'एक देश, एक चुनाव' की दिशा में बड़ा कदम, 90 दिनों में पास होने की संभावनाओं पर नजर
One Nation One Election: 'एक देश, एक चुनाव' की अवधारणा को मूर्त रूप देने की पहली कड़ी में केंद्र सरकार ने विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच इससे संबंधित संविधान संशोधन विधेयक और इससे जुड़े एक अन्य विधेयक को मंगलवार को लोकसभा में पेश कर दिया।
'एक देश, एक चुनाव' से संबंधित विधेयक पेश होने की पहली सीढ़ी पर ही तगड़े विरोध का सामना करना पड़ा और विपक्ष ने मतविभाजन करा अपने इरादे साफ कर दिए। विपक्ष के 198 मतों के मुकाबले 269 सदस्यों का समर्थन हासिल कर सरकार ने विधेयक पेश करने में सफलता हासिल कर ली। मगर संविधान संशोधन के लिए दो तिहाई बहुमत जुटाने की चुनौती को देखते हुए 'एक देश, एक चुनाव' से संबं
Read moreडल झील बनी बर्फ की चादर, उत्तराखंड में हिमपात; दिल्ली-यूपी में शीतलहर का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों के साथ अब पूरे उत्तर और मध्य भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के नीचे जा रहा है। वहीं मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ी है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से दिन में राहत भी मिल रही है, लेकिन रात में तापमान कम होने का सिलसिला जारी है।
कई राज्यों में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर सबसे ठंडा पहाड़ी राज्यों में जम्मू कश्मीर की बात करें तो मंगलवार को श्रीनगर में तापमान माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Read moreमहंगाई का असर रिलायंस जियो और एयरटेल पर
नई दिल्ली । रिलायंस जिओ, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने इंटरनेट रिचार्ज की दरें जुलाई माह से बढ़ा दी। इसके बाद से ही उनके उपभोक्ता कम होते चले गए। रेट तो बढ़ गये, लेकिन तीनों टेलीकॉम कंपनियों की कमाई कम हो गई। कुछ उपभोक्ताओं ने तीनों कंपनियों को छोड़कर बीएसएनल का कनेक्शन ले लिया। उपरोक्त तीनों कंपनियों को तीन माह के अंदर 1.68 करोड़ से अधिक ग्राहकों को खोना पड़ा। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस जिओ को हुआ है।
टैरिफ की दरें घटाने पर विचार रिलायंस जिओ के 1.27 करोड़ उपभोक्ता घट गए। भारतीय एयरटेल के 56 लाख उपभोक्ता और वोडाफोन के 48 लाख उपभोक्ता कम हो गए। कहां रेट ब
Read moreपॉश एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजनीतिक दलों को दायरे में लाने की याचिका पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया. इसमें मांग की गई थी कि राजनीतिक दलों को महिला यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम यानी पॉश (PoSH) एक्ट के दायरे में लाया जाए. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस मनमोहन ने याचिकाकर्ता से कहा कि इस मामले में वो पहले चुनाव आयोग से संपर्क करें. चुनाव आयोग इसके लिए संवैधानिक संस्था है, जो राजनीतिक दलों के कामकाज को नियंत्रित करती है और उनकी गतिविधियों को नजर रखती है.
याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि चुनाव
Read moreशेयर बाजार तेजी के साथ बंद , सेंसेक्स 809 अंक उछला
मुम्बई । भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में ये बढ़त दुनिया भर से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीददारी हावी रहने से आई है। आज कारोबार के दौरान आईटी कंपनियों के शेयरों में उछाल आया। इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 फीसदी बढ़ा। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज 809.53 अंक या 1.00 फीसदी की शानदार बढ़त लेकर 81,765.86 अंक पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 240.95 अंक तकरीबन 0.98 फीसदी बढ़कर 24,708.40 पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर बढ़त पर बंद हुए।
Read moreमणिपुर में 8 उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल। मणिपुर में पुलिस और विधायकों के घर तोडफ़ोड़ और आगजनी के आरोप में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 16 नवंबर को इंफाल वेस्ट के पटसोई पुलिस ने विधायकों के घर आग लगाने के आरोप में एक आरोपी को पकड़ा था। बाकी को 27 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। उधर, मणिपुर में हाल में हुई हिंसक घटनाओं के बाद मैतेई संगठन अरामबाई टेंगोल के सुप्रीमो कोरो नगनबा खुमान और कुकी संगठन के प्रमुख एनआईए की रडार पर हैं।
Read moreबांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमला, शनि मंदिर समेत तीन मंदिर क्षतिग्रस्त
बांग्लादेश के चट्टोग्राम में शुक्रवार को नारे लगाती भीड़ ने तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की। रिपोर्ट के अनुसार, मंदिरों पर हमला शुक्रवार दोपहर बंदरगाह शहर के हरीश चंद्र मुंसेफ लेन में हुआ, जहां शांतनेश्वरी मातृ मंदिर, पास के शोनी मंदिर और शांतनेश्वरी कालीबाड़ी मंदिर को निशाना बनाया गया।
बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में इस्कॉन के एक पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास पर देशद्रोह के आरोप के तहत मामला दर्ज होने के बाद से विरोध प्रदर्शन और हिंसा देखी गई है। वहीं, बांग्लादेश सरकार ने इस्कॉन के पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास समेत इस संगठन से जुड़े 17 लोगों के बैंक खाते 30 दिन
Read moreचक्रवात 'फेंगल' का प्रभाव, भारी बारिश और लैंड स्लाइड की संभावना, प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज किए बंद
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात फेंगल शनिवार दोपहर को पुडुचेरी के पास दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी।
कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना विभाग ने बताया कि इस चक्रवात के चलते उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और सुदूर क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। फेंगल के तट पर पहुंचने से पूर्व तमिलनाडु सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो शनिवार को घरों के अंदर ही रहें और इस दिन शिक्षण संस्थानों मे
Read moreवाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पार्किंग में आग लगने से 300 बाइकें जल खाक
वाराणसी: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग एरिया में खड़ी 300 से ज्यादा बाइकें जलकर खाक हो गई हैं. छह दिन पहले कैंट रेलवे स्टेशन के ही पार्किंग एरिया में एक बाइक में अचानक आग लग गई थी. लोगों ने इसके लिए तेल चोरी की घटना को जिम्मेदार बताया था, लेकिन रेल प्रशासन ने इसकी अनदेखी की और ये अनदेखी इतनी महंगी पड़ी की शुक्रवार- शनिवार की आधी रात के बाद पार्किंग एरिया में खड़ी सैकड़ों बाइकें जलकर खाक हो गई.
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से आग लगने का मामला सामने आया है, जिसमें जलने से 300 से ज्यादा बाइकें खाक हो गई हैं. आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आग के बीच किसी की जाने की हिम्मत नहीं हु
Read moreफर्जी निकली विमानों में बम की 994 धमकियां
देश में इस वर्ष 13 नवंबर तक विभिन्न विमान कंपनियों को 994 बम की धमकियां मिलीं और इनसे निपटने के लिए मजबूत प्रोटोकाल मौजूद है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में बताया कि ऐसी धमकियों के खतरे से निपटने के लिए मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा अधिनियम, 1982 और विमान (सुरक्षा) नियम, 2023 के खिलाफ गैरकानूनी कृत्यों के दमन में संशोधन की योजना बनाई है।
उन्होंने बताया कि अगस्त 2022 से लेकर 13 नवंबर 2024 तक 1,143 बम की धमकियों भरी काल/मैसेज मिले। अगस्त 2022 से लेकर दिसंबर 2022 तक इनकी संख्या 27 थी, जो 2023 में 122 पहुंच गई। जबकि जनवरी 2024 से लेकर 13 नवंबर 2024 तक इनकी संख्या 994 रही।
म
Read more