगायेंगे। ऐसा प्रयास है कि प्रदेश में 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक टीवी संदेश के माध्यम से कहा कि मुझे संतोष है कि कई जिले जैसे इंदौर, 51 लाख पौधे लगाने वाला है। भोपाल ने बीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। एक दिन में 6 जुलाई को लगभग 12 लाख पौधे लगाने का भी लक्ष्य तय किया है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माह

Read more

परिवहन क्षेत्र में सुशासन का महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस नाते परिवहन क्षेत्र में मध्यप्रदेश में कुछ बदलाव किए गए हैं। चेक पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था शीघ्र लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक जुलाई से परिवहन चेक पोस्ट जो अन्य प्रांतों की सीमा पर वाहनों के आवागमन के संबंध में भूमिका अदा करती हैं वहां संबंधित जिला प्रशासन के साथ तालमेल कर वर्तमान में हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का कदम उठाया गया है।

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सुशास

Read more

एक जुलाई देश और मध्यप्रदेश के लिए विशेष दिन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कल एक जुलाई का दिन पूरे देश और प्रदेश के लिए एक विशेष दिन रहने वाला है। अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे भारतीय दंड संहिता, सीआरपीसी, भारतीय साक्ष्य अधिनियम...ये सारे नियम बदलते हुए नए प्रकार के कानून लागू होने वाले हैं। अब दंड संहिता के बजाय न्याय संहिता की बात की जाएगी। अर्थात न्याय के आधार पर हमारी व्यवस्था चलनी चाहिए। अंग्रेज जब तक हम पर हावी थे तब तक वो दंड की बात करते थे। हमारी परंपरा न्याय की परंपरा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये तीनों कानून पूरे देशवासियों के जीवन में अंगीक

Read more