राष्ट्रीय

पांच दिन बाद भी नहीं मिल पाया झारखंड में गायब हुआ विमान

जमशेदपुर, सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार को उड़ान भरने वाले ट्रेनी विमान के क्रैश होने के बाद जारी तलाश में शनिवार को पांचवें दिन भी सुराग नहीं मिल सका। चांडिल डैम में शनिवार को भी खोज के लिए गई नौसेना की टीम खाली हाथ लौट गई। वहीं, विमान हादसे में दो पायलट की मौत की जांच के लिए दिल्ली से डीजीसीए की टीम शनिवार को चांडिल डैम पहुंची। टीम सुबह 10.30 बजे जांच के लिए चांडिल डैम रवाना हुई व करीब साढ़े तीन घंटे तक डैम स्थित पियालडीह, काशीपुर, कल्याणपुर, कुमारी, मैसढ़ा, केसरगढ़िया एवं डीमुडीह में जाकर जांच की। टीम ने जिस जगह पायलट एवं ट्रेनी पायलट का शव मिला था,उस जगह की भी जांच की।

Read more

जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को बताया ऐतिहासिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड की यात्रा करने के बाद शुक्रवार सुबह यूक्रेन पहुंचे। राजधानी कीव पहुंचने के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कीव में पीएम मोदी ने शांति का संदेश दिया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि भारत उनके देश की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है।

पढ़ें प्रमुख बातें-

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि नई दिल्ली का समर्थन उनके देश के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया में हर किसी को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का समान रूप से सम्मान करना चाहिए।

Read more

एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 अगस्त को हुए ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद एम्स के डॉक्टरों ने 11 दिन से चल रही हड़ताल खत्म कर दी है। इससे पहले सीजेआई ने कहा था कि डॉक्टर काम पर लौट आएं। सीजेआई ने कहा कि हमें बताया गया कि डॉक्टर काम पर वापस जाने के लिए तैयार हैं। राज्य सरकारें डॉक्टरों के लिए कुछ सुरक्षा इंतजाम कर सकती हैं। हम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय निर्देश देते हैं कि वे राज्य के मुख्य सचिवों और ष्ठत्रक्क के साथ मिलकर सुरक्षा सुनिश्चित करें। यह एक्सरसाइज 1 हफ्ते में पूरी हो जानी

Read more

नेपाल में 40 यात्रियों को लेकर जा रही भारत की नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी, 11 की मौत

काठमांडू ।   नेपाल में शुक्रवार को एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुई। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बचाव अभियान शुरू किया जा चुका है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 10 से 11 शव बरामद किए गए हैं।

गोरखपुर से यात्रियों को लेकर जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भा

Read more

आज मनाया जाएगा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

नई दिल्ली। अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 मिशन के दौरान चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी। इस वर्ष के उत्सव का विषय चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित मुख्य समारोह का उद्घाटन करेंगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, पिछले साल इसी दिन भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में चंद्रयान-3 उतारकर इतिहास रचा था। यह हमारा पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष द

Read more

बांग्लादेश को भारत का दो टूक जवाब, बाढ़ की स्थिति का कारण हम नहीं  

नई दिल्ली। बांग्लादेश के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पड़ोसी देश ने इसका ठीकरा भारत पर फोड़ा। भारत ने इसे खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने अपने में कहा कि हमने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि बांग्लादेश की पूर्वी सीमा पर स्थित जिलों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति त्रिपुरा में गुमटी नदी के ऊपर डंबूर बांध के खुलने के कारण हुई। यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और बांग्लादेश से होकर बहने वाली गुमटी नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों भारी बारिश हुई। बांग्लादेश में बाढ़ मुख्य रूप से बांध के नीचे की ओर बड़े ज

Read more

डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन धरना जारी, मांगें पूरी होने का कर रहे इंतजार

नई दिल्ली। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद से ही देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा है। ये मामला बीते कई दिनों से गर्माया है। देशभर में रेजिडेंट डॉक्टर इस घटना के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा है।  इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों से काम पर लौटने का अनुरोध किया था। विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले मंगलवार को इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया। सुप्रीम कोर्ट ने ड

Read more

पत्नी ने मांगा 6 लाख रुपए गुजाराभत्ता,  जज बोलीं-खुद कमाओ और खर्च करो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कोर्ट की सुनवाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के वकील उसके पति से छह लाख रुपए मासिक गुजारा भत्ता दिलाने की दलीलें दे रहा हैं। राधा मुनुकुंतला नामक महिला के वकील ने कोर्ट को बताया कि उसे जूते, कपड़े, चूड़ियां आदि के लिए 15,000 रुपए प्रति माह और घर में खाने के लिए 60 हजार रुपए हर महीने की जरूरत है। महिला के वकील ने कोर्ट को बताया कि उसे घुटने में दर्द और फिजियोथेरेपी और अन्य दवाओं के इलाज के लिए चार-पांच लाख रुपए की जरूरत है। सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि यह कोर्ट की प्रक्रिया का शोषण है। जज ने कहा कि अगर वह इतना पैसा ख

Read more

 ‘मंकी पॉक्स’ को लेकर राज्य सरकारें और अस्पताल अलर्ट मोड पर 

नई दिल्ली ।  एम्स दिल्ली ने  संदिग्ध मंकीपॉक्स के मरीजों के इलाज के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है। वैसे तो दिल्ली में मंकीपॉक्स के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल को सेंटर बनाया गया है। लेकिन एम्स में आने वाले संदिग्ध मरीजों का इलाज कैसे किया जाएगा इस प्रोटोकॉल में यही बताया गया है। मंकीपॉक्स के मामलों को अलग करने के लिए एम्स के एबी -7 वार्ड में पांच बिस्तर निर्धारित किए गए हैं। ये बिस्तर आपातकालीन विंग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की सिफारिश पर रोगियों को आवंटित किए जाएंगे, जिनका इलाज फिर मेडिसिन विभाग द्वारा किया जाएगा। एबी-7 वार्ड तब तक रोगियों के लिए एक अस्थायी होल

Read more

 रेल रोको आंदोलन से 10 घंटे बाधित रहा कल्याण-पुणे मार्ग 

बदलापुर। मुंबई से सटे बदलापुर स्थित आदर्श विद्यालय में पढ़ने वाली दो मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ को लेकर मंगलवार को प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए. गुस्साए लोगों ने मंगलवार सुबह स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने के साथ ही 10 बजे रेलवे स्टेशन का घेराव किया. मंगलवार सुबह से ही बदलापुर के हजारों निवासी सड़कों पर उतर आए. बदलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया और सुबह से शाम तक इस रूट पर एक भी ट्रेन नहीं चली. मामला इतना उग्र रहा कि मंत्री गिरीश महाजन प्रदर्शनकारियों से सलाह-मशविरा करने बदलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. हालाँकि, प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन रोकने के

Read more