राष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम से भारत के कई राज्यों में होगी भारी बारिश

नई दिल्ली । बंगाल की खाड़ी में बन  रहे मौसमी सिस्टम से भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि डिप्रेशन पुरी से लगभग 150 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व, गोपालपुर से 180 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व, पारादीप से 190 किमी दक्षिण, चांदबाली से 250 किमी दक्षिण, आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से 240 किमी पूर्व और पश्चिम बंगाल के दीघा से 350 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि पुरी और दीघा के बीच तटों को पार करने के बाद इसके अगले दो दिन में झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। संभावनाएं जताई जा रही ह

Read more

गणेश पंडाल पर पथराव की घटना के बाद बुलडोजर कार्यवाही, सैयदपुरा में अवैध निर्माणों का सफाया

सूरत | शहर के सैयदपुरा इलाके में कुछ विधर्मियों द्वारा बीती रविवार की रात गणेश पंडाल पर पथराव की घटना के बाद आज सूरत महानगर पालिका (एसएमसी) ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्यवाही शुरू कर दी| एसएमसी प्रशासन ने भारी पुलिस सुरक्षा के साथ शहर के सैयदपुरा समेत आसपास बने अवैध निर्माणों का सफाया कर दिया| एसएमसी की कार्यवाही से अवैध निर्माणों करनेवालों में हड़कंप मच गया| जानकारी के मुताबिक सूरत के सैयदपुरा इलाके में गणेश पंडाल पर हुए पथराव को लेकर आज गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने सूरत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शहर के मेयर, पुलिस कमिश्नर, निगम अधिकारियों समेत अन्य आला

Read more

गुजरात में अगस्त 2024 में विभिन्न हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा 1067 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन

गांधीनगर | इस मानूसन सीजन में मेघों की मेहर से तरबतर हुए गुजरात में पानी की भरपूर आवक के कारण राज्य के बांध लबालब हो चुके हैं। फलस्वरूप हाइड्रो पावर स्टेशन से रिकार्ड बिजली का उत्पादन हो रहा है। उकाई, कडाणा और सरदार सरोवर जैसे गुजरात के बड़े बांधों से अगस्त-2024 में 1067.3 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली का उत्पादन हुआ है। वहीं, जुलाई में बिजली उत्पादन का आंकड़ा 308.7 मिलियन यूनिट था। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा ऊर्जा संक्रमण (एनर्जी ट्रांजिशन) को सुगम बनाने के महत्वाकांक्षी विजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान में विभिन्न स्तरों पर

Read more

रोहतक जेल लौटा राम रहीम

रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख एवं यौन शोषण का दोषी राम रहीम 21 दिन की फरलो काटने के बाद बुधवार को रोहतक स्थित सुनारिया जेल में पहुंचा। राम रहीम के जेल आने के दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए हुए थे। फरलो के दौरान वह बागपत के बरनावा आश्रम में रहा। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले यह फरलो दी गई थी। इधर, जेल जाने के बाद राम रहीम 10वीं बार जेल से बाहर आया था। साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल केस में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मंजूर हुई थी। इससे 2 दिन पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा था कि वह राम रहीम को स

Read more

त्रिपुरा में शांति समझौते पर लगी मुहर

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बुधवार को भारत सरकार, त्रिपुरा सरकार, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के प्रतिनिधियों ने त्रिपुरा शांति समझौते के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के बाद एनएलएफटी ने कहा कि हमने सरकार पर भरोसा किया है। इसलिए 30 साल का सशस्त्र संघर्ष समाप्त कर रहे हैं। हमने अपनी शर्तों को साझा किया है। हमें गृहमंत्री पर भरोसा है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि यह समझौता पूर्वोत्तर के लिए 12वां और त्रिपुरा से संबंधित तीसरा समझौता है। अब तक लगभग 10 हजार उग्रवादियों ने सरेंडर किया है। य

Read more

तेलंगाना पुलिस ने मुठभेड़ में छह माओवादियों को किया ढेर

हैदराबाद । तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ में छह माओवादियों को ढेर कर दिया। घटना छत्तीसगढ़ की सीमा के पास काराकागुडेम मंडल के रघुनाथपालेम के पास की है। बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में तेलंगाना के कुछ शीर्ष माओवादी नेता भी शामिल हैं। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पिछले 10-15 वर्षों के सतत प्रयासों के कारण तेलंगाना में वामपंथी उग्रवाद पूरी तरह से समाप्त हो चुका है, लेकिन छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र जैसे पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगे क्षेत्

Read more

गुजरात के 4 शहरों में 30 गंगनचुंबी इमारतों को मंजूरी, राज्य को मिला 1000 करोड़ का राजस्व

गांधीनगर | आधुनिक विकास के युग में गगनचुंबी इमारतें अपनी विशेष पहचान रखती हैं, इसलिए इसे सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 3 सितंबर को इंटरनेशनल स्कायस्क्रैपर डे मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात गगनचुंबी इमारतों के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि गुजरात अपनी विशेष स्कायस्क्रैपर पॉलिसी के बदौलत गुजरात ने पिछले कुछ सालों में स्कायस्क्रैपर प्रोजेक्ट्स से 1000 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल करने में भी सफलता पाई है। आपको बता दें कि वर्ष 2017 तक, गुजरात में इमारतों के

Read more

सुप्रीम कोर्ट का जाति जनगणना पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जाति जनगणना करवाने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि जाति जनगणना एक नीतिगत मामला है। यह मुद्दा केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं। याचिकाकर्ता पी प्रसाद नायडू ने सुप्रीम कोर्ट से जाति जनगणना कराने के लिए केंद्र को निर्देश देने की मांग की थी। नायडू ने याचिका में कहा था कि केंद्र और उसकी एजेंसियों ने आज तक जनगणना-2021 के लिए गणना नहीं की है। शुरुआत में कोविड-19 महामारी और फिर कई बार स्थग

Read more

दिल्ली में अवैध रूप से दौड़ रहे 114 ई-रिक्शा जब्त, जेसीबी से किया नष्ट

नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहे अवैध ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसते हुए परिवहन विभाग ने 114 ई-रिक्शों को जब्त किया है। विभाग ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गैरकानूनी रूप से चल रहे ई-रिक्शों को जब्त किया और जेसीबी से इन्हें नष्ट कर दिया। परिवहन विभाग ने अपना पूरा फोकस अवैध ई-रिक्शों पर केंद्रित कर दिया है। दिल्ली में करीब एक लाख 60 हजार ई रिक्शा चलते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में अवैध ई-रिक्शा भी हैं, जिनके पास न तो लाइसेंस और न परमिट। ये ई-रिक्शा दिल्ली की सड़कों पर खतरनाक तरीके से लोगों की जान जोखिम में डालकर चलते हैं साथ ही ई-रिक्शा चालकों ने पूरी तरह सड़कों को घेर ले

Read more

आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों ने गंवाई जान

हैदराबाद। सोमवार को तेलंगाना में बारिश से संबंधित घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि आंध्र प्रदेश में पिछले तीन दिनों में इसी प्रकार की घटनाओं में 15 लोगों की जान गई। दोनों राज्यों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 26 टीमों को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने केंद्र से बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम में लैंडस्लाइड के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। विजयवाड़ा ग्रामीण, जी कोंडरू मंडल और रेड्डीगुडेम मंडल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई, ये सभी इलाके एनटीआर जिले के अंतर्गत

Read more