महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं आर्थिक स्वावलम्बन की ओर बढ़ते मजबूत कदम
प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा उनके आर्थिक स्वावलम्बन के लिए बालिकाओं के जन्म से लेकर उनके सम्पूर्ण जीवन के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए जा रहे है। चाहे वह नौनिहालों के सुनहरे भविष्य बनाने के लिए “सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना हो”, बेटियों के जन्म से उन्हें लखपति बनाने की लाड़ली लक्ष्मी योजना या फिर बहन-बेटियों को अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में न सिर्फ समर्थ हुई बल्कि बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने और वित्तीय जागरूकता का संयम करती “लाड़ली बहना योजना हो”, सभी योजनाओं ने महिलाओं को सशक्त कर अपने परिवार और समाज में
Read moreजाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में सरलीकरण के लिए समिति गठित
राज्य शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों के सरलीकरण के लिए अंतर्विभागीय समिति गठित की गई है। अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण विमुक्त घुमन्तु और अद्धघुमन्तु कल्याण को समिति के अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं राजस्व विभाग को सदस्य नामांकित किया गया है।
समिति को बैठक कर एक सप्ताह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
Read moreकौशल विकास और रोजगार मंत्री श्री टेटवाल ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
कौशल विकास और रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने मंत्रालय में संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मंत्री श्री टेटवाल ने श्रमिकों की संख्या बढ़ा कर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से पार्क में 4 कोर्सेज प्रारंभ होने जा रहे हैं। ट्रेनिंग के लिए आ रहे युवाओं को हॉस्टल और प्रयोगशाला एवं कक्षाओं में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और सभी की सुरक्षा को भी प्राथमिकता पर रखा जाये। मंत्री श्री टेटवाल ने निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किए
Read moreउप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल इंदौर में "पितृ पर्वत में एक वृक्ष माँ के नाम" में होंगे शामिल
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 6 जुलाई को इंदौर प्रवास में रहेंगे। उप-मुख्यमंत्री "पितृ पर्वत में एक वृक्ष माँ के नाम" कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ शामिल होंगे। उप-मुख्यमंत्री ज़िला चिकित्सालय इंदौर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। श्री शुक्ल महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर की सामान्य सभा की बैठक में भी शामिल होंगे। उप-मुख्यमंत्री अरबिन्दो इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के "भारत के ग्रामीण स्वास्थ्य की ओर एक कदम" कार्यक्रम और अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Read moreसी.एम. हेल्पलाइन में उत्कृष्ट ग्रेडिंग पाने वाले निकायों को नगरीय विकास आयुक्त ने जारी किए प्रशंसा-पत्र
आयुक्त, नगरीय विकास एवं आवास श्री भरत यादव ने सी.एम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट ग्रेडिंग पाने वाले निकायों को प्रशंसा-पत्र जारी किए हैं। श्री यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों के अधिकारियों से कहा है कि वे भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा और समर्पण से कार्य करते रहें। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत अंक पाने वाले नगर निगमों में बुरहानपुर, छिन्दवाडा और सिंगरौली सम्मिलित हैं। जिला शहरी विकास अभिकरण (DUDA) बैतूल व सीहोर को भी प्रशंसा पत्र दिया गया है। वहीं आष्टा, सेंधवा, बडवानी, औबेदुल्लागंज, कोलारस, थांदला, आमला, छापीहेडा, भेंसदेही, शाहपुर, खुजनेर, सिरमौर को शत-प्रतिश
Read moreमध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सहित सब-स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में रोपे गए पौधे
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौध-रोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विभिन्न सब-स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में आज पहले चरण में पौध-रोपण किया गया।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल मुख्यालय में आयोजित पौध-रोपण कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने पौध-रोपण कर पेड़-पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। गौरतलब है कि इस समय "एक पेड़ मां के नाम" पौध-रोपण क
Read moreमहाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा दमोह का जागेश्वरनाथ धाम : धर्मस्व मंत्री श्री लोधी
बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा अनुसार महाकाल-लोक की तर्ज पर अब दमोह के जागेश्वरनाथ धाम को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आज पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधानसभा कक्ष में समीक्षा की गई।
मंत्री श्री लोधी ने कहा कि बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम में विराजित शिवलिंग वर्षों से लोगों के श्रद्धा और आश्चर्य का केन्द्र बना हुआ है।
Read moreनगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम स्थगित
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण-2024 का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि 28 जून को नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2024 का कार्यक्रम जारी किया गया था।
Read moreनर्मदा लिंक परियोजना से अलीराजपुर जिले की तकदीर और तस्वीर बदलेगी : वन मंत्री श्री चौहान
प्रदेश के बजट में नर्मदा लिंक परियोजना का 1800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वन मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा लिंक परियोजना से अलीराजपुर जिले की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा बढ़ने से जिले के आर्थिक विकास के साथ-साथ जिले के किसानों की आय में वृद्धि होगी।
वन मंत्री श्री चौहान ने बताया कि नर्मदा लिंक परियोजना से सोंडवा और जोबट विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्राम लाभान्वित होंगे। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले के 5 विकासखण्ड अलीराजपुर, सोंडवा, आजाद नगर, कट्ठीवाड़ा और उदयगढ़ विकासखण्ड के 155 गाँव के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
Read moreमध्यप्रदेश में बनेगा दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति एवं विकसित अधोसंरचना को देखते हुए मध्यप्रदेश में दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब बनने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश भारत के दिल (मध्य) में स्थित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में रेलवे, मेट्रो और एक्सप्रेस-वे का घना जाल बिछाया जा चुका है। अब प्रदेश में हवाई यातायात एवं कार्गो की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में सातों एयरपोर्ट में कार्गो की संभावना है। ये विचार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर कार्गो फोरम इंडिया के वार्
Read more