राजविंदर सिंह भट्टी बने सीआईएसएफ के नए डीजी
नई दिल्ली। बिहार के पुलिस महानिदेशक रहे राजविंदर सिंह भट्टी को सीआईएसएफ का नया डीजी बनाया गया है। वहीं दलजीत सिंह चौधरी बीएसएफ की कमान संभालते रहेंगे। आरएस भट्टी दिसंबर 2022 से बिहार के पुलिस महानिदेशक थे। भट्टी 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2025 तक सीआईएसएफ में होगा। आरएस भट्टी की छवि एक कड़क अधिकारी की रही है। बिहार के डीजीपी बनने से पहले वो पटना के सिटी एसपी और सीवान, पूर्णिया जिलों के एसपी रह चुके थे।
Read moreगुजरात में चार दिनों में हुई 25 फीसदी से ज्यादा बारिश
अहमदाबाद | गुजरात में मानसून सीजन की अब तक 100 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है| खासकर पिछले चार दिनों में 25 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है| वलसाड जिले में सबसे ज्यादा 99 इंच बारिश हुई है| कच्छ में अब तक मानसून सीजन की 116.79 फीसदी बारिश हो चुकी है| दक्षिण गुजरात में अब तक मानसून की 108.20 प्रतिशत और सौराष्ट्र में 101.52 प्रतिशत मौसम की बारिश हो चुकी है। मध्य गुजरात में अब तक मानसून सीजन की 98.74 फीसदी तो उत्तर गुजरात में मानसून सीजन की 79.99 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के 207 जलाशयों में से 77 ओवरफ्लो हो गए हैं। कच्छ-सौराष्ट्र में 61 बांध, दक्षिण गुजरात में नौ, मध्य गुजरात में छह
Read moreभारत ने 73 हजार अमेरिकी राइफल्स का ऑर्डर दिया
नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका से 73,000 सिग सॉ असॉल्ट राइफल्स का दूसरा ऑर्डर दिया। सिग सॉ ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील को भारत ने 837 करोड़ रुपए में साइन किया है। इससे पहले फरवरी 2019 में फास्ट-ट्रैक खरीद के तहत भारत ने 647 करोड़ रुपए में 72,400 एसआईजी-716 राइफल्स का ऑर्डर दिया था। राइफल्स की दूसरी खरीद को दिसंबर 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने मंजूरी दी थी। इसकी डिलीवरी के बाद भारतीय सेना के पास 1.45 लाख से ज्यादा एसआईजी-716 असॉल्ट राइफल्स हो जाएंगी। 2018-19 में राइफल्स की बढ़ती जरूरत के लिए भारत ने रूस से एके-203 राइफल्स का ऑर्
Read moreअंतरिक्ष में फंसे सुनीता-विलमोर को वापस लाने में अमेरिका भी फेल
नई दिल्ली। सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर इस साल बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसशिप से अंतरिक्ष में गए थे। उन्हें अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पर आठ दिन ही रहना था लेकिन यान में हीलियम लीक होने से उनकी धरती पर वापसी बार-बार टल रही है। अब सुनीता और विलमोर को अंतरिक्ष में कम से कम छह महीने से ज्यादा गुजारने होंगे। उनकी वापसी की फरवरी, 2025 तक ही संभव है। हालांकि, सुनीता और विलमोर के धरती पर लौटने अभी और लंबा खिंच सकता है। अब सवाल उठ रहे है कि क्या सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी की जान को खतरा है? इतने दिन अंतरिक्ष में रहना उनके शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं? अमेरिकी सरकार अपने अंतर
Read moreगुजरात, हिमाचल प्रदेश से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट; पूरे देश में जन-जीवन अस्त व्यस्त
उत्तराखंड के बागेश्वर में 15 सितंबर से पिंडारी और कफनी ग्लेशियर की राह रोमांच के शौकीनों के लिए खुल जाएगी। लेकिन पिंडारी ग्लेशियर मार्ग पर भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए ट्रैकरों की राह आसान होती नहीं दिख रही है। खाती से सात किमी आगे रुनेठा के पास पैदल पुल की नींव खोखली हो चुकी है। पुल को खतरे की जद में है। द्वाली के समीप चट्टानी रास्ता भी ध्वस्त हो चुका है। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि ट्रैकरों की एडवांस बुकिंग आने लगी है। पुल और रास्ते को देखते हुए फिलहाल उन्हें समय देने में दिक्कत हो रही है। विभाग को जल्द सुध ल
Read moreइंडिया-पाक बॉर्डर पर तैनाती बढ़ाने की तैयारी में बीएसएफ
अमृतसर। पंजाब में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) नशा, गोला-बारूद तस्करी और घुसपैठ को रोकने के मकसद से चौकसी बढ़ाने की तैयारी में है। बीते दिनों पठानकोट एरिया से आतंकियों की घुसपैठ की अटकलों के बाद अब संवेदनशील इलाकों में बीएसएफ अपने जवानों की गिनती बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं, बॉर्डर पर घुड़सवार जवान भी तैनात करने पर विचार चल रहा है। राजस्थान-पाकिस्तान बॉर्डर पर जिस तरह ऊंट पर जवान गश्त करते हैं, उसी तरह घुड़सवार जवानों को पंजाब बॉर्डर के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए महिला जवानों की एक ईकाई को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जा रही है। पठानकोट में पाकिस्तानी आतंकिय
Read moreमथुरा में रात 12 बजे कान्हा का प्राकट्य
मथुरा । मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास पूरे ब्रज में हिलोर ले रहा है। कान्हा के स्वागत को ब्रज स्वर्ग सा सजा गया है। सोमवार मध्यरात्रि 12 बजे घर-घर कन्हाई जन्म लेंगे। हर घर में मंगल बधाई गीत गूजेंगे। उनके दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु ब्रज में आ चुके हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्य उत्सव का आयोजन होगा। यहां सुबह 5:30 बजे से रात्रि 1:30 बजे तक निरंतर प्रवेश रहेगा। वहीं, ब्रज के सभी छोटे-बड़े मंदिर, चौराहों को भी सजाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। खुफिया एजेंसियों के अनुमान के मुताबि
Read moreसड़क पर नोटों की गड्डी उड़ाने वाले यूट्यूबर पर एक्शन
हैदराबाद । सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल युवा क्या-क्या नहीं करते है। इन हरकतों से वे अक्सर पॉपुलर होते हैं, लेकिन इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। हैदराबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक यूट्यूबर ने वायरल होने के लिए शहर की व्यस्त सड़क पर बाइक से नोटों की गड्डी उड़ा दी। इसके बाद ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया। लोग नोटों को इकट्ठा करने के लिए दौड़ पड़े, जिससे सड़क पर जाम के हालात बन गए। वायरल हो रहे वीडियो में यूट्यूबर हर्ष को एक शख्स की बाइक के पीछे बैठा हुआ देखा जा सकता है। इसके बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में यूट्यूबर चलती बाइक से नोटों की गड्ड
Read moreCBI Raid: आरजी कर में भ्रष्टाचार की शिकायत पर सीबीआई की छापेमारी; संदीप घोष और देबाशीष सोम के आवास पर दबिश
दिल्ली। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में जांच तेज हो गई है। मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। इसी सिलसिले में सीबीआई ने वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के परिसरों और 14 अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के आवास पर पहुंची है। इसके साथ ही सीबीआई की एक टीम ने फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी के डेमोस्ट्रेटर डॉ. देबाशीष स
Read moreदवा सप्लायर से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर पीटा, अस्पताल में भर्ती
बांदा। यूपी के बांदा में दबंगों ने तमंचे की नोक पर युवक से रंगदारी मांगी। इनकार करने पर युवक व उसके दोस्त की जमकर पीटाई कर दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दबंगों की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के खाई पार में रहने वाला युवक दवा सप्लाई का काम करता है। विगत रात वह एक अस्पताल में दवा देकर दोस्त के साथ बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान दूसरी बाइक पर तीन बदमाश आए और पीड़ित से मारपीट करने लगे। पीड़ित के मुताबिक एक युवक ने
Read more