मध्य प्रदेश

सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाएं विधायक - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने और जानकारी उपलब्ध कराने में विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 4 साल का रोडमैप बना लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संचालन की मानिटरिंग लगातार होती रहे। हितग्राहियों से सम्पर्क बना रहे। सभी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़े जाएं, अपात्रों के नाम काटे जाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "एक पेड़ माँ के नाम" के आव्हान के तहत अपनी विधानसभा में सभी विधायक पौध-रोपण के कार्यक्रम का आय

Read more

गरीब, किसान, मजदूर को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाला बजट : मंत्री श्री कुशवाह

सामाजिक न्याय दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि प्रदेश सरकार का वर्ष 2024-25 का बजट प्रदेश में विकास तथा जनता के जीवन में सहजता लाने वाला, जन-हितैषी बजट है। युवा व महिला सशक्तिकरण के साथ प्रदेश की सुदृढ़ अधोसंरचना, किसान, गरीब, मजबूर को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाला बजट है। गरीब परिवार की बेटियों के सम्मानपूर्वक विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना राशि में तीन गुना वृद्धि कर 225 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में भी 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए 4 हजार 421 करो

Read more

संस्कृति, पर्यटन, सभ्यता और गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने वाला बजट : पर्यटन मंत्री श्री लोधी

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्याय और धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि आज उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट संस्कृति, पर्यटन, सभ्यता, सरोकार और गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने वाला बजट है।

मंत्री श्री लोधी ने कहा कि यह बजट युवाओं, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, सामाजिक उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना का विस्तार और औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में पर्यटकों की सुविधाओं के ‍लिये 666 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग सौ करोड़ अधिक है। प्रदेश के सांस्कृति

Read more

मातृ-शक्ति को संबल और सम्मान प्रदान करने वाला है बजट: महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा आज प्रस्तुत बजट मातृ-शक्ति को संबल और सम्मान प्रदान करने वाला बजट है। यह सबका साथ सबका विकास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब, महिला, युवा एवं किसान सहित सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है।

मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि सबसे प्रचलित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए वर्ष 2024-25 में 18 हजार 984 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। सक्षम आँगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के लिए 3 हजार 469 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1231 करोड़ रूपये का प्रावधान

Read more

बिजली चोरी के 23 केस दर्ज, 39 कनेक्शन कटे, 6.57 लाख रुपये की हुई वसूली

बिजली के अवैध उपयोग व बकायादारों के खिलाफ बिजली कंपनी ने कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। मुरैना में पुरानी हाउसिंग कॉलोनी व गायत्री कॉलोनी में 39 कनेक्शन काटे गए और 23 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के प्रकरण बनाए गए। बिजली कंपनी को एक दिन में 6.57 लाख रुपए का बकाया एरियर प्राप्त हुआ। कार्रवाई में ग्वालियर से मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता व मुरैना के प्रबंधक श्री वीरेंद्र सिंह दांगी भी उपस्थित रहे।

मुरैना शहर में बिजली कंपनी की टीम गत दिवस दोपहर 12 बजे पुरानी हाउसिंग कॉलोनी पहुंची। विजिलेंस टीम ने चोरी के 23 प्रकरण दर्ज किए। साथ ही 6.57 लाख की वसूली भी की। कनेक्शन कटने पर कुछ लोगों ने

Read more

प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है बजट-ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा आज विधानसभा में वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तुत किया गया। बजट प्रदेश के विकास और सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाये गये इस बजट में युवाओं, किसानों और गरीबों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। ऊर्जा विभाग के लिए इस वर्ष 19 हजार 406 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में एक हजार 46 करोड़ रूपये अधिक है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को निर्वाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी।

श्री तोमर ने बताया कि अटल गृह ज्योति योजना के लिए 3500 करोड़ रूपये और अटल कृषि ज्यो

Read more

सर्वहारा वर्ग के विकास का एक बेहतरीन बजट : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय

आज का बजट मध्यप्रदेश में निवास करने वाले सर्वहारा वर्ग के विकास के लिये बनाया गया एक बेहतरीन बजट है। इसमें प्रदेश के चहुंमुखी विकास के ‍लिये क्रांतिकारी कदम उठाये गये हैं। बजट पर अमल से हमारा प्रदेश विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर होगा। नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बजट 2024-25 को प्रदेश के सतत् विकास के लिये अथक परिश्रम से बनाया गया एक अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि इसमें गांवों और किसानों के साथ-साथ प्रदेश के शहरों के विकास के लिये भी बड़े प्रावधान किये गये है। इस बजट से प्रदेश के शहरों में बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई, सीवरेज एवं समुचित पर

Read more

यह समावेशी और संतुलित विकास का अतुलनीय बजट है : जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह

जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बुधवार को पारित बजट 2024-25 को समावेशी और संतुलित विकास की दिशा में एक अतुलनीय बजट बताया है। डॉ. शाह ने कहा है कि इस बजट में हमारी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा, वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों सभी के समग्र विकास एवं कल्याण की चिंता की है। जन, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ इनके संवर्धन के लिये भी हमारी सरकार ने शिद्दत से प्रयास किये है। विकास के प्रकाश से अब कोई भी वंचित नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री जन-मन योजना में जनजातीय बाहुल्य गांव के विकास के साथ-साथ लक्षित वर्ग के हर व्

Read more

मध्यप्रदेश के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगा बजट - उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दक्ष नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था में निरंतर विस्तार हो रहा है। भारत आज विश्व की 5 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार अपना योगदान सुनिश्चित कर रही है। यह प्रसन्नता का विषय है कि, वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 की तुलना में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। यह बजट मध्यप्रदेश के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगा जो विकास की गति को तेज़ करेगा। उप-मुख्यमं

Read more