राष्ट्रीय

ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर केस का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, 20 अगस्त को CJI D Y चंद्रचूड़ खुद करेंगे सुनवाई

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। 20 अगस्त की वाद सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करेगी।

इससे पहले, कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी थी। सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ हुई बलात्कार और हत्या की घटना ने व्यापक विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया है।

सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप बढ़ते जन दबाव और राज्य प्राधिकारियो

Read more

डॉक्टरों की हड़ताल के बीच अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर आईएमए का बयान

कोलकाता के मेडिकल कालेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में पांच दिनों से चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहने से चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह बाधित रहीं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने भी शनिवार को देशभर के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में हड़ताल की घोषणा की है।

अस्पतालों में भी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे

शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक डाक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अस्पतालों में ओपीडी व नियमित सर्जरी बंद रखने की अपील की गई है। छोटे निजी अस्पताल, नर्सिंग होम के अलावा कारपोरेट अस्पतालों में भी डॉक

Read more

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का आगाज़, अनुच्छेद-370 हटने के बाद घाटी में पहली बार चुनाव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बहुप्रतीक्षित चुनाव का आखिरकार एलान हो गया है जो तीन चरणों में होंगे। अनुच्छेद-370 हटने के बाद राज्य में यह पहला विधानसभा चुनाव होगा। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव भी कराने का एलान किया है, जो सिर्फ एक चरण में होगा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 18, 25 सितंबर और एक अक्टूबर होगा, जबकि हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान एक अक्टूबर होगा। दोनों राज्यों के नतीजे चार अक्टूबर को घोषित होंगे।

नामांकन 20 अगस्त से शुरू हो जाएगा

आयोग ने हाल ही में दोनों राज्यों का दौरा कर चुनावी तैयारियों को जांचा था। मुख्य चुनाव आयुक

Read more

कोलकाता रेप-मर्डर केस का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

नई दिल्ली ।  देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता कांड को लेकर स्वत: संज्ञान ले लिया है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई ट्रेनी डॉक्टर के रेप- हत्या के मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी। कोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया है। मंगलवार 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी, पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। बता दें कि 17 अगस्त को राष्ट्रव्यापी आक्रोश और चिकित्सा बिरादरी की हड़ताल के बीच सुप्रीम कोर्ट के समक्ष इसी मुद्दे पर एक याचिका दायर

Read more

बांग्लादेश सीमा पर सोने के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने 1.1 किलो सोने के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। बीएसएफ के साउथ बंगाल फ्रंटियर के डीआईजी ने कहा कि सीमा पर बाड़ के पार खेत से लौट रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली के एक्सल पर सोने के दो बिस्कुट टेप से चिपके मिले जिसकी कीमत करीब 75.14 लाख रुपए है।  डीआईजी ने कहा कि कंपनी कमांडर ने एक विशेष गश्ती दल भेजा और सभी जवानों को सतर्क कर दिया। एक ट्रैक्टर जिसमें एक ट्रॉली लगी हुई थी, खेत से बाड़ के गेट को पार कर रहा था। उन्होंने ट्रॉली के पहिये के दाहिने एक्सेल हब पर टेप से सोने के दो बिस्कुट चिपके हुए थे। बीएसएफ ने तीन ल

Read more

गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट दिसंबर में

बेंगलुरु। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) अपने पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट इस साल दिसंबर में लॉन्च करेगा। इसमें इंसान को नहीं भेजा जाएगा। मिशन की दूसरी फ्लाइट में रोबोट व्योम मित्र और तीसरी उड़ान में चार अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा जाएगा। इसरो ने अभी दूसरी और तीसरी उड़ान का समय नहीं बताया है। इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ ने बताया कि मिशन के रॉकेट के हार्डवेयर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर पहुंच चुके हैं। वहीं त्रिवेंद्रम के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में क्रू-मॉड्यूल पर काम जारी है। उम्मीद है कि नवंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा। गगन

Read more

वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम और मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में इन दिनों तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। भारत के मौसम विभाग ने भी इस वर्ष सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया है। इसी बीच वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस बार रिकॉर्ड बारिश होगी। देश में ज्यादा बारिश खेती-किसानी और जन जीवन के लिए आफत बनेगी। इस चेतावनी के बाद किसान सबसे अधिक चिंतित हैं। वहीं वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि 2015-2021 के बीच ज्यादा बारिश होने से करीब 34 मिलियन हेक्टेयर में फसलों को नुकसान हुआ है। यह रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई जब देश में एक जून से अब तक

Read more

गुजरात के समुद्र किनारे पर नहीं थम रहा लावारीस हालत में नशीले पदार्थ बरामद होने का सिलसिला

कच्छ | गुजरात के तटीय इलाकों से नशीले पदार्थ के लावारीस पैकेट बरामद होने का सिलसिला थम नहीं रहा| कभी कच्छ तो कभी सौराष्ट्र और कभी दक्षिण गुजरात के समुद्री किनारे से नशीले पदार्थ के पैकेट वह भी लावारीस हालत में बरामत हो चुके हैं| हाल ही में दक्षिण गुजरात के नवसारी के समुद्र किनारे से 1180 ग्राम जितने ड्रग्स के 50 पैकेट पकड़े गए थे और जिसकी कीमत रु. 30 करोड़ से अधिक बताई गई| अब कच्छ में ड्रग्स के पैकेट बरामद हुए हैं| जानकारी के मुताबिक कच्छ के कुंडीबेट इलाके से लावारिस हालत में ड्रग्स के 2 पैकेट मिले हैं| भारतीय नौसेना और बीएसएफ के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ड्रग्स के ये 2 प

Read more

बिहार में पुल टूटने पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर उठाये सवाल 

भागलपुर । बिहार में पुल टूटने को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि नमामि गंगे के नाम पर कितना पैसा बह गया। बिहार में केवल एक पुल नहीं बहा है कई पुल बहे हैं। अगर देश में सबसे ज़्यादा पुल कहीं बहे हैं तो शायद बिहार में बहे हैं। उन्होंने कहा है कि उसके कई कारण है। कई बार नदियां अपना रास्ता बदल देती है। जब नदियां रास्ता बदलती है तो उसका ज़िम्मेदार कौन है। उससे बड़ा सवाल है कि नमामि गंगे और गंगा की सफाई के नाम पर जो हजारों करोड़ रुपए आए वो साफ हो गए उसका क्या। इस बीच बिहार में तीसरी बार भागलपुर-सुल्तानगंज में निर्माणाधीन अगुवानी पुल के टूटने पर बिहार राज्य प

Read more

2047 तक 'विकसित भारत' के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा, लाल किले से बोले पीएम मोदी

78th Independence Day:​ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद कहा कि 20247 तक विकसित भारत के संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि  सभी देशवासी कंधे से कंधे मिलाकर चलें तो हर चुनौती को पार करते हुए हम समृद्ध भारत बना सकते हैं। विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। अगर 40 करोड़ देशवासी देश को गुलामी से मुक्त करा आजाद दिला सकते हैं तो फिर 140 करोड़ देशवासी भी समृद्ध भारत बना सकते हैं।  15 अगस्त यानी आज भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्

Read more