राष्ट्रीय

तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी ब्रुनेई- सिंगापुर रवाना, कहा- संबंध और अधिक होंगे मजबूत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा को लेकर पीएम ने अपनी भावनाएं एक्स पर व्यक्त कीं। कहा, अगले दो दिनों में मैं ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर का दौरा करूंगा। इन देशों में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान, भारत के इन देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पोस्ट में मुलाकात का पूरा ब्योरा दिया गया है। आगे लिखा है, भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम राजनयिक संबंधों ने 40 शानदार वर्ष पूरे कर लिए हैं। मैं महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया से मिलने के लिए उत्सुक हूं।

Read more

वैष्णो देवी के रास्ते में लैंडस्लाइड, 2 महिलाओं की मौत

नई दिल्ली। देश में बारिश का दौर जारी है। मप्र और गुजरात समेत 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर लैंडस्लाइड होने से 3 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 महिलाओं की मौत हो गई। एक लडक़ी का इलाज चल रहा है। अफसरों ने बताया कि दोपहर करीब 2.35 बजे पांची के पास भूस्खलन हुआ। मिट्टी गिरने से मार्ग के ऊपर बना टीन शेड गिर गया। इसकी चपेट में कई लोग आ गए। उधर,आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़ और बारिश के चलते 2 दिनों में आंध्र में 9 और तेलंगाना में 10 लोग

Read more

कैबिनेट ने मुंबई और इन्दौर के बीच सबसे छोटा रेल सम्पर्क प्रदान करने 309 कि.मी. लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी

दिल्ली/इन्दौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने रेल मंत्रालय के तहत 18,036 करोड़ रुपये (लगभग) की कुल लागत वाली नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इन्दौर और मनमाड के बीच प्रस्तावित नई लाइन सीधा सम्पर्क प्रदान करेगी और गतिशीलता में सुधार करेगी, जिससे भारतीय रेलवे के लिए बेहतर दक्षता और सेवा विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नए भारत की कल्पना के अनुरूप है, जो क्षेत्र में व्यापक विकास के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाएगी, जिससे उनके लिए रोजगार/स्वरोजगार के अवस

Read more

आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश

नई दिल्ली । मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश होने वाली है। उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों से सटे बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम में दबाव बना हुआ है जिसके कलिंगपट्टनम के पास उत्तर आंध्र प्रदेश को पार करने की संभावना है। इसकी वजह से  एक सितंबर को विदर्भ में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो असम, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, तेलंगाना में अत्यधिक  भारी बरसात हुई, जबकि पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, ह

Read more

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी

मुंबई। क्या महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार को कोई रोक नहीं सकता? ऐसा सवाल उठने लगा है. दरअसल राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के जो आंकड़े जारी किए हैं वो आँकड़ा बेहद चौंकाने वाला है. कोविड काल में जब देश भर में लॉकडाउन था तब भी महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार कम होने की बजाय बढ़ गई. एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी की सत्ता के दौरान, कोविड लॉकडाउन के दौरान, महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की औसतन 109 घटनाएं प्रतिदिन दर्ज की गईं। आंकड़ों से पता चलता है कि आज भी महिलाओं के

Read more

नक्सल फंडिंग मामले में NIA का उत्तर प्रदेश सहित चार राज्‍यों में छापा, हुई कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नक्सल फंडिंग मामले की जांच को लेकर शुक्रवार उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली व हरियाणा में छापेमारी की। उप्र के प्रयागराज और महराजगंज में दो युवकों से लंबी पूछताछ की। मोबाइल और तलाशी में मिले दस्तावेज, पत्रिकाएं आदि चीजें टीम साथ ले गई।

लखनऊ में केस दर्ज, हुई कार्रवाई

टीम ने युवकों को लखनऊ में एनआईए कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। पंजाब के बठिंडा में भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की प्रदेश महासचिव सुखविंदर कौर व हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले अधिवक्ता पंकज त्यागी के आवास पर भी छापेमारी की। बताया जाता है कि जनवरी 2023 में लखनऊ म

Read more

भारत में डिजिटल पेमेंट की वृद्धि दर दुनिया में सबसे तेज 

नई दिल्ली । एक अनुमान के मुताबिक भारत में 2028-29 तक यूपीआई से होने वाला भुगतान बढ़कर 439 अरब रुपये हो जाएगा।यह कुल खुदरा डिजिटल भुगतान का 91 % होगा। अभी खुदरा भुगतान में यूपीआई का योगदान करीब 80 % का है। भारत में यूपीआई का विकास करने वाले संगठन के मुताबिक जून में इससे 14।04 अरब लेन-देन हुए थे। उसका अनुमान है कि अगले 10-15 सालों में यह बढ़कर 100 अरब तक हो सकता है।  यह अनुमान पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट द इंडियन पेमेंट्स हैंडबुक-2024-29 में लगाया गया है। पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के डिजिटल भुगतान परिदृश्य में पिछले आठ साल में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। उद्योग क

Read more

इंडियन नेवी की न्यूक्लियर सबमरीन ‘आईएनएस अरिघात एसएफसी का हिस्सा बनी 

नई दिल्ली । इंडियन नेवी की न्यूक्लियर सबमरीन ‘आईएनएस अरिघात  स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (एसएफसी) का हिस्सा बन गई है। यह भारत की दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन है। आधिकारिक तौर पर इसके शामिल होने के बाद भारत के पास 2  न्यूक्लियर सबमरीन हो जाएंगी। इससे पहले साल 2016 में स्वदेशी न्यूक्लियर सबमरीन आईएनएस अरिहंत को जंगी बेड़े में शामिल किया था। अरिघात शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया है। संस्कृत में इसका अर्थ है- दुश्मनों का संहार करने वाला। भारत की इस दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन को विशाखापट्टनम स्थित शिपयार्ड में बनाया गया है। आईएनएस अरिघात समुद्र से 750 किलोमीटर दूर तक मार करने व

Read more

19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 939 सड़कों में आवागमन बंद कर दिया गया है। गुजरात में पिछले 4 दिन से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। यहां मौसम विभाग ने गुरुवार को गुजरात, उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  गुजरात में बारिश और बाढ़ के कारण हुए हादसों में अब तक 28 लोगों की मौत हुई है। वहीं 18 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर चर्चा कर गुजरात की बाढ़ व हालात का जायजा लिया था। भारतीय महिला टीम की स्पिनर राधा यादव और उनका परिवार वडोदरा में बाढ़ में फंस गए थे, जिन्हें बुधवार को नेशनल

Read more

शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले में तकनीकी संयुक्त समिति होगी गठित

मुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह जाने के बाद लोगों का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया है। इस आक्रोश के बीच शिंदे सरकार ने इस घटना की जांच के लिए तकनीकी संयुक्त समिति का गठन किया है। इसमें सिविल इंजीनियर, विशेषज्ञ, आईआईटी और नौसेना के प्रतिनिधि शामिल हैं। इस संबंध में बुधवार देर रात सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बैठक हुई थी। इसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और नौसेना के अधिकारी शामिल हुए।  शिंदे सरकार इस प्रतिमा के ढहने के पीछे मौजूद लोगों की जिम्मेदारियों को चिन्हित करेगी। बता दें इस प्रतिमा का अनावरण पीएम नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2023 म

Read more